Home Tags Himachal pradesh

Tag: himachal pradesh

सोशल मीडिया पर की दोस्ती और फिर मिलने के बहाने बुलाकर किया रेप, बीमारी का बहाना बनाकर युवती से ऐंठे 2 लाख रुपए

0

इंदौर। सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती और फिर ठगी आजकल आम है। कुछ ऐसा ही मामला इंदौर में सामने आया है जहां लसूड़िया क्षेत्र निवासी युवती से हिमाचल प्रदेश के एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर इंदौर आकर रेप किया। युवक ने बीमारी का बहाना बनाकर युवती से दो लाख रुपये भी ठग लिए।

युवक ने पैसे लेने के बाद युवती से संपर्क कम कर दिया। युवती को सोशल मीडिया से ही पता चला कि जगदीप नाम के इस शख्स के अन्य युवतियों के साथ भी संबंध हैं। युवती ने इस बारे में पूछा तो उसका युवक से विवाद हो गया और उसने बात भी बंद कर दी। इससे युवती का उस पर शक और बढ़ गया।

लसूड़िया क्षेत्र निवासी युवती से जगदीप नाम का युवक तीन साल से संपर्क में था। फेसबुक पर दोनों की पहचान हुई जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। पिछले साल वह युवती से मिलने इंदौर आया और उसे एक होटल में बुलाया और उसके साथ रेप किया। युवती ने लसूड़िया थाने में हिमाचल प्रदेश निवासी जगदीप सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और ठगी की केस दर्ज कर लिया है।

हिमाचल सरकार रेमडिसीवीर इंजेक्शन की सप्लाई को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को कर सकती है मदद

0

मध्य प्रदेश के विधायक अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री से सहयोग लेकर हिमाचल प्रदेश की दवा निर्माता कंपनी से इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्हें जानकारी मिली थी कि हिमाचल प्रदेश की एक दवा निर्माता कंपनी है जिसके पास रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने का लाइसेंस भी है और कच्चा माल भी है। वो कंपनी 24 घंटे में एक लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन बना कर दे सकती है। लेकिन आपातकालीन परिस्थितियों में मध्य प्रदेश सरकार के आग्रह पर हिमाचल प्रदेश की सरकार उसे इंजेक्शन मध्य प्रदेश की सरकार को बेचने की मंजूरी दे सकती है।

उनके कार्यालय में मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी एवं नरहरि ने एक घंटे में पत्र जारी कर दिया कि मध्यप्रदेश सरकार को यह इंजेक्शन चाहिए है। इसलिये हिमाचल प्रदेश सरकार इस कंपनी को विशेष अनुमति दे । अजय विश्नोई के अनुसार सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार अनुमति दे देगी।

अजय विश्नोई ने प्लांट के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री के प्रयासों का आभार जताया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से ही प्लांट कम समय से चालू हो पाया है जिससे महाकोशल क्षेत्र की जनता को आक्सीजन की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।