Home Tags Lakhimpur

Tag: lakhimpur

लखीमपुर हिंसा को हिन्दू बनाम सिख का रंग देने की हो रही है कोशिश: वरुण गांधी

0

लखीमपुर हिंसा पर सरकार के रुख पर भाजपा नेता वरुण गांधी ने एक बार फिर हमला बोला है। ट्वीट करते हुए वरुण ने लिखा, लखीमपुर खीरी हिंसा को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह न केवल एक अनैतिक और झूठा आख्यान है, ऐसी नफरत की रेखाएँ बनाना और उन घावों को फिर से खोलना खतरनाक है, जिसे एक पीढ़ी को ठीक करने में लगे हैं। हमें राष्ट्रीय एकता से ऊपर राजनीतिक लाभ नहीं रखना चाहिए।

बता दें कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खेरी में हुई हिंसा के बाद से जहां एक ओर सरकार आरोपियों को बचाने में लग गई थी वहीं दूसरी ओर वरुण गांधी अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर किसानों की आवाज़ उठा रहे थे। जिसके चलते पार्टी ने वरुण और मेनका गांधी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

कयास लगाए जा रहे है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वरुण पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज है और जल्द ही किसी और पार्टी का दामन थाम सकते है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण- मेनका गांधी की छुट्टी, लखीमपुर हिंसा पर किसानों के पक्ष में उठाई थी आवाज़

0

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। प्लास्टिक कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। 

जारी की गई लिस्ट में मुख्य तौर पर मेनका गांधी वरुण गांधी को बाहर किया गया है। सूत्रों की माने तो वरुण गांधी को लखीमपुर हिंसा पर योगी सरकार की आलोचना करने की सजा मिली है। दरअसल लखीमपुर हिंसा पर वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला था 1 ग्राम


पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लखीमपुर खीरी कांड पर हर दिन ट्वीट कर योगी सरकार पर दबाव बना रहे थे।आज भी लखीमपुर कांड पर ट्वीट किया और अपनी ही सरकार को आड़े हाथ लिया। वरुण गांधी ने लिखा कि यह वीडियो बिल्कुल शीशे की तरह साफ है। प्रदर्शनकारियों का मर्डर करके उनको चुप नहीं करा सकते हैं। निर्दोष किसानों का खून बहाने की घटना के लिए जवाबदेही तय करनी होगी। हर किसान के दिमाग में उग्रता और निर्दयता की भावना भरे इसके पहले उन्हें न्याय दिलाना होगा।

दबाव के बाद हरकत में आई सरकार, लखीमपुर हिंसा के दो आरोपी गिरफ्तार- मंत्री का बेटा अब भी फरार

0

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा जिसमें 5 किसानों की मौत हुई थी पर अब सरकार विपक्ष के दबाव में कार्यवाही करने पर मजबूर दिख रही है। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों रविवार को तिकुनिया गांव में हुए कार हादसे के दौरान गाड़ी में बैठे थे। पुलिस अभी इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान लव कुश राणा और आशीष पांडे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि मुख्य आरोपी मंत्री के बेटे का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी को समन भेजने की बात कही है।

आशीष मिश्रा के करीबी है दोनों आरोपी

विस्तार किए गए दोनों आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनिंग के बेटे आशीष मिश्रा के करीबी बताए जा रहे हैं 1 ग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों रविवार को डिकोनिया गांव में किसानों को कुचलने वाले वाहन में एक साथ बैठे थे पुलिस हमसे पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी सरकार से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि सरकार शुक्रवार तक मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करें और बताएं कि मामले में आरोपी कौन है, किसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है और किन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

झुकी सरकार, कुछ देर में लखीमपुर पहुंच मृत किसानों के परिजनों से मिलेंगे कांग्रेस नेता

0

लखीमपुर जाने वाले नेताओं की गिरफ्तारी पर विवाद के बाद अब सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। कई कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद अब सरकार ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, दीपेंदर हुड्डा, भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेस नेता जल्द ही किसानों के परिजनों से मुलाकात करने वाले है।

बता दें कि सबसे पहले किसानों से मिलने निकली प्रियंका गांधी के साथ दीपेंदर हुड्डा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लगभग 2 दिन हिरासत में रखने के बाद आज पुलिस ने प्रियंका को रिहा किया है।

अखिलेश यादव का लखीमपुर दौरा कल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं।

– दोपहर 01.00 बजेः  किसान नक्षत्र सिंह को श्रद्धांजलि एवं परिवार से शोक संवेदना प्रकट करने उनके आवास ग्राम लहबड़ी थाना धौरहरा जाएंगे. 
– दोपहर 2:15 बजे:  पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि एवं परिवार से शोक संवेदना प्रकट करने उनके आवास निघासन जाएंगे. 
– दोपहर 3:45 बजे:  किसान लवप्रीत सिंह को श्रद्धांजलि एवं परिवार से शोक संवेदना प्रकट करने उनके आवास पलिया जाएंगे.