Home Tags Health

Tag: health

हॉस्टल का खाना खाकर बीमार पड़ीं 22 छात्राएं, सेज यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट पर लगे गंभीर आरोप

0

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी पड़ने के कारण शहर में कई लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में मौजूद सेज यूनिवर्सिटी में पढ़ने वालीं करीब 22 छात्राएं दूषित खाना खाने के कारण बीमार पड़ गईं। छात्राएं सेज यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं और यूनिवर्सिटी में बने कैंपस के हॉस्टल में ही रहती हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात उन्होंने जब कैंपस में मौजूद हॉस्टल के कैंटीन में खाना खाया तो थोड़ी ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह बीमार पड़ गईं। जानकारी ये भी मिली है कि तबियत ज़्यादा बिगड़ने के कारण कई छात्राएं तो बेहोश भी हो गईं थी। इस पूरे मामले की जानकारी जब हॉस्टल के वॉर्डन को लगी तो उन्होंने तत्काल छात्राओं को इलाज के लिए राऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 9 छात्राओं को इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, वहीं 13 छात्राएं अभी भी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है।

एक छात्रा के अनुसार उन्होंने देर रात हॉस्टल में खाना खाया था और जो खाना उन्होंने हॉस्टल की कैंटीन में सुबह खाया था वही खाना रात को भी हॉस्टल के प्रबंधक ने दिया। उसी दूषित खाने को खाने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें उल्टियां और चक्कर आने लगे। वहीं हॉस्टल प्रबंधक का कहना है कि ये सभी छात्राएं बाहर खाना खाने गई थीं और उसके बाद वह बीमारी हुई हैं।

छात्राओं की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्राथमिक तौर पर डिहाइड्रेशन की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस को भी सूचना दी गई है, लेकिन पुलिस के मुताबिक अभी किसी भी छात्रा की ओर से कोई शिकायत नहीं आयी है।

सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में इंदौर खाद्य विभाग की टीम भी हॉस्टल में जाकर मेस में मौजूद किचन की जांच पड़ताल कर सकती है, और खाद्य विभाग संबंधित हॉस्टल के प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है।

झोलाछाप डॉक्टर ने तबाह की मासूम की जिंदगी, जानिए पूरा मामला

0

मुरैना। डॉक्टर भगवान का रूप माने जाते हैं क्योंकि एक वही हैं जो मरीज को नया जीवन देते हैं। आज कई ऐसे बिना डिग्री वाले झोलाछाप डॉक्टर हमारे आसपास घूम रहे हैं जो मरीज़ों की ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खासतौर से छोटे गांव-कस्बों में इस तरह के झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम बेखौफ घूमते हैं। ऐसे डॉक्टरों का कारोबार लगातार गांवों में फैलता ही जा रहा है। इनके द्वारा किए गए गलत इलाज के बाद मरीज का क्या होगा इन्हें इसकी ज़रा भी फिक्र नहीं होती, क्योंकि इनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना होता है।

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही का एक ऐसा ही मामला मुरैना जिले के पहाड़गढ़ ब्लॉक पंचायत के माधौगढ का है जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक मासूम की जिंदगी को तबाह कर दिया।
बता दें कि माधौगढ़ निवासी प्रीतम सिंह धाकड़ के पुत्र को एक साल पहले पेट में दर्द उठा था। बेटे के पेट में अचानक होने वाले तेज़ दर्द के कारण माता-पिता घबरा गए और घर के पास में ही प्रैक्टिस करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर सुनील धाकड़ के पास उसे इलाज के लिए ले गए।

सुनील धाकड़ ने बच्चे को देखकर किसी प्रकार की जांच किए बिना ही उसे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद ही बच्चे के बाएं पैर में दर्द होने लगा और देखते ही देखते पैर की सारी नसें फूल गयीं। फिर कुछ समय बाद पैर ने काम करना बंद कर दिया। इस घटना से घबराए हुए मां-बाप ने बेटे का पैर खराब होने पर उसका इलाज कराने दिल्ली ले गए।

इस घटना के बाद सारा मामला सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा के सामने लाया गया, लेकिन अब तक सीएमएचओ द्वारा उस झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस तरह के मामले आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही और सुस्त रैवया इस तरह के झोलाछाप डॉक्टरों को मनमर्ज़ी करने की छूट देता है।

अस्पतालों में अब नहीं होनी चाहिए लापरवाही – डॉ• प्रभुराम चौधरी

0

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री(Health Minister) डॉ. प्रभुराम चौधरी(Dr.Prabhuram Chaudhary) ने आज मंडला जिला चिकित्सालय(Mandla district Hospital) का निरीक्षण करते हुये स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार प्रदान किया जाये। मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करें। मेटरनिटी वार्ड के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रसूतिओं को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

गहन शिशु चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों के स्वास्थ्य का सतत् फालोअप लिया जाये। जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीज तथा उनकी परिजनों से उपचार एवं दवाईयों की उपलब्धता आदि के संबंध में चर्चा की। उन्होंने चिकित्सालय की पैथालॉजी का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने पैथालॉजी में उपकरण एवं मशीनों का समुचित रखरखाव करने और कहा कि कोई भी मशीन बंद नहीं होनी चाहिये। उन्होंने स्टोर के अभिलेख का अवलोकन करते हुये दवाईयों की सतत् उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सोनोग्राफी कक्ष, एक्स-रे कक्ष एवं कोविड वार्ड का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये समुचित प्रस्ताव तैयार करें।

Vizag: Another Bhopal?

0

Vizag saw a gas leak on morning of May7, 2020 at LG Polymers Industry.

11 people have died and thousands reported sick after the leak of Styrene gas from the chemical plants in Vishakhapatnam, Andhra Pradesh.

They have been admitted to government hospital and King George Hospital in Gopalapatnam.

This takes you back to the Bhopal Gas Tragedy of 1984. Methyl isocyanate (MIC) was leaked from the pesticide plant resulting in a long-term tragedy. The side-effects from that gas leak are still borne by people, who were exposed to it and who continued to live in the area affected.

With the pandemic, COVID-19, on an all time high, this came as another blow for India on a whole. Doctors are doing their best to fight this disaster with the help of NDRF teams. It was reported that 2,000 residents have been affected by the leakage and around 5,000 people have been evacuated to safer places.

Image Credits: The Indian Express

कोरोना अपडेट: मध्यप्रदेश में 500 पार हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

0

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 500 के पार हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य संचालनालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज दिनाँक- 11/04/2020 को जारी हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश 529 कोरोना पीड़ित मरीजों की पुष्टि की गई है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर में सामने आए हैं जहाँ पर पीड़ितों की संख्या अब 281 हो गई है जो कल की तुलना में 36 ज्यादा है।

प्रदेश की राजधानी भोपाल पीड़ितों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में दूसरे स्थान पर है जहाँ पर पीड़ितो की संख्या 131 पहुंच गई है जो कल की तुलना में 15 ज्यादा है।

इसके दोनों के अलावा प्रदेश के 20 अन्य और जिलों में भी कोरोना वाइरस पहुंच चुका है यही कारण है कि जिला और राज्य प्रशासन लगातार लोगों को घर के अंदर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की लगातार हिदायतें दे रहा है।

The healthiest states in India are…

0

Kerala, Andhra Pradesh and Maharashtra are the healthiest states, according to NITI Aayog’s health index. Haryana, Rajasthan and Jharkhand are the most improved states based on incremental performance in the second edition of health index launched by NITI Aayog on Tuesday.

Kerala, Punjab, and Tamil Nadu had ranked on top in terms of overall performance, while Jharkhand, Jammu & Kashmir, and Uttar Pradesh were the top three ranking states in terms of annual incremental performance in the first ranking of states on health parameters which was published in February 2018.

The second edition of the report focuses on measuring the overall performance and incremental improvement over a two-year period (2016-17 and 2017-18) in the states and UTs.

The health index is a composite measure of states and union territories based on 23 health indicators with major weightage to outcomes. It takes a comprehensive look at health in terms of health outcomes, governance and processes and impact of policy interventions. The report has been prepared in collaboration with the ministry of health and family welfare (MoHFW) and with technical assistance from the World Bank.

Save your external with Salt- Know-how?

0

Why depend on the heavy cosmetic industry when we have Goddess Venus in the shape of ‘salt’. You read it right, it’s Salt’.

Remember your elders giving you health-related pieces of advice as to how much one needs to consume salt and countless concerns on ‘why the salt intake is injurious to health.’ True that! But did you know that you can use salt in the external parts of your body especially on your skin, hair, teeth, and nails? Most of the time we presume it might affect our external too but, what if I tell you that there is a therapy known as ‘Salt therapy’ also called halotherapy. This therapy has been there for a hundred years.

“It’s a great antibacterial for acne and can be used in the bath to relax muscles,” Carmindy, makeup artist and author of the book Crazy Busy Beautiful says to Marie Claire.

Few ways to use sea salt in your beauty routine

#1

Salt Bath

Image source: Organic authority

Sea salt contains magnesium which helps in absorbing dirt and toxins and cleanses your blocked pores. It also gives ample amount of hydration an helps your skin as a protective barrier.

#2

Scalp treatment

Image source: Readers Digest

We live amongst pollution and smoke almost every day of our lives and as a result, our hair becomes frizzy and scalp infectious. Sprinkling salt water onto your scalp can relieve you from dry and itchy scalp. Cautious- Make sure to wash it thoroughly with a shampoo and then a conditioner.

#3

Body Scrub

image source: Spa Vargas

Monsoon season makes our skin dry and rough and lotion isn’t always the solution. Salt is considered a natural exfoliator that eliminates dead skin and allows space for new skin cells. You can mix salt with olive oil or coconut oil and make it into a thick paste. One can use it all over the body in a circular motion. Since the salt granules are abrasive one must take extra care while in the process of exfoliation.

#4

Skin mask

Woman applying face cream

Salt is favored for its inflammatory properties thus makes your skin irritation free devoid of any breakouts. There are skin types that produce excessive skin oil which results in pimples, boils, and acne. One can use a mask containing salt with honey and apply it on clean and dry skin.

#5

Natural Mouth Wash

Image source: One green planet

Nobody relishes a toothache and bleeding gums. After food intake, we usually tend to leave bacteria behind and brushing isn’t only the solution for curing fowl spell and bacteria ruling between your teeth. Salt acts as a disinfectant to kill the bacteria leading to gingivitis.

Encephalitis maniac in Bihar, Death toll rises to 57

0

The death toll of children due to suspected Acute Encephalitis Syndrome (AES) in Muzaffarpur on Friday went up to 57.

The State government has announced that it will open a new 100-bed ward for children, and six additional ambulances would be deployed for the government-run Sri Krishna Medical College and Hospital (SKMCH).

Earlier on Wednesday, a four-member team of doctors, led by Dr. Arun Sinha, visited the SKMCH, where children with symptoms of AES have been admitted. The team then issued guidelines and suggestions to local medical experts and doctors.

Though the State government had previously said the cause of death of small children, mostly from poor families, was hypoglycemia, or low blood sugar levels, experts and private doctors in Muzaffarpur told The Hindu that “AES is a broader aspect of hypoglycemia”.

What is Encephalitis?

Image Source: PainAssist.com

According to WHO, viral encephalitis is inflammation of the brain, caused by any one of a number of viruses. Symptoms include high fever, headache, sensitivity to light, stiff neck and back, vomiting, confusion and, in severe cases, seizures, paralysis and coma. Infants and elderly people are particularly at risk of severe illness. Arboviruses – viruses transmitted through insect bites – are among the most common causes of viral encephalitis, and include Japanese encephalitis and tick-borne encephalitis viruses.

Treatment

Encephalitis is usually a viral illness, which means that antibiotics are not used to treat viral infections. However, some antiviral drugs have been used to treat HSV infections, and some doctors may attempt to use antiviral drugs on other acute viral infections. No antiviral drugs to date are used to treat arboviral infections.

As mentioned previously, there are other nonviral causes (see above) of encephalitis, so the treatment for a given case depends on the doctor’s working diagnosis. If the encephalitis is due to non-viral causes, then other treatments, specific to the cause, are warranted. Many clinicians consult an infectious-disease, immunology, or cancer expert to help manage the various types of treatments. With the exception of herpes encephalitis, the mainstay of treatment is symptom relief. People with viral encephalitis are kept hydrated with IV fluids while monitoring for brain swelling. Anticonvulsants like lorazepam (Ativan) can be given for seizure control. Steroids have not been established as being effective although they may still be used in some cases. Diuretics may be used to lower intracranial pressure in individuals who have encephalitis and increased intracranial pressure.

‘Burn-out’ gets its recognition

0

Along with progress and change in time, human also faces rivalry with serious health hazards that go unnoticed. We immediately label someone depressed when we find them feeling a bit low or melancholy. Recently on 27 May 2019, The World Health Organisation has recognized “burn-out” as a medical condition.

Now, what is “burn-out”? Webster says burn-out is the exhaustion of physical or emotional strength or motivation usually as a result of prolonged stress or frustration. Generally, we find this symptom on people from a workplace and the kind of every day stress that they generate every day. The WHO has recognized “burn-out” in its International Classification of Diseases (ICD) which is widely used as a benchmark for diagnosis and health insurance.

“Burn-out” refers specifically to phenomena in the occupational context and should not be applied to describe experiences in other areas of life” according to the ICD classification.

Burn outcomes in various manifestations such as physical and emotional exhaustion, cynicism and detachment, feelings of ineffectiveness and lack of accomplishments and many more. along with physical and emotional, it also impacts the behaviour and lifestyle of a person. These are a few symptoms that stem from your everyday jobs.

There was an age-old debate to whether “burn-out” should be considered as a medical condition by the World Health Assembly in Geneva report says The Hindu. The workplace has become the grilling ground for employees. International Labour Organisation rightfully mentions countries such as Peru topping the list with 48 working hours per week followed by Republic of Korea, Thailand and many more with exceeding working hours.

Moreover, as a matter of fact, we notice that workplace tend to lack in appreciation an employees worth and their work. In a generation who believes and follow monotony, there is an absence of recognition for good work. The workplace becomes haywire for the everyday employee thus impacting their mental health severely.

सेवा सदन में मंगलवार से लगेगा मुफ्त यूरोलॅाजी शिविर

0

भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्थित जीव सेवा संस्थान के सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क यूरोलॅाजी शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में अमेरिका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ गोपाल बदलानी के साथ देश-विदेश के 14 अन्य सहियोगी चिकित्सक शामिल होंगे। शिविर में मूत्र व्याधियों से पीड़ित रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किये जाएँगे। साथ ही पत्थरी, प्रोस्टेट बढ़ जाने, हायपोस्पीडिया आदि बीमारियों के भी शिविर में निशुल्क ऑपरेशन किये जाएँगे।

अगर आप इस शिविर में शामिल होना चाहते है तो अपना पुराना चिकित्सा रिकॉर्ड और परिचय पत्र अवश्य ले जाए। शिविर के पहले दिन 4 दिसंबर को रोगियों का पंजीयन, जांच और उपचार किया जाएगा। वहीं ऑपरेशन के लिए चिन्हित रोगियों को 7 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और यह ऑपरेशन 8 से 11 दिसंबर तक चलेंगे। रोगियों को ऑपरेशन के बाद कुछ समय देखभाल करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 


बता दें कि शिविर में मुंबई के रेडियोलॅाजी विषेषज्ञ डॉ दीपक झांगियानी, अपोलो अहमदाबाद के डॉ दर्षन शाह, डॉ धृति कलसारिया, डॉ नरेष हिमथानी, राजकोट के डॉ जीतेन्द्र अमलानी,  डॉ अमीष मेहता, डॉ जिगेन गोहिल और डॉ वसंत सावसानी, दिल्ली के डॉ प्रषांत जैन, भावनगर से डॉ समीर जोषी,  इन्दौर के डॉ राजेन्द्र पंजाबी, भोपाल के डॉ दीपक जैन, डॉ सुधीर लोकवानी और डॉ सी।पी। देवानी, डॉ देवेष बंसल,  संत नगर के डॉ टी.के ज्ञानचंदानी, डॉ दिलीप चोटरानी और डॉ लाल किषनानी रोगियों के ऑपरेशन और इलाज करेंगे।

शिविर में मुख्य रूप से ऐसे पुरुष जिन्हें पेशाब के रास्ते पथरी की शिकायत, प्रोस्टेट बढ़ने, बार-बार पेशाब आने, पेशाब में जलन, पेशाब रूकने की तकलीफ है वह अपना इलाज और ऑपरेशन करवा सकते हैं। वहीं महिला रोगी भी जिन्हें उठने-बैठने, जोर लगाने, खांसने-छींकने से मूत्र उत्सर्जन हो जाता है, पेशाब धीरे और बार-बार आती हो, पेशाब में जलन और पत्थरी की शिकायत जैसी बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन करवा सकती हैं। शिविर में मूत्र व्याधियों से पीड़ित बच्चों का इलाज और ऑपरेशन भी किये जाएंगे।