Home Tags Kurukshetra

Tag: Kurukshetra

विपक्ष का पीएम कैंडिडेट कौन? रादौर में नवीन जिन्दल ने बोले- नरेन्द्र मोदी के मुकाबले में कोई नहीं

0

कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नवीन जिन्दल ने आज रादौर में कई जनसभाएं की और स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों से हो रहे फायदे के बारे में बताया। जनसभा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछा – आपका पीएम कैंडिडेट कौन है? क्या विपक्ष के पास कोई मजबूत पीएम कैंडिडेट है ? क्या माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सामने विपक्ष का कोई नेता टिक सकता है? नवीन जिन्दल ने कहा पीएम मोदी नये भारत की नयी तकदीर लिख रहे हैं। आपका हर वोट श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को और मजबूत करेगा। 


उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र से उनका पारिवारिक रिश्ता है और २५ मई को आप सभी को कमल के निशान पर वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी है। 


उन्होंने कहा – ये कुरूक्षेत्र का सौभाग्य है कि इसी क्षेत्र से सांसद रहे श्री नायब सिंह सैनी अब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।श्री नरेन्द्र मोदी, श्री नायब सैनी और नवीन जिन्दल मिलकर इस क्षेत्र के विकास में नए आयाम जोड़ेंगे। 


रादौर विधानसभा क्षेत्र के नाचरौण, गुमथला राव, जठलाना, उन्हेंड़ी, खजूरी, नाहरपुर, हरियाबास, अकालगढ़, मंडौली, दुसानी, पांसरा, रायपुर, कामी माजरा, कांसापुर आदि स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप बताते हुए श्री जिन्दल कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिस पर आने वाली पीढ़ियों को गर्व हो। हमें लोगों और बच्चों का भविष्य अच्छा बनाना है, यही हमारा संकल्प है।

मोदी जी का पैगाम लाई हूं, नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं – सावित्री जिन्दल

0


हरियाणा की पूर्व मंत्री ने कैथल में लोगों से मिलकर विकसित भारत के निर्माण में जुटने का आह्वान किया


कैथल, 14 अप्रैल 2024 – हरियाणा की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता श्रीमती सावित्री जिन्दल ने आज यहां कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का पैगाम लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि 25 मई को कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं और मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें।
श्रीमती जिन्दल आज पूंडरी के फतेहपुर में ऋषिपाल, कैथल के सुरेंद्र जैन व शशि सैनी और सीवन के सुरेंद्र शर्मा के आवास पर लोगों से मुलाकात कर ये विचार प्रकट किये। श्रीमती जिन्दल ने शशि सैनी के आवास पर ही कान्फेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी के सम्मान समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने फतेहपुर में श्री प्रभाष वालिया की माता जी और कैथल में श्री जयदीप चौधरी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई।


उन्होंने कहा कि 30 साल पहले श्री ओपी जिन्दल जी ने कैथल से उनका नाता जोड़ा था, जिसे निभाने के लिए वह सदैव तत्पर हैं। श्रीमती जिन्दल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे।


इन अवसरों पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, चौ. तेजवीर सिंह, अनीता चौधरी, बिजली निगम की निदेशक ज्योति सैनी, सुरभि गर्ग, सुरेश नौच, रामकुमार गर्ग, कृष्ण बंसल, सुरेश सैनी, नवनीत गोयल, रवि तारांवाली, सतीश मुंजाल, शैली मुंजाल, सुभाष शर्मा, निशा मंगल आदि उपस्थित थे।