Home Tags Jpnadda

Tag: jpnadda

बंगाल प्रचार के लिए भाजपा ने शुरू की “एक मुट्ठी चावल” योजना

0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (bjp national president) जे पी नड्डा(J.P. Nadda) के बंगाल दौरे के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ था। इसे देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत रखी गई है। नड्डा की पर्सनल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सीआरपीएफ हाथों में है।

जेपी नड्डा बंगाल में पार्टी के ‘एक मुट्ठी चावल’ कार्यक्रम की शुरुआत की। एक मुट्ठी चावल’ कार्यक्रम के तहत बीजेपी कार्यकर्ता राज्य के 48,000 गांवों में किसानों के घरों में जाकर चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नए कृषि कानूनों के बारे में बताएंगे ।

जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल की जनता अपना मन बना लिया है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार बनाएं और जनता का आशीर्वाद ले। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमने एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत की है और हमारे कार्यकर्ता गांव गांव जाएंगे एक मुट्ठी चावल लेंगे और सौगंध दुर्गा मां की खाएंगे कि उनकी लड़ाई बीजेपी का कार्यकर्ता लड़ेगा।

नड्डा ने यह भी कहा कि अभी हमने गीत सुना, मोदी तुम आगे बढ़ो, किसान तुम्हारे साथ हैं। जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बनें हैं किसानों के लिए और खेती के लिए केंद्र सरकार ने छह गुना बढ़ा दिया है।यही यूपीए की सरकार का कृषि बजट 22 हजार करोड़ रुपये था और उसके बाद मोदी जी ने इसे बढ़ाकर एक लाख 34 हजार करोड़ कर दिया है।

शिवराज कैबिनेट का विस्तार: सिंधिया समर्थकों के साथ यह भी लेंगे शपथ

0

मध्यप्रदेश के राज्य सरकार के कैबिनेट का विस्तार तय हो गया है। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए जाएंगे। रविवार 3 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा शपथ सम्मारोह। मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है और इसकी पुष्टि राजभवन ने कर दी है।

कैबिनेट विस्तार में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के साथ मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक भी शपथ लेंगे। मंत्रियों और नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए रविवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल आएंगी।

उपचुनाव के परिणाम 10 नंवबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति मिली है। इसके बाद कार्यक्रम तय किया गया है।

तुलसी को जल संसाधन व गोविंद को परिवहन व राजस्व विभाग मिलेगा

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि तुलसी सिलावट को जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन व राजस्व विभाग मिलना लगभग तय है। शिवराज सरकार सत्ता में आने के बाद सिलावट और राजपूत को यही विभाग सौंपे गए थे। बीजेपी अब इन दोनों को अन्य विभाग देना चाहती थी, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व और सिंधिया के बीच हुई सहमति के बाद दाेनों को एक बार फिर उन्हीं विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

4 पद रह जाएंगे खाली

शिवराज कैबिनेट के 14 सदस्‍यों गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने चुनाव लड़ा था। इसमें से इमरती देवी, एदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गए थे। इसमें से 2 तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव के दौरान ही मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब दोनों को फिर से कैबिनेट में लिया जा रहा है। इसके बाद भी 4 पद खाली रह जाएंगे। यानी आगे भी कैबिनेट विस्तार होगा।