Home Tags Kamalnath

Tag: Kamalnath

कांग्रेस सरकार बनी तो कार्यकर्ताओं को मंत्रालय में सीधे एंट्री:कमलनाथ

0

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो छिंदवाड़ा के पार्टी कार्यकर्ताओं की भोपाल स्थित मंत्रालय में बेरोकटोक एंट्री हो सकेगी। उन्होंने शनिवार को कहा, ‘कांग्रेस सरकार बनने पर छिंदवाड़ा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बैज यानी पास दिया जाएगा। इसके माध्यम से मंत्रालय में सीधे एंट्री हो सकेगी। यह बैज क्षेत्रीय कमेटियों के अध्यक्ष और समन्वयकों को दिया जाएगा। उनके साथ 5 लोग जा सकेंगे। सौंसर, पांढुर्णा, चौरई में बैज बांटना शुरू भी कर दिया है।’

कमलनाथ छिंदवाड़ा के चार दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने शनिवार को सौंसर के मोहखेड़ में ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें कमलनाथ ने कहा- अगले 5 महीने में निष्ठा की परीक्षा है। इसी निष्ठा के साथ लगे रहेंगे, तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकेगा। अभी किसी ने कहा कि चुनाव हो जाते हैं, हमें सब भूल जाते हैं। यह बात सही है। अब जिले में हर क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष और समन्वयक को बैज दिया जाएगा। प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है, तो यह बैज मंत्रालय के लिए गेट पास होगा। आप इस बैज से 5 साथियों को भी मंत्रालय में ला सकते हैं।

कमलनाथ ने कहा- मैं चाहता हूं, जो कार्यकर्ता निष्ठा के साथ पार्टी का काम कर रहे हैं, उनकी सुनवाई हो।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 150 सीट,कर्नाटक की जीत को दोहराएँगे : राहुल गाँधी

0

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत ने पार्टी में नई जान फूंक दी हो। पार्टी के प्रवक्ता से लेकर कार्यकर्ता तक इस जीत के बाद नई ऊर्जा के साथ के सक्रिय हो गए है। पार्टी आगमी चुनावो को लेकर उत्साहित नज़र रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कहा की पार्टी यहां 150 सीटों पर विजय प्राप्त करते हुए कर्नाटक की जीत को मध्य प्रदेश में दोहराएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक के बाद यह टिप्पणी की। पत्रकारों से बात करते हुए, राहुल गांधी ने कहा, “हमने अभी बहुत विस्तृत बैठक की है। हमारा आंतरिक आकलन कहता है कि चूंकि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली थीं, अब हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने जा रही हैं। हमने कर्नाटक में क्या किया, हम मप्र में दोहराएंगे।

बैठक में पार्टी प्रमुख सहित कई बड़े नेता शामिल

मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सवाल करने पर राहुल गाँधी ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उनके साथ राहुल गांधी, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी मौजूद थे।

2018 विधानसभा चुनाव में मिली थी कांग्रेस को जीत

मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और भाजपा को 109 सीटें मिलीं। हालाँकि, 2020 में, कांग्रेस सरकार ने कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद बहुमत खो दिया। इसके बाद, बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में बहाल किया गया।

CM शिवराज ने PCC अध्यक्ष को बताया ‘पैसे वाला’, कमलनाथ ने किया पलटवार

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव से पहले बयानों का सिलसिला जारी हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। इस बार उन्होंने कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति बताया है।

सीएम ने बिना नाम लिए कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, दौलत-संपत्ति इसलिए वो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, ये बात कांग्रेस के लोग खुद कह रहे है। लेकिन मेरे पास जनता का प्यार है।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस अगर इस पैमाने पर अपना नेता तय करती है तो वो करती रहे। लोकतंत्र में यह मापदंड किसी भी नेता को चुनने का नहीं हो सकता।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज के उद्योगपति वाले बयान पर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज का बिना झूठ बोले खाना हजम नहीं होता है। मेरा कोई उद्योग नहीं, मैं किसी कंपनी का मालिक नहीं हूं।

कमलनाथ ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कौन सा उद्योग मेरा है। उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो मुझे उद्योगपति बता दिया। शिवराज जी जवाब दें कि मैं किस कंपनी का मालिक हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज से कमलनाथ ने मांगा जवाब ! कहा – अनर्गल बातें बोलना बन गई है इनकी आदत

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम शिवराज के कथित झूठ पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है कि शिवराज जी मैंने सुना है कि आजकल आप अपने मुखारविंद से हर रोज एक नया झूठ बोल रहे हैं कि कमलनाथ ने योजनाएं बंद कर दीं। मेरे बारे में रोज अनर्गल बोलना आपकी आदत बन गई है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता से झूठ और अन्याय मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।

कमलनाथ ने आगे लिखा कि आप ईश्वर को और मध्यप्रदेश की जनता को साक्षी मानकर जीवन में एक बार सच बोलिए और बताइए के मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों का हित करने वाली किसान कर्ज माफी योजना को आपने क्यों बंद कर दिया और 38 लाख किसानों को क्यों डिफाल्टर बना दिया?

उन्होंने सीएम शिवराज पर सवाल खड़ा किया कि आप बताइए कि महंगाई की मार से जूझ रही मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस सरकार ₹100 में 100 यूनिट बिजली दे रही थी, आपने जनता का भला करने वाली इस योजना को क्यों बंद कर दिया?

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान और आम आदमी के हित में चलाई गई योजनाओं को आखिर आपने किस नीयत से बंद किया? जनता आपसे भाषण नहीं, जवाब और समाधान चाहती है।

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे ही राजनैतिक पार्टियों में तना-तनी शुरू हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल यहां मुख्य माने जाते हैं।

इन बयानों को लेकर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ज़ुबानी बयानबाजियों की जगह दोनों ही दलों के मुखियाओं को ज़मीन पर जाकर हक़ीक़त देखनी चाहिए, क्योंकि जनता को इन सवालों से साधा नहीं जा सकता।

कमलनाथ और राहुल भैया विवाद में कूदे राजेंद्र सिंह, बोले अजय सिंह को नहीं देना चाहिए ऐसे बयान

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के उस बयान पर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है जिस पर उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने का ठीकरा विन्ध्य पर फोड़ा था।

अब इस विवाद में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और सतना जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह भी कूद पड़े हैं राजेंद्र सिंह ने अजय सिंह राहुल भैया को समझाइश देते हुए कहा कि वह एक सीनियर नेता है उन्हें ऐसा ही बयान नहीं देने चाहिए अगर कुछ दिक्कत थी तो वह पार्टी हाईकमान को इस बारे में सूचित करते।

बता दें कि बीते महीने सतना दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में भारत महान नहीं बदनाम कह कर विवाद को हवा दे दी थी उसके बाद जब वह भोपाल पहुंचे तो उन्होंने ऑनलाइन बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार गिरने का कारण विंध्य प्रदेश था अगर विन्ध्य में 15 से ऊपर सीटें आती तो सरकार बन जाती और सरकार आज भी चल रही होती।

कमलनाथ के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए 3 जून को सतना दौरे पर आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विंध्य क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेसी नेता अजय सिंह राहुल भैया ने कहा था कि कमलनाथ ने अपनी सरकार गिरने का ठीकरा विन्ध्य पर फोड़कर ठीक नहीं किया है उन्हें ऐसे बयान देते समय संयम रखना चाहिए क्योंकि ऐसे बयानों से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है, अजय सिंह ने यह भी कहा कि 2003 से लेकर 2013 तक के चुनाव में विन्ध्य हमेशा कांग्रेस को सीटें देता रहा है इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि सिर्फ विन्ध्य के कारण कमलनाथ की सरकार गिरी थी।

कमलनाथ पर हुई एफआईआर के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं में दिखा आक्रोश, शिवराज के खिलाफ खोला है मोर्चा

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी को कोरोना संक्रमण से हुई अब तक की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाएगी।

बता दे कि पूरा कांग्रेस खेमा अब सक्रिय हो गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि एफआईआर उन लोगों पर होनी थी जिनके कारण इतनी मौतें हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने सरकार का असली चेहरा आ रहा है। इसी को लेकर प्रदेशभर में मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस केस दर्ज करवाएगी।

वहीं अरुण यादव ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि एफआईआर सीएम शिवराज की तिलमिलाहट को बताता है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने मौत के हजारों आंकड़े छुपाए है। पूरी कांग्रेस कमलनाथ द्वारा सरकार पर लगाए आरोपों का समर्थन करती है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हुई एफआईआर

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच ने धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

बता दे कि बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कमलनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहकर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

दरअसल पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए कहा था। कमलनाथ ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाने का सरकार पर आरोप लगाया था।

पूर्व सीएम कमलनाथ की शिकायत करने पहूंची बीजेपी प्रतिनिधि मंडल

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान के खिलाफ रविवार को भोपाल में बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौपा है। भोपाल के एएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कमलनाथ ने कोरोना को लेकर शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दुनियाभर में देश की पहचान इंडियन कोरोना के नाम से बन गई है। इसी बयान के बाद राजनीति गर्मा गई जिसके चलते आज उनके खिलाफ ज्ञापन सौपा गया है।

कमलनाथ ने ये भी कहा था कि इसकी शुरुआत चीनी कोरोना से हुई थी। अब यह भारतीय वेरिएंट कोरोना है। आज भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कोविड-19 के भारतीय संस्करण से डरते है। और हमारे ही देश के वैज्ञानिक इसे भारतीय संस्करण कह रहे है। सिर्फ बीजेपी के सलाहकार ही नहीं मान रहे।

उन्होंने मौत के आकड़ो पर कहा कि मैंने गणना की है, अखबारों में 26 जिलों की जानकारी थी और बाकी जिलों से जानकारी जुटा रहा हूं । मार्च और अप्रैल में दाहगृहों में लगभग एक लाख 27 हजार शव पहुंचे थे। उन्होंने ये दावा किया कि इनमें से 80 फीसदी लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई थी।

कमलनाथ ने बीजेपी को कहा कोविड माफिया

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को उज्जैन के दौरे पर है। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के शिखर दर्शन किए। इस दौरान कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी को कोविड माफिया बताया।

कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश इस महामारी में शासन भरोसे नहीं भगवान भरोसे है। ऐसे में मंत्रायल और कार्यालय में जाने से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि भारत पूरे विश्व में बदनाम हो रहा है। कोरोना चीनी वायरस था लेकिन आज विश्व में लोग इसे इंडियन वैरियंट कह रहे है।

उन्होंन कहा कि सरकार कोरोना से नहीं आलोचना से लड़ रहे है। सरकार आज कोविड मैनेजमेंट में नहीं बल्कि इमेज मैनेजमेंट में लगी है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लाशों को दबाने और छिपाने की राजनीति न करें, कितनी लाशें श्मशान घाट और कब्रिस्तान में आई सरकार इसकी रिकॉर्ड दे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 फीसदी मौतें कोरोना से हुई है।

दमोह के नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन पहुंचे विधान सभा, विधायक पद की ली शपथ

0

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शुक्रवार को दमोह के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय टंडन को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर शपथ समारोह में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया के बात चीत करते हुए विधायक अजय टंडन ने अपनी जीत का श्रेय दमोह की जनता को दिया। उसके बाद यह पार्टी की जीत है।

उन्होंने कहा कि दमोह का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। दमोह की जनता को कोविड से मुक्त करने के लिए हमे बहुत काम करना होगा। साथ ही स्वाथ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार करना होगा। आगे टंडन ने पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया को लेकर कहा कि वह अच्छे इंसान है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि कोरोना के चलते विधानसभा का सत्र बुलाना सम्भव नहीं था लेकिन कांग्रेस के आग्रह पर टण्डन का शपथ समारोह कराया गया है। आगे उन्होंने मानसून सत्र कराने का भी संकेत दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक लगभग 80 फीसदी विधायकों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

कोरोना के संकट पर बात करते हुए गौतम ने बताया की इस संकट और महामारी के दौरान उन्होंने 52 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया की रीवा क्षेत्र में करीब ढाई करोड़ रुपया का सहयोग के लिए दिया गया है।