Home Tags Jitu patwari

Tag: jitu patwari

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की तैयारी, कमलनाथ ने 16 नेताओं को सौंपी अलग-अलग जिलों की कमान

0

भोपाल। 2023 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के 16 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी नेता आवंटित जिलों में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ ही चुनाव की कार्ययोजना को लेकर कार्य करेंगे। कमलनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को विंध्य, अरुण यादव और जीतू पटवरी को बुंदेलखंड और जयवर्धन सिंह को इंदौर व उज्जैन जिले की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और फूल सिंह बरैया ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां संभालेंगे। चुनाव अभियान समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं को जिले सौंपने का निर्णय लिया गया था। सभी की सहमति के बाद जिले आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी की जिम्मेदारी दी गई है तो फूल सिंह बरैया श्योपुर, मुरैना और भिंड में मतदान केंद्र स्तर पर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को सीधी, रीवा, कटनी और सिंगरौली, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और जबलपुर का प्रभार दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के पास आदिवासी बहुल बड़वानी और खरगोन जिले में पार्टी को जिताने का काम रहेगा। संगठन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को बुंदेलखंड के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और जीतू पटवारी को सतना, दमोह, पन्ना के साथ रायसेन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

सज्जन सिंह वर्मा छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, बाला बच्चन खंडवा, बुरहानपुर और धार जिले में चुनाव अभियान को देखेंगे। तो वहीं मीनाक्षी नटराजन को आलीराजपुर, झाबुआ और आगर को संभालने की ज़िम्मेदारी दी गई है। रामनिवास रावत को राजगढ़ और शाजापुर, केपी सिंह को गुना, अशोकनगर और विदिशा तो वहीं तरुण भनोत को डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, मंडला और नरसिंहपुर की कमान सौंपी है। कमलेश्वर पटेल को नीमच, मंदसौर और रतलाम जिले का प्रभार दिया गया है। सीहोर और देवास जिले में पार्टी को जिताने का दायित्व लाखन सिंह यादव का होगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समन्वय का कार्य सौंपा गया है।

कमलनाथ पर हुई एफआईआर के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ क्राइम ब्रांच को सौपा आवेदन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस जहां सरकार पर लगातार वार कर रही है वहीं बीजेपी भी चुप बैठने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ पर एफआईआर के बाद अब अब कांग्रेस सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।

बता दे कि कांग्रेस ने प्रशासन से सीएम चौहान पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व महापौर विभा पटेल, विधायक कुणाल चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एफआईआर के लिए क्राइम ब्रांच में आवेदन सौंपा है।

वहीं शिवराज सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस क्राइम ब्रांच में शिकायती आवेदन सौंपेगी। तो दूसरी तरफ बीजेपी फिर आज दूसरे जिलों में कमलनाथ के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कराएगी।

कमलनाथ पर हुई एफआईआर के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं में दिखा आक्रोश, शिवराज के खिलाफ खोला है मोर्चा

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी को कोरोना संक्रमण से हुई अब तक की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाएगी।

बता दे कि पूरा कांग्रेस खेमा अब सक्रिय हो गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि एफआईआर उन लोगों पर होनी थी जिनके कारण इतनी मौतें हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने सरकार का असली चेहरा आ रहा है। इसी को लेकर प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस केस दर्ज करवाएगी।

वहीं अरुण यादव ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि एफआईआर सीएम शिवराज की तिलमिलाहट को बताता है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने मौत के हजारों आंकड़े छुपाए है। पूरी कांग्रेस कमलनाथ द्वारा सरकार पर लगाए आरोपों का समर्थन करती है.

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री बीजेपी सरकार के खिलाफ कर रहे है आंदोलन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो गया है। वहीं भोपाल में भी हालत गंभीर है। भोपाल में सोमवार को ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। लेकिन सरकार बार बार दावा कर रही है कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

ऐसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज मिंटो हॉल में गांधी जी की प्रतिमा के नीचे खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर अपना विरोध जता रहे है। विधायक पी सी शर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी तीनों ही सरकार के खिलाफ मोर्चा लेकर बैठे है।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट किया कि , मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर है। भयावह स्थिति है। ऑक्सीजन की कमी से जानें जा रही है। .@narendramodi साँसों से आत्मनिर्भर करो मध्य प्रदेश को !

उन्होंने यह भी लिखा कि ,मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर आज भोपाल में मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन भेजने का अनुरोध कर रहा हूं।

मध्य प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि राज्य में ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त है। लेकिन भोपाल के 20 से ज्यादा अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा ध्यान सिर्फ अभियान चलाने पर है कोरोना पर नहीं

0

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में असफल रही है। प्रदेश में लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे मरीजों की ना सिर्फ मृत्यु हो रही है और उन्हें अस्पतालों में इलाज भी नहीं मिल रहा है। फीवर क्लिनिकों में जांच तक नहीं हो रही है। जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम को जनता का ध्यान मोड़ने का अभियान करार दिया।

पत्रकारवार्ता में पटवारी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार को रोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अभियान चला रही है लेकिन उसका असर कहीं नजर नहीं आ रहा है। इसके बावजूद सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। मंत्री बंगाल और दमोह विधानसभा के चुनाव में व्यस्त हैं।इसी के साथ साथ मुख्यमंत्री अभियान पर अभियान चलाए जा रहे हैं।

जिला आपदा प्रबंधन समूह में विपक्ष के विधायकों को नहीं रखा गया है और ना ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस समस्या से निपटने के लिए कोई पहल की गई । अवैध शराब को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि आए दिन अवैध और जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु हो रही है। सरकार माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा तो करती है पर हकीकत कुछ और ही नजर आती है।