मध्य प्रदेश के इंदौर के सरकारी यशवंतराव होलकर अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के नर्सरी वार्ड में 19 दिन के मासूम बच्चे को चूहे ने कुतर दिया। जानकरी मिली है कि इसके चलते नवजात के पैर और उंगलियों में गंभीर घाव हो गए हैं।
दरअसल नर्सरी में प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म के बाद रखा गया था। इस घटना की जानकारी बच्चे की माँ ने प्रबंधन को दी जब वे नर्सरी में दूध पिलाने गई थी। वहीं मां की शिकायत के बाद अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि घटना सामने आई है उसकी विस्तृत जांच करेंगे।
गौरतलब है कि अस्पताल में लगातार इस तरह के मामले सामने आते रहते है। इसी नर्सरी में पिछले सप्ताह एक बच्चे का पैर वार्मर में झूलस गया था।





