Home Tags India China Border

Tag: India China Border

लगता है मोदी सरकार की लाल आंख पर लग गया है चीनी चश्मा, खड़गे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

0

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीनी सेना के साथ सीमा पर हुए टकराव के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरूद्ध बोलने की अनुमति नहीं है?

वहीं तवांग मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शायद भारतीय इतिहास और कूटनीति के कुछ अध्यायों पर दोबारा गौर करना चाहिए। दुर्भाग्य से वे वही गलती कर रहे हैं जो रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन ने की थी। जब खतरा चीन है तो पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

भारत चीन सीमा पर सैनिकों की झड़प

तवांग में भारतीय पोस्ट को हटवाने के लिए 9 दिसंबर को चीनी सैनिक आए थे। भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों के देखते ही मोर्चा संभाला और भिड़ गए। आमने-सामने के क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया। हिंसक घटना में 6 भारतीय जवान घायल हो गए। कई चीनी सैनिकों के घाल होने की भी खबर है। हालांकि चीन की तरफ से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया।