Home Tags In Satna

Tag: in Satna

मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश जाने वाली सीमा को किया गया सील

0

कोरोना संक्रमण देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश से जुड़े राज्यों की सीमाओं को सील करने के निर्देश दिए है। और उन्होंने अब कलेक्टरों को भी इसकी शक्ति दे दी है।

बता दे कि शासन से निर्देश मिलने के बाद सतना से जुड़ी उत्तर प्रदेश की सीमाएं भी कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश के बाद सील कर दी गई है। अब उत्तर प्रदेश से आने जाने वाली सभी मार्गों को बुधवार को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही चित्रकूट से मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बाहर के राज्यों से आने वाले सभी लोगों को केवल कोरोना का निगेटिव प्रमाण पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर आने वाले सभी लोगों को सात दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा। सतना जिले से ना तो कोई उप्र में जाएगा। बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में चित्रकूट में दोनों प्रदेशो की सीमा में बेरिकेड और खंभे लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया।

सतना में कल शाम 6 बजे से 25 तारीख तक, कोरोना कर्फ्यू

0

सतना: बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हए आज हुई जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल की अध्यक्षता में हुई जिसमें सतना जिले में कल दिनाँक 16 अप्रैल को शाम 6 बजे से 25 तारीख तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा।

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई बैठक में जिले के सभी विधायकों, राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कल दिनाँक 16 अप्रैल की शाम 6:00 बजे से 25 तारीख तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह 6 से 12 बजे तक खुली रहेगी लेकिन नागरिकों को इस दौरान भी कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करना पड़ेगा।

इन्हें मिलेगी छूट

1. पुलिस
2. मीडियाकर्मी
3. राजस्व अमला
4. नगर निगम के कर्मचारी
5. स्टेशन आने जाने वाले लोग
6. जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी