Home Tags Indian rail

Tag: indian rail

3 मई तक बड़ा लॉकडाउन, रेलवे और फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ा ऐलान

0

कोरोनावायरस महामारी से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की उर से प्रधानमंत्री मोदी ने आज लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की जानकारी दी है। इसी के मद्देनजर, सरकार ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट साथ ही रेल परिचालन को 3 मई तक रद्द करने का फैसला लिया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सभी उड़ानें 3 मई रात 11:59 बजे तक रद्द की जाती है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद हवाई यात्रा करने वाले लोगों को कई नए नियमों का पालन करना होगा। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने कुछ नए नियम बनाए हैं। यात्रा से पहले एयरपोर्ट पर सभी पैसेंजर्स की रिपोर्टिंग टाइम 120 मिनट तक बढ़ सकता है। सभी यात्रियों की रिपोर्टिंग के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए हर चैनल पर यात्रियों की चेकिंग पूरी की जा सके। पैसेंजर्स के लिए निर्देश जारी किया जा सकता है कि यात्रा के दौरान वो व्यक्तिगत सुरक्षा को पूरा खयाल रखें। उनके पास जरूरी प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध हो।

रद्द की ये सभी ट्रेनें


रेलवे के इस अधिकारी ने कहा कि हमने लॉकडाउन की अवधि में हुए विस्तार को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि जल्द ही इस बारे में और अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि इसके पहले सभी पैसेंजर सेवाएं 14 अप्रैल की मध्यरात्रि तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि इससे पहले सरकार ने प्रीमियम ट्रेन, मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, सबर्बन ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल और कोंकण रेलवे आदि को 3 मई तक के लिए निलंबित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही आगे कोई भी टिकट बुकिंग नहीं होगी।

तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन


कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संक्रमण पर रोक लगाने में लॉकडाउन के प्रभावी नतीजे मिले हैं। प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा और बुधवार को इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले।

क्या पीएम मोदी और AUS पीएम टर्नबुल पर लगेगा जुर्माना?

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के साथ सोमवार को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का दर्शन करने पहुंचे. दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने इस दौरान मेट्रो का सफर किया, वह मंडी हाउस से अक्षरधाम मंदिर मेट्रो से पहुंचे. सोमवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर मोदी के इस एक्शन की खूब चर्चा हुई. लेकिन सवाल है कि क्या नरेंद्र मोदी और मैल्कम टर्नबुल ने इस यात्रा के दौरान कोई नियम तोड़ा.

मेट्रो में खींची फोटो

दरअसल, अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने खूब सेल्फियां ली, और कैमरे का इस्तेमाल किया. मेट्रो के नियमों के अनुसार मेट्रो स्टेशन परिसर और मेट्रो में कैमरे का इस्तेमाल करने पर मनाही है. मतलब दोनों नेताओं ने दिल्ली मेट्रो का नियम तोड़ा है, नियमों के अनुसार पीएम मोदी और मैल्कम टर्नबुल पर 500 रुपये का जुर्माना लगना चाहिए. हालांकि, सवाल यह भी है कि क्या दिल्ली पुलिस/मेट्रो ने वीवीआईपी यात्रा के कारण नियमों में थोड़ी नरमी बरती है.

मेट्रो स्टेशन पर लगे मोदी-मोदी के नारे
सोमवार अचानक दोनों प्रधानमंत्री मंडी मेट्रो स्टेशन पहुंचे. जिसे देखकर वहां मौजूद अन्य यात्री भी चौंक गये, पीएम मोदी को वहां देख लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाये. दोनों पीएम ने यात्रा के दौरान तस्वीरें खिंचवाई और बातें की.

पहली बार नहीं है मोदी का मेट्रो सफर
पहली बार नहीं है जब मोदी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से सफर कर रहे हैं. फरीदाबाद रूट और एयरपोर्ट रूट पर मोदी मेट्रो में सफर कर चुके हैं. पिछले साल पीएम मोदी ने फ्रेंच प्रेसीडेंट फ्रांस्वा ओलांद के साथ भी मैट्रो में यात्रा की थी. उस वक्त पीएम मोदी ने दिल्ली से गुड़गांव तक की यात्रा मेट्रो में की थी.

छूटी यात्रियों की ट्रेन, अब हवाई सफर का किराया देगा रेलवे।

0

एक उपभोक्ता अदालत ने पश्चिमी रेलवे को आदेश दिया है कि वह उस मलयाली परिवार को हवाई सफर का किराया दे जिनकी रेल प्रशासन की गलती की वजह से ट्रेन छूट गई थी। गुजरात के आनंद में रह रहे ई.एस. कृष्णाकुत्ती नायर 2014 में केरल में एक शादी समारोह में जा रहे थे। आनंद रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड पर उनके कोच के लोकेशन में बारे में गलत जानकारी दी गई, इस वजह से उनकी ट्रेन छूट गई। आखिरकार नायर परिवार को हवाई सफर के लिए मजबूर होना पड़ा।

उपभोक्ता अदालत ने पश्चिमी रेलवे को 32,628 रुपये हवाई किराया चुकाने का आदेश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने रेलवे को आनंद से अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए टैक्सी किराये के तौर पर नायर परिवार को 1,000 रुपये और अदा करने का आदेश दिया है। अदालत ने परिवार के उत्पीड़न और कानूनी लड़ाई में हुए खर्च को देखते हुए पश्चिमी रेलवे को 10 हजार रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

नायर परिवार ने वेरावल-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में 29 मई 2014 के लिए एसी कोच में 4 सीटें रिजर्व की थी। डिस्प्ले बोर्ड पर दिखा कि उनका कोच एकदम पीछे की तरफ है। लेकिन जब ट्रेन आई तो पता चला कि कोच पीछे न होकर काफी आगे था। डिस्प्ले बोर्ड पर गलत सूचना की वजह से अफरातफरी का माहौल हो गया। आनंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रूकने का आधिकारिक समय 2 मिनट का था और इतने कम समय में 12 कोचों को क्रॉस कर ट्रेन में सवार होना काफी कठिन था। परिवार के पुरुष सदस्य तो किसी तरह ट्रेन में सवार हो गए लेकिन बुजुर्ग महिलाएं नहीं चढ़ पाईं।

ट्रेन में सवार होने के बाद नायर ने अलार्म चेन खींचा ताकि महिलाएं ट्रेन में सवार हो सकें लेकिन तुरंत ही आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया और लॉक अप में डाल दिया। आरपीएफ जवानों ने उनकी एक नहीं सुनी और आखिरकार परिवार की ट्रेन छूट गई। अंत में परिवार किसी तरह फ्लाइट से केरल पहुंचा।

सरकार की सौगात: अब वाराणसी से दिल्ली दौड़ेगी बुलेट रेल

0

NewBuzzIndia:

2014 लोकसभा चुनाव के प्रचार से ही देश में बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य कार्यों में से एक था। उनके भाषणों में बुलेट ट्रेन की बातों से इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार पीएम मोदी की संसदीय सीट वाराणसी को दिल्ली से जोड़ने के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के बाद अब दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी। 782 किलोमीटर का यह सफर केवल दो घंटे चालिस मिनट में पूरा होगा।  प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के पीछे पीएम मोदी की रणनीति का एक हिस्सा हो सकता है, ताकि यूपी में लोगों के बीच उनकी विकास करने वाली सरकार के रूप में छवि बने।  एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि भारतीय रेलवे ने प्रोजेक्ट के लिए एक स्पेनिश कंपनी से बातचीत की है। रेलवे कॉरिडोर के लिए काम करने वाली यह कंपनी नवंबर तक अपनी फाइनल रिपोर्ट जमा करा देगी।

ये भी पढ़ें…मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, 7 सालों में पहली बार BSNL ने कमाया मुनाफा

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ (506 किलोमीटर) का सफर 1.45 घंटे में पूरा होगा। दिल्ली से कोलकाता (1513) का सफर 4.56 घंटे में पूरा होगा। दिल्ली वाराणसी रूट पर 43 हजार करोड़ और दिल्ली-कोलकाता रूट पर 84 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

रेलवे को ‘प्रभु’ की नई सौगात ! ट्विटर के बाद अब Facebook पर भी रेल यात्री कर सकेंगे शिकायत । जानिये कैसे ?

0

#Newbuzzindia/नई दिल्ली | 2014 में केंद्र में भाजपा के आने के बाद जब से रेलवे की कमान सुरेश प्रभु ने संभाली है तब से ही रेलवे, रेल यात्रियों को अनेक तरह की नवीन सुविधायें देते आ रहा है।

कुछ महीनों पहले जब रेलवे में एक नया एक्सपेरिमेंट किया गया जिसमे लोगो को शिकायत ट्विटर पर सुनी जाने लगी और उसका त्वरित समाधान भी किया जाने लगा। यह विचार रेल के प्रभु ‘सुरेश प्रभु’ का था। इस विचार की सफलता के बाद प्रभु के एक और नई सुविधा रेल यात्रियों को देने का मन बना लिया है जिसमे यात्रियों की समस्या को जल्द से जल्द सुना जाएगा और तुरंत समाधान भी किया जाएगा।

दरअसल, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने Twitter के बाद अब सोशल मीडिया साईट Facebook पर भी समस्या सुनने का तरीका ईजाद किया है। जो ज्यादा से ज्यादा लोगो को सुविधा और समस्या से समाधान दिलाने के लिए कारगर होगा।

ऐसे करे Facebook पर शिकायत :-
रेल यात्री अपनी शिकायत या सुझाव इंडियन रेलवे इंडिया के फेसबुक पेज पर जाकर कर सकते हैं।

रेलवे के इस ऑफिशियल फेसबुक पेज की निगरानी रेलवे बोर्ड के कर्मचारी-अधिकारी 24 घंटे करेंगे, ताकि रेल यात्रियों को हो रही परेशानी की त्वरित कार्रवाई की जा सकें।

इस मौके पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा कि ट्विटर लाखों यात्रियों की शिकायत और सुझाव देने का सशक्त माध्यम बन चुकै है, इसे आगे बढ़ाते हुए अब फेसबुक को भी इसमें जोड़ा जा रहा है, अब जैसे ही रेल यात्री शिकायत करेंगे, वो स्वतः ही संबंधित डिविजनल रेलवे मैनेजर यानि डीआरएम के पास पहुंच जाएगी, रेलवे बोर्ड सोशल मीडिया सेल दिन-रात इस पेज की निगरानी करेगा, इसके साथ ही कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को फेसबुक पेज के माध्यम से ही दे दिया जाएगा।

रेल के ‘प्रभु’ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “अभी रोजाना करीब 7 हजार रेल यात्री अपनी शिकायत और सुझाव ट्विटर के माध्यम से भेज रहे हैं, मालूम हो कि ट्विटर पर रेलवे करीब 10 लाख लोगों से जुड़ें हुआ है, फेसबुक पर पेज की वजह से उन्हें एक और नया प्लेटफॉर्म मिलेगा, प्रभु ने कहा कि नई श्रेणी की ट्रेनों हमसफर और दीनदयाल के कोच के डिजाइन भी बनकर तैयार हो गए हैं, इसे भी रेलवे की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, ताकि आम लोग इस पर भी अपने विचार साझा कर सकें, और कुछ सुझाव दे सकें।

Posted from WordPress for Android

भारत, दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

0

#newbuzzindia/लखनऊ | “भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है। गत वित्तीय वर्ष में चीन और अमेरिका से ज्यादा हिन्दुस्तान में निवेश हुआ है और वह दिन दूर नहीं जब यह मुल्क एक आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।” ये बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में वाई-फाई सुविधा तथा एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के उद्घाटन अवसर पर कही।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था को लेकर नकारात्मक धारणा बनी थी। पूर्व में कच्छप गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था वाजपेयी के शासन में 8.4 प्रतिशत विकास दर के रूप में सामने आयी।

वही इस अवसर पर राजनाथ सिंह कांग्रेस पर हमला करना न भूले और कहा कि, बीच के 10 वष्रों :कांग्रेसनीत संप्रग के शासनकाल: में सकल घरेलू उत्पाद में गिरावट आयी लेकिन पिछले दो वष्रो में विकास दर छह प्रतिशत के नीचे से बढ़कर 7.6 फीसद हो गयी है। ‘‘कहना गलत ना होगा कि अगर अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तो सबसे तेजी से विकसित होने वाली अर्थव्यवस्था भारत की ही है।’’

राजनाथ सिंह ने रेलवे को देश का ‘बेस्ट परफॉर्मिग सेक्टर’ करार देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मंत्रालय के करिश्माई काम की बदौलत रेलवे में हाल में कई लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जितना शायद पहले कभी नहीं हुआ था। आने वाले वक्त में यहां के रेल यात्रियों को विकसित देशों से बेहतर रेल सुविधाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने कहा कि वाई-फाई की सुविधा से यात्री अपने छोटे-मोटे अनेक काम आसानी ट्रेन अथवा रेलवे स्टेशन पर बैठकर कर सकेंगे।

NewBuzzIndia से फेसबुक पर जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

रेल यात्रा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी योजना!

0

NewBuzzIndia:

महिलाओं की सुरक्षा के मदद नज़र मोदी सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाने वाली है। रेल यात्रा के दौरान महिलाओं के सुरक्षा के मद्देनजर, देश के 1000 रेलवे स्टेशनों पर 35000 से ज्यादा कैमरों को लगाने की योजना बन रही है। यह भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा सिक्यूरिटी सर्विलांस सिस्टम होगा।

बीते महीने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक अहम बैठक हुई। रेलवे के अधिकारियों को बताया गया कि पीएम चाहते हैं कि रेलवे को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया जाए। इसमें केंद्र सरकार के निर्भया फंड को इस्‍तेमाल करने का फैसला किया गया है। इस प्रोजेक्‍ट की अहमियत को समझते हुए वित्‍त मंत्रालय ने भी मीटिंग के तीन दिन बाद ही रिकॉर्ड समय में प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दे दी। साथ ही इस वित्‍त वर्ष के लिए 200 करोड़ रुपए जारी कर दिया ताकि काम तुरंत शुरू हो सके। बाकी की रकम अगले साल दी जाएगी। सूत्रों ने द इंडियन एक्‍सप्रेस से इस बात की पुष्‍टि‍ की कि रेलवे ने इस काम को अपनी सर्वोच्‍च प्राथमिकता में रखा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन खुद इस प्रोजेक्‍ट पर नजर रख रहे हैं।