Home Tags Injections

Tag: injections

मध्यप्रदेश को ब्लैक फंगस के इलाज हेतु जल्द मिलेंगे एन्टी फंगल इंजेक्शन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस बीमारी ने भी लोगो को परेशान करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीमार हुए लोगो की संख्या बढ़ने के साथ ही उसकी दवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लिए 24000 ब्लैक फंगस से निपटने के लिए एम्फोटेरिसिन -बी इंजेक्शन मंगाए है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने शनिवार को एम्फोटेरिसिन -बी इंजेक्शन के लिए केंद्र सरकार से चर्चा की थी। इस दौरान प्रदेश को केंद्र सरकार ने समय पर 24000 इंजेक्शन भेजने का आश्वासन दिया है।

दरअसल ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए एंटीफंगल इंजेशन दिए जाते है। ऐसा ही एक इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन बी है जो ब्लैक फंगस के मरीजों को दिया जाता है।

वहीं मुख्यमंत्री ने सनफार्मा के प्रमुख दिलीप सांघवी से भी फोन पर चर्चा कर ब्लैक फंगस के उपचार हेतु एंटीफंगल इंजेक्शन की आपूर्ति के संबंध में बात की है। जानकरी के अनुसार सन फार्मा प्रदेश को 2000 इंजेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराएगी।

भाजपा सांसद के असंवेदनशील पोस्ट पर बवाल, लोग बोले दवाई,इंजेक्शन,बेड दिलवाओ,श्मशान…

0

देश और प्रदेश में फैले कोरोनावायरस के संकट से लोग हलाकान हैं। वो इससे बचने के लिए अपने स्तर पर प्रयास भी कर रहे हैं। जब कोई अपने स्तर पर प्रयास नहीं कर पाता तभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाता है। कई जनप्रतिनिधि तो अपने क्षेत्र के लोगों की खूब मदद कर रहे हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जो महीनों से गायब हैं पर अचानक से प्रकट हो जाते हैं।

ताजा मामला सिवनी बालाघाट संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन से जुड़ा है सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें इस बात का जिक्र था कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से श्मशान घाटों में लकड़ियां पहुंचाने की बात कही है।

भाजपा सांसद ढाल सिंह बिसेन वो पोस्ट जिसपर बवाल हुआ।

भाजपा सांसद का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया जब लोगों ने देखा कि उनका जन प्रतिनिधि चुना हुआ सांसद उनकी चिताओं पर लिए लकड़ियों का इंतजाम करवाने में जुटा हुआ है तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सांसद को खूब खरी-खोटी सुना डाली।

इसी बीच कई लोगों ने तो सांसद से पूछ भी लिया कि आप हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधि हो आप हमारे लिए बेड ऑक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था तो पहले कर देते लेकिन आप यह तीनों तो करने में असमर्थ हो तो आपने हमारी चिताओं के लिए लकड़ियों का इंतजाम शुरू कर दिया?।

पोस्ट वायरल होने के 3 घंटे बाद घबराए सांसद ने पुराना पोस्ट डिलीट कर दिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग करके एक नया पोस्ट लिख दिया जिसमें इस बात का जिक्र है कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए इंजेक्शन बेड और ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की जाए।

सीसीएफ बालाघाट नरेंद्र कुमार सनोडिया ने इस बात की पुष्टि की है कि सांसद बिसेन ने हमें वारासिवनी के मेंढकी और बालाघाट के गायखुरी में लकड़ी का प्रबंध करने का निर्देश दिया था जिस पर हमने वहां के रेंजर को बोल कर दो ट्रैक्टर लकड़ी का इंतजाम भी कर दिया है।

आपको बता दें कि सिवनी बालाघाट संसदीय क्षेत्र के लोग सांसद के 2 महीनों से गायब होने से परेशान हैरान हैं जिले में 25 मार्च से कोरोनावायरस तक दे दी थी जिसके कारण लोग मूलभूत चिकित्सा सेवाओं के लिए भी दर-दर भटकने को मजबूर हैं लेकिन सांसद महोदय है कि गायब ही रहते हैं इसीलिए आज जब सांसद ने चिताओं की लकड़ियों का इंतजाम किया तो जनता का 2 महीनों से भरा गुस्सा अचानक फूट पड़ा।

हालांकि सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने अपने पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने तो मानवता के नाते लोगों के चित्रों की लकड़ियों का इंतजाम किया था लेकिन अगर लोगों को इस बात का बुरा लगा है तो मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी है और और मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए दबाव का समुचित इंतजाम करने का कष्ट करें।