Home Tags Kejriwal government

Tag: Kejriwal government

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया लॉकडाउन, कहा- यही आखिरी हथियार

0

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण देश के कई राज्यों ने अपने प्रदेशों की जनता के जान माल की सुरक्षा हेतु लॉकडाउन बढ़ा दिया है इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली के बिगड़ते हालातों के बीच एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन फिर बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हुई एक बैठक में कहा कि अगले सोमवार यानी 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाये का फैसला किया है।

दिल्ली की जनता से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन ही आखिरी हथियार है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में 19 अप्रैल को रात 10 बजे से लॉकडाउन शुरू हुआ था जो 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लागू किया गया था जिसे बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया गया है।

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फिर ऑक्सीजन की कमी का मसला उठाते हुए कहा कि हमें केंद्र की तरफ से 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट की गई है, यह अलॉटमेंट भी हमारे पास पूरा नहीं पहुंच रहा है। जबकि हमे रोज 700 मीट्रिक टन की जरूरत है।