Home Tags Holi

Tag: holi

भोपाल में आज सड़क पर होली खेलने पर हो सकती है जेल

0

भोपाल (Bhopal) में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (Corona Virus) को देखते हुए होली (Holi) के त्यौहार पर पुलिस सख्त है। सोमवार (Monday) को होली का हुड़दंग लोगों पर भारी पड़ेगा और ऐसा करते पाए जाने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी। घर के बाहर होली खेलने पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन और सरकार ने होली के त्यौहार पर सार्वजनिक रूप से होली मनाने पर प्रतिबंध लगाया है। होली घर के अंदर ही मनाई जाएगी। सार्वजनिक रूप से होली खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के अंदर चेकिंग नाको समेत आउटर नाको पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना मोबाइल समेत सौ वाहनों से विभिन्न इलाकों की लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

शनिवार देर रात भोपाल कलेक्टर ने होलिका दहन प्रतीकात्मक रूप से जलाए जाने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर रविवार को सख्ती बरती गई। कई स्थानों पर रात 12:00 बजे तक जलाने की तैयारी की गई थी, लेकिन पुलिस ने होली दहन वाले स्थानों पर पहुंचकर रात 9:00 बजे के पहले ही होली दहन करवा दिया।

भोपाल कलेक्टर ने दिया बड़ा बयान, भोपाल में अब रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से रहेगा कर्फ्यू

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में बढ़ते कोरोना(Corona) के कारण राजधानी भोपाल(Bhopal) में होली(Holi) का त्योहार इस बार अघोषित लॉकडाउन(lockdown) में मनाया जाएगा। त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने नए गाइडलाइन जारी की गई है। जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक 29 मार्च को होली के चलते सभी कार्यालय एवं व्यावसायिक संस्थान बंद रहेंगे।

भोपाल कलेक्टर ने कहा कि इस नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी धर्मों के धार्मिक त्यौहार केवल घर पर ही रहकर निजी तौर पर मनाए जा सकेंगे। भोपाल में सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर किसी भी प्रकार के आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते केस के बाद लोगों से होली का त्योहार घरों में मनाने की अपील की गई है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने यह भी कहा कि भोपाल के बाजार रात 10 बजे के बजाए रात 9 बजे बंद होंगे। गाइडलाइन के मुताबिक भोपाल जिले में अब रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक समस्त दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दवा की दुकानों,राशन और खानपान की दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। लोगों के रात 9 बजे से सुबह 6 बजे की अनावश्यक रुप से आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान, नहीं खोले जाएंगे 1 अप्रैल से स्कूल

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज संकेत दिए है कि 1 अप्रैल से स्कूल नहीं खुलेंगे । आज मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जैसे कोरोना के मामले सामने आ रहे है ऐसी परिस्थिति में स्कूल को खोला जाना सही नहीं है।

मध्यप्रदेश में फिर से कोरोना मामले में तेजी देखी गई है। जिसके बाद प्रदेश के तीन प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 31 मार्च तक स्कूल व कॉलेज ना खुलने का फैसला लिया गया था। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यदि संक्रमण की रफ्तार यही रही तो स्कूल खोलने के निर्णय पर दुबारा विचार किया जाएगा।

23 मार्च से प्रदेश में कोरोना के लिए सायरन अभियान चलाया जाएगा

कोरोना के बढ़ते केस पर बयान देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 23 मार्च से प्रदेश में कोरोना के लिए अभियान चलाया जाएगा। जहां सभी शहरों में सायरन बजाया जाएगा। वही सुबह 11:00 बजे 2 मिनट के लिए जो जहां खड़ा है, वही रुकेगा और मास्क पहन कर संकल्प लेगा ।

मेरी होली-मेरे घर का नारा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग के मार्क और गोले बनाने के लिए निकलेंगे। शाम 7:00 बजे शहरों में दोबारा सायरन बजेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कल क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में होली को लेकर भी बैठक की जाएगी। जहां मेरी होली-मेरे घर का नारा दिया जा सकता है। बढ़ते संक्रमण में होली बाहर नहीं खेली जाएगी।