Home Tags Kartikey Singh chouhan

Tag: Kartikey Singh chouhan

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री निवास तक पहुँचा कोरोना संक्रमण,बेटे कार्तिकेय सिंह हुए पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

0

मध्यप्रदेश(MADHYA PRADESH) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं कार्तिकेय ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

कार्तिकेय सिंह चौहान का ट्वीट


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भले ही यह दावा करते हों कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण से मजबूती से निपट रही है लेकिन जब कोरोना संक्रमण(CORONA Virus) मुख्यमंत्री के घर तक पहुँच चुका हो तो यह आम जनता के लिए बेहद चिंतनीय है।

मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रवक्ता केके मिश्रा(kk mishra) ने मुख्यमंत्री और कार्तिकेय को टैग कर हुए लिखा “बेटे कार्तिकेय आप जल्द स्वस्थ्य होइए,ईश्वर आपको जल्द ही स्वस्थ्य करेंगे।अपना पूरा ध्यान रखिएगा। @ks_chauhan23 @ChouhanShivraj “

के के मिश्रा का ट्वीट