Home Tags India China

Tag: India China

गलवान हिंसा के तीन साल पूरे होने पर खड़गे ने मोदी सरकार पर कसा तंज कहा, ‘लाल आंख पर लगा है चीनी चश्मा ’

0

Galwan Valley Clash: भारत चीन सीमा के पास स्थित गलवान घाटी में तीन साल पहले हुए खूनी झड़प ने कई भारतीय जवान शहीद हो गए थे. चीनी सैनिकों की घुसपैठ रोकने के दौरान 20 भारतीय जवान देश के लिए शहीद हो गए थे. इस घटना में कई चीनी सैनिकों के मारे जाने की खबरें भी सामने आई थी. तीन साल पहले गलवां घाटी में हुई इस घटना को लेकर एक बार फिर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर लोगो को को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल- गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए करते ने ट्वीट किया. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “गलवान घाटी में तीन साल पहले अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 20 वीर जवानों को कृतज देश की तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि. मोदी सरकार की नाकामियों की वजह से LAC पर इन तीन सालों में पहले जैसी स्थिति नहीं है. 65 में से 26 पैट्रोलिंग पॉइंट्स पर हम अपना अधिकार खो चुकें हैं.”

मोदी सरकार ने पहना है चीनी चश्मा- खरगे ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “संसद में यह मुद्दा उठाने की हम कई बार कोशिश की, लेकिन मोदी सरकार समस्त देशवासियों को अंधेरे में रखना चाहती है. गलवान पर मोदी जी क्लीन चिट के कारण ही चीन अपने नापाक इरादों में कामयाब होता दिख रहा है. ये हमारे देश की सुरक्षा और अखंडता पर गहरा प्रहार है. मोदी सरकार की लाल आंख धुंधली पड़ गई हैं, जिस पर उन्होंने ने चीनी चश्मा पहन रखा है. विपक्ष के तौर पर हमारा काम देश को चीनी विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ मामला कूट करना है और सरकार के चीनी चश्में को उतार फेकना है।