Home Tags Hospitals in mp

Tag: hospitals in mp

मध्यप्रदेश में अब ये अस्पताल नहीं कर सकेंगे कोविड मरीजो का इलाज

0

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले 6 निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अब ये अस्पताल कोविड मरीजों का इलाज नहीं कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि सरकार के आदेश के बाद भी आयुष्मान योजना के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे।

बता दें कि शहर का मेडिसिटी अस्पताल, शिवसागर अस्पताल, आकंक्षा अस्पताल, ट्रू केयर अस्पताल, नर्मदा अस्पताल एवं शुभम अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान योजना के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया था।

जिसके बाद इन अस्पतालों पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को नोटिस थमाने हुए अस्पताल का कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।