Home Tags Jharkhand

Tag: jharkhand

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्याशियों की नई लिस्ट

0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 19 प्रत्याशियों की अपनी नई लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कांग्रेस ने पाकुर विधानसभा से आलमगिर आलम को टिकट दिया वहीं जामतारा से इरफान अंसारी को विधानसभा टिकट दिया गया है।

बता दें कि 81 सदस्य वाली झारखंड विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान शुरू होंगे। मतदान कुल 5 दौर में होने है और पांचवे दौर का मतदान 20 दिसंबर को होना है। वहीं 23 दिसंबर को नतीजे आने वाले है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की नई लिस्ट

जेपीएससी परीक्षा पर रोक लगाने से झारखंड हाइकोर्ट का इन्कार

0

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की परीक्षा पर प्रदेश में हंगामा जारी है। विरोधी दलों के नेताओं ने सोमवार को विधानसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा करते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की। वहीं मामले पर फैसला सुनाते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने परीक्षा पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। विपक्षी दलों ने सदन के अंदर और बाहर जोपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग की। हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने मांग की है कि जेपीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच किसी बाहरी कमेटी से कराई जाए।

बता दें कि जेपीएससी के अभ्यर्थियों के विरोध के बीच आज से रांची के 57 केंद्रों पर जेपीएससी की परीक्षा शुरू हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार से अधिक जवानों को परीक्षा केंद्रों के आसपास तैनात किया गया है। जिसमें 10 डीएसपी, 115 मजिस्ट्रेट सहित सभी केंद्रों के लिए स्पेशल आरपीएफ की टुकड़ी को तैनात किया गया है।

रांची के एसएसपी ने परीक्षा के लिए तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी कीमत पर हंगामा और उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।