Home Tags IPL 2023

Tag: IPL 2023

Matheesha Pathirana: CSK को खिताबी जीत दिलाने वाले बेबी मलिंगा को मिला श्रीलंका की टीम से डेब्यू का मौका

0

Matheesha Pathirana, SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 2 जून से हुआ. इस मुकाबले में सीएसके की ओर से आईपीएल सीजन 16 में धमाकेदार गेंदबाजी करने वाले माथीशा पथिराना को पदार्पण करने का मौका मिला. आईपीएल के 16वें संस्करण में उन्होंने धोनी की अगुआई में डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की थी.

माथीशा पथिराना को फैंस प्यार से बेबी मलिंगा भी बुलाते है. आईपीएल सीजन 16 में पथिराना 12 मैचों में टीम का हिस्सा रहे। लगभग 50 ओवर की गेंदबाजी में पथिराना ने 19.53 की औसत से कुल 19 विकेट चटकाएं.10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद धोनी उन्हें गेंदबाजी में लाते थे, आखिरी 5 ओवरों में 3 ओवर पथिराना फेंकते हुए दिखाई देते थे.

अब 20 वर्षीय माथीशा पथिराना को अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से भी डेब्यू करने का मौका मिला है. श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट को उनसे कुछ ऐसे ही प्रदर्शन बरकरार रखने की उम्मीद होगी. लंबे समय तक पथिराना को संभालकर रखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट को उनका विशेष ध्यान रखना होगा। कप्तान एमएस धोनी के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को उन्हें सिर्फ वनडे और टी20 फॉर्मेट खिलाने पर ही ध्यान देना चाहिए।

श्रीलंका के लिए सीरीज जीत अहम- भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका सीधे क्वालीफाई कर पाने में असफल रही। ऐसे में अब अगले महीने जिम्बाब्वे में होने वाले क्वालीफायर राउंड में श्रीलंका को हिस्सा लेना होगा। क्वालीफायर राउंड से पहले 3 मैचों की यह वनडे सीरीज उन्हें खुद को पूरी तरह तैयार करने का अहम मौका है।

लिटिल मास्टर की बड़ी भविष्यवाणी, CSK के साथ आईपीएल फाइनल खेलेगी ये टीम

0

GT vs MI, Qualifier 2: आईपीएल सीजन 16 के अब आखिरी दो मुकाबले बाकी रह गए हैं। दो मैचों के आईपीएल 2023 की विनर टीम सबके सामने होगी। मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस के बीच आज क्वालीफायर-2 खेला जायेगा। जीतने वाली टीम फाइनल मैच में 28 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी। क्वालीफायर के बड़े मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

क्वालीफायर-2 की विजेता होगी ये टीम

MI vs GT क्वालीफायर मैच से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने क्वालीफायर-2 की विनिंग टीम की भविष्यवाणी की है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि क्योंकि मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है इसलिए गुजरात के जीतने की संभावनाएं मुंबई से ज्यादा है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि मैं 51 प्रतिशत गुजरात को दूंगा और मुंबई को 49 प्रतिशत दूंगा।

प्लेऑफ में मुंबई का शानदार है रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। लीग मैचों में चाहे MI का प्रदर्शन ऊपर नीचे हो लेकिन प्लेऑफ में पहुंचते ही मुंबई घातक फॉर्म में आ जाती है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के कुल 14 आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई है, जिनमें 11 मैचों में जीत हासिल हुई है। मुंबई इंडियंस ने 6 बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई और 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है। वहीं दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में फैंस को दोनो टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Team India: रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को मिलनी चाहिए टीम इंडिया की कप्तानी, पूर्व खिलाड़ी के इस बयान ने मचाई सनसनी

0

Team India: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की शुरुआत होगी। रोहित शर्मा तीनों प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने नए कप्तान की मांग की हुए। उन्होंने इसके लिए सुझाव भी दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की मांग भी की है।

इस खिलाड़ी को बनना चाहिए कप्तान
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा एक नई टीम बनाने की आवश्कता है। उन्होंने हार्दिक पंड्या का नाम बतौर कप्तान सुझाया। आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि शुभमन गिल और यशश्वी जयसवाल से ओपनिंग करानी चाहिए। टीम में रिंकू सिंह, नीतीश राणा, रितुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा को मौका मिलना चाहिए। हरभजन की ओर से यह सिर्फ एक सुझाव है। फिलहाल रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।

IPL 2023 में किया कमाल प्रदर्शन
गौरतलब है हरभजन सिंह ने जिन खिलाड़ियों का जिक्र किया है वे सभी बेहद प्रतिभाशाली हैं और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस आईपीएल में यशश्वी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 625 रन बनाए जिनमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए अब तक 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं। गायकवाड़ चेन्नई के लिए 564 रन बना चुके हैं। रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 472 रन बनाए। जबकि तिलक वर्मा के बल्ले से मुंबई इंडियंस के लिए 300 रन आए।