Home Tags Kanhaiya kumar

Tag: kanhaiya kumar

3 फरवरी को कोलकाता में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे कन्हैया कुमार

0

पश्‍चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तीन फरवरी को वाम मोर्चा ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक सभा का आयोजन कर रही है। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर वामपंथी छात्र नेता कन्हैया कुमार मुख्य वक्ता होंगे। माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के आग्रह पर युवा छात्र नेता कन्हैया कुमार ने सभा में शामिल होने की सहमति दे दी है।

कन्हैया कुमार के साथ ही रैली में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी को भी आमंत्रित किया गया है।

हालांकि आजमी ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। कन्हैया कुमार के जरिये वाममोर्चा युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। ब्रिगेड की सभा को राज्य स्तर के वाम नेेताओं के साथ-साथ माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश कारात तथा महासचिव सीताराम येचुरी भी संबोधित करेंगे।

PM मोदी के ‘छप्पन इंच’ के सीने पर हमला करते हुए कन्हैया ने भारत को बताया अमिर देशों का चमचा

0

NewBuzzIndia: जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि हमारे पास 56 इंच का सीना तो नहीं लेकिन 56 इंच से बड़ी सोच है। उन्होंने कहा कि भारत पहले गरीब देशों का प्रतिनिधि होता था और अब अमीर देशों का चमचा है।


कन्हैया ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी का राम से लेना देना नहीं है, यह तो नाथूराम गोडसे को मानने वाले हैं। इनको राम का मंदिर नहीं राम के नाम पर वोट चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान कन्हैया ने कहा कि मोदी जी नाटक अच्छा करते हैं बोलते हैं दलित को मत मारिए मुझे मारिए और त्रिलोकपुरी के दंगों में दलितों को मुसलामानों के खिलाफ खड़ा कर दिया। देशद्रोह के केस से जूझ रहे कन्हैया ने कहा कि हम देश के खिलाफ नहीं हैं हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के खिलाफ हैं। जब हम संघ के खिलाफ बोलते हैं तो हम पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो जाता है।


कन्हैया कुमार को लताड़ने वाली जहान्वी ने अलगवादियों को  दी चुनौती, कहा ’15 अगस्त को लाल चौक पर लगाराउंगी तिरंगा, हिम्मत हो तो रोक लो।’

2

NewBuzzIndia:


 लुधियाना की 15 साल की जाह्न्वी बहल ने अलगवादियों को चुनौती देते हुए कहा है कि वह 15 अगस्‍त को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी। जाह्न्‍वी ने जेएनयू छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार को अभिव्‍यक्ति की आजादी पर बहस की चुनौती दी थी। जाह्न्‍वी ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और कहा है कि सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएं। उन्‍होंने मेरे प्रस्‍ताव को मान लिया है और मुझे इस बात की खुशी है। उनके जैसा बेस्‍ट प्रधानमंत्री ही ऐसा कर सकता है। मैं श्रीनगर के लाल चौक पर 15 अगस्‍त को तिरंगा फहराऊंगी क्‍योंकि इसी जगह पर राष्‍ट्र ध्‍वज का अपमान हुआ था। मैं अलगाववादियों और पाकिस्‍तान सभी को चुनौती देती हूं कि हिम्‍मत है तो मुझे रोककर दिखाए।”

Also Read: गरीबी रेखा के लिस्ट में मिला कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम

‘स्‍वच्छ भारत अभियान’ के लिए भी जहान्वी को सम्मानित किया गया है। उन्‍होंने जेएनयू मामले पर कहा, “कन्‍हैयाजी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में जो कहा वो पूरी तरह से गलत और अस्‍वीकार्य है। बेहतर होता कि वे पीएम मोदी के बजाए उन देशद्रोहियों के खिलाफ बोलते जिन्‍होंने देश विरोधी नारे लगाए। घर पर बैठकर बोलना आसान होता है। उन्‍होंने पीएम की तरह कार्य करने में ध्‍यान देना चाहिए न कि भाषण देना चाहिए। मैं उनसे बहस के लिए तैयार हूं, जहां भी और जैसे भी वे चाहें।”

Also Read: सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, प्रधानमंत्री समेत ये भाजपाई भी ले चुके हैं संसद में नींद

कन्हैया कुमार के कार्यक्रम के बाद ABVP के कार्यकर्ताओं ने हवन कर कराया जगहों का शुद्धिकरण, AISF ने कहा ‘मनुवादी सोच।’

0

NewBuzzIndia:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बेगुसराय में आगमन पर उनके और उनके कार्यक्रमों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जम के विरोध किया। उन्होंने उन सभी जगहों पर गंगाजल का छिड़काव किया जहाँ जहाँ कन्हैया कुमार गए थें। एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने उन तमाम जगहों के शुद्धिकरण के लिए हवन का आयोजन भी कराया।

ये भी पढ़ें… 100 करोड़ लेने के मामले में Zee News के संपादक सुधीर चौधरी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

वही कन्हैया कुमार ने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल कर अपना विरोध दर्ज किया। कन्हैया ने लिखा कि, ‘यहाँ हम “शिक्षा बचाओ- देश बचाओ” मुहीम में लगे हैं और ABVP हवनकुंड में देश और शिक्षा की आहुति दे रहा है।’
image

ये भी पढ़ें…शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा और संघ का बताया पाखंडी, पढ़ें पूरी खबर

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले कन्हैया के सभास्थल पर हवन किया। उसके बाद कार्यकर्ता कॉलेजिएट स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे परिसर में गंगाजल छिड़का। कॉलेजिएट स्कूल के बाद कार्यकर्ता शहर में स्थापित उन महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी गंगाजल से धोया, जिन महापुरुषों की प्रतिमा पर कन्हैया ने माल्यार्पण किया था। इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन प्रतिमाओं पर फिर से माल्यार्पण किया।

ये भी पढ़ें… बिहार टॉपर घोटाले के बहाने कन्हैया कुमार ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा ‘प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री की डिग्री फ़र्ज़ी तो नहीं!’

आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अजीत चौधरी ने कहा कि कन्हैया देशद्रोही है। उसके बेगूसराय आगमन से बेगूसराय की धरती अपवित्र हुई है। कन्हैया ने महापुरुषों को छूकर उन महापुरुषों को न सिर्फ अशुद्ध किया है, बल्कि उनके मान-सम्मान को भी कलंकित किया है।

ये भी पढ़ें…भाजपा विधायक की खुली धमकी, कहा ‘गोमांस खाने वालो का अस्तित्व मिटा देंगे, जला देंगे बूचड़खानों को।’

वही दूसरी तरफ ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला परिषद सदस्य रामकृष्ण ने इस पुरे घटनाक्रम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘यह एवीबीपी के युवकों की विकृत मानसिकता का उदहारण है। उनके इस विरोध के तरीके से मनुवादी,जातिवादी की सोच सामने आ रही है, जिसमे छुआ- छूत जैसी चीज़ों को सही ठहराया जाता है।’
गुरुवार को कन्हैया कुमार ने बेगुसराय में एक सभा को संबोधित किया था। वहां से वो अपने पैतृक निवास बिहटा चले गए।

ये भी पढ़ें… दो साल में ये हालात, 5 साल में देश को नर्क बना देगी मोदी सरकार।’

कन्हैया है आज का भगत सिंह : शशि थरूर

0

Newbuzzindia: जेएनयू के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राष्ट्रवाद अब केवल इससे तय किया जाता है कोई व्यक्ति भारत माता की जय कहता है या नही।

थरूर ने जेएनयू में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों जो सही लगता है उसे चुनने का अधिकार होना चाहिए और दूसरों के विचारों को सहन किया जाना चाहिए।

शशि थरूर ने जेएनयू में कथित देशद्रोही नारे लगाने के आरोपी कन्हैया को भगत सिंह बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में लोगों को जो सही लगता है उसे चुनने का अधिकार होना चाहिए और दूसरों के विचारों को सहन किया जाना चाहिए।

थरूर ने कहा कि भगत सिंह अपने जमाने में कन्हैया कुमार थे देश में किशन कन्हैया और कन्हैया कुमार दोनों के लिए जगह है।

थरूर ने कहा, आजकल राष्ट्रवाद इससे तय होता है कि कोई व्यक्ति च्भारत माता की जय कहता है कि नही। मुझे यह कहने में खुशी है, लेकिन क्या हमें सभी को ऐसा कहने के लिए मजबूर करना चाहिए।