Home Tags Jammu kashmir

Tag: jammu kashmir

न नोटबंदी न 370 हटाने का हुआ असर, कश्मीरियों को सुरक्षा देने में सरकार असफल: राहुल गांधी

0

कश्मीर में हुई आतंकी घटना जिसमें 2 सरकारी स्कूल के शिक्षकों को गोली मारकर हत्या कर दी गई के बाद सरकार कटघरे में है। इससे पहले एक अन्य घटना में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंदरु समेत तीन लोगों की हत्या कर दी थी।

घटना को लेकर सरकार पर हमलावर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, कश्मीर में हिंसा की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। आतंकवाद ना तो नोटबंदी से रुका ना धारा 370 हटाने से- केंद्र सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह असफ़ल रही है। हमारे कश्मीरी भाई-बहनों पर हो रहे इन हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं व मृतकों के परिवारों को शोक संवेदनाएँ भेजते हैं।

आतंकवादी हमले के बाद आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि 56 इंच की छाती पीटने वाले अब खामोश क्यों हैं?

बता दें कि आतंकियों ने गुरुवार सुबह करीब 11:15 दो स्कूल टीचरों कुशीनगर स्थित ईदगाह में गोली मारी। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान अलोची बाग क्षेत्र निवासी सुपिन्दर कौर और जम्मू निवासी दीपक चंद के रूप में हुई है। वे सरकारी बॉयज स्कूल, संगम में टीचर थे।

जम्मू कश्मीर में BSF कैम्प पर हुआ फिदायीन हमला, सेना ने मार गिराए दो आतंकी

0

NewBuzzIndia: जम्मू कश्मीर के बरामुला सेक्टर में सेना पर आतंकी हमला हुआ है। उत्तर कश्मीर में 46 राष्ट्रीय राइफल के आर्मी कैंप पर रविवार रात को ये हमला हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकी एक पब्लिक पार्क के रास्ते आर्मी कैंप में प्रवेश करना चाहते थे लेकिन जवानों की मुस्तैदी के कारण वो सफल नहीं हो पाए। खबरों के अनुसार दो बीएसएफ के और दो आर-आर के जवान घायल होने की खबर है। इस क्षेत्र में भारी गोला बारी हो रही है। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मौके पर ट्वीट करके लोगों को जानकारी भी दी है। अभी इस हमले में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार तीन से चार आतंकी हो सकते है। जिनमें से दो आतंकियों को सुरक्षाबल द्वारा मार गिराया गया है।

सुष्मा ने पाकिस्तान को दिया 440 वोल्ट का झटका, कहा- कयामत तक भी उनका नहीं होगा कश्‍मीर !

0

Newbuzzindia/नई दिल्ली ; विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पाक का नापाक सपना कभी पूरा नहीं हो सकता, उसे क़यामत तक भी कश्मीर नसीब नही होगा। पाकिस्तान ने कश्मीर को आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया है। नवाज शरीफ जिस बुहरान वानी को शहीद बता रहे हैं क्या उन्हें ये नहीं पता कि वह हिजबुल का कमांडर था।

आपको बता दें की शुक्रवार को शरीफ ने कश्मीरियों से कहा कि भारत के कब्जे वाले कश्मीर में आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे लोगों को नहीं भूलना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि किस तरह उनकी पिटाई की जाती है और उनकी हत्‍या की जाती है। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कश्‍मीर, पाकिस्‍तान बन जाएगा।

सुषमा स्वराज ने नवाज शरीफ को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि नवाज शरीफ ने बुरहान वानी को शहीद का दर्जा दिया। क्या वो नहीं जानते कि वो हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी था और उसके ऊपर 10 लाख डॉलर का इनाम था। पाकिस्तान में कई यूएन के द्वारा प्रतिबंद्धित आतंकवादियों को संरक्षण देना शर्मनाक है। पाकिस्तान उस क्षेत्र में हाफिज सईद और अन्य आतंकवादियों द्वारा आतंकवादी गतिविधियां चला रहा है जो भारत का अभिन्न हिस्सा है।

Posted from WordPress for Android

शिवसेना का कारनामा, कश्मीरी मुस्लिम ट्रक ड्राईवरों से जबरदस्ती लगवाये ‘भारत माता की जय’ के नारे !

0

Newbuzzindia: पंजाब शिवसेना के कार्यकर्ताओं की मनमानी सर चढ़ कर बोल रही है। वे पंजाब से कश्मीर की ओर जाने वाले रास्तों पर से गुजरने वाले कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों को परेशान कर रहे है। साथ ही उन्हें जबरदस्ती प्रदर्शन में शामिल भी कर रहे है।

शिवसैनिकों के द्वारा कश्मीरी मुस्लिम ट्रक चालकों से ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगवा रहे है। कुछ ड्राइवरों को नारे लगाने से इनकार करने पर पीटा भी गया। ड्राइवरों से जबरदस्‍तर पाकिस्‍तान के झंडे जलवाए गए।

वही शिवसैनिकों के मुताबिक, वह अमरनाथ के श्रद्धालुओं को कथित तौर पर परेशान करने वाले ‘कश्‍मीरी मुसलमानों’ के साथ ‘सही सलूक’ करना चाहते थे।

इस मामले पर पंजाब शिवसेना के मुखिया राजीव टंडन ने गलती स्वीकारते हुए कहा, ”जो उन्‍होंने (कश्‍मीरी मुस्लिमों) नें अमरनाथ यात्रा के हिंदू श्रद्धालुओं के साथ किया, वही उनके साथ हुआ। हमने सिर्फ मुस्लिम ड्राइवरों को भारत माता की जय और प‍ाकिस्‍तान मुर्दाबाद करने को कहा था।” इसके बाद टंडन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

Posted from WordPress for Android