Home Tags Home minister

Tag: home minister

मध्यप्रदेश में गृह मंत्री ने दिए निर्देश, बनाई जाएंगी स्पेशल टास्क फोर्स

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से कोई सुधार दिखते हुए नहीं दिख रहा है। आज प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना की रोकथाम को लेकर बैठक की। गृह मंत्री ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की प्रदेश में हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए है।

पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए गृह मंत्री ने आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए है। बैठक में अधिकारियों ने गृह मंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश भर के लगभग 1850 पुलिस, होमगार्ड और एसएएफ के जवान कोरोना से संक्रमित है। बता दे कि 72 जवानों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी करने के मामले में अभी तक 11 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। इंदौर और भोपाल में इन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है। गृह मंत्री ने बाकी अन्य जगहों पर भी इस तरह की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

दिलीप वलसे पाटिल बने महाराष्ट्र के गृह मंत्री

0

अनिल देशमुख की ओर से सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

बता दे कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था । मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बीते दिनों एक चिट्ठी लिख कर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था। और इसी के बाद से ही अनिल देशमुख हर किसी के निशाने पर थे।

सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दी, तब अनिल देशमुख ने इस्तीफा देने की बात कही थी और उसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौपा।

बता दें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी बार और होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करके उन्हें पहुंचाएं। इसके साथ ही परमबीर सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक पीआईएल फाइल की थी, जिसमें उन्होंने अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी।

मध्यप्रदेश में 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के लिए वैक्सीनशन हुआ शुरू,गृह मंत्री ने कहा कि दवाई भी और कडाई भी

0

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमण(corona virus) तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अब वैक्सीन लगाई जा रही है। इसकी जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री ने दी है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को दवाई के साथ साथ कड़ाई भी रखनी पड़ेगी। आज जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 45 साल से ऊपर के लिए वैक्सीनशन प्रारम्भ हुआ है। आज लगभग 40 हज़ार लोगो को वैक्सीन लगाने का प्रयास रहेगा। वैक्सीन आत्मबल तथा संबल देगा।

बंगाल चुनाव को लेकर कहा

गृह मंत्री ने बंगाल के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे। ममता दीदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कल उन्होंने जो चिट्टी लिखी है उससे यह साबित होता है कि उनका खेल खत्म हो चुका है और वह सन्यास की ओर बढ़ रही है। अब वह चिट्टी लिखे या न्यायिक एजेंसियों पर आरोप लगाए यह सब पटकथा है।

कांग्रेस द्वारा किसानों की सहायता के लिए कॉल सेंटर खोलने को लेकर कहा

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां कोई किसान नही है सब उधोगपति है। कांग्रेस कभी भी किसानों का दर्द नही समझ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 दिन में 2 लाख किसी एक व्यक्ति का भी माफ नही किया और अपने पार्टी के अध्यक्ष तक से झूठ बुलवा दिया। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह सिर्फ चुनावी पर्यटन पर आते है। और किसानों को अप्रैल फूल बनाने के लिए ही 1 अप्रैल कांग्रेस ने चुना है।

1250 अस्पताल में हो रही लापरवाहियों को लेककहा

आज 1250 अस्पताल में हुई लापरवाही को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामला को आपने संज्ञान में लिया है और जल्द ही मैं स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में यह विषय रखूंगा।