Home Tags Letter

Tag: letter

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गौमूत्र और किए कई सवाल

0

राजधानी भोपाल की सांसद के बयान को लेकर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। दरअसल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को गौमूत्र की शीशी भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने डॉ हर्षवर्धन को एक पत्र भी भेजा है।

बता दे कि पत्र में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर सवाल उठाया है। सांसद ने कोरोना से बचने के लिए गोमूत्र पीने की बात कही थी। पूर्व मंत्री ने डॉ हर्षवर्धन से सवाल किया कि क्या ICMR और DRDO ने यह वैज्ञानिक तौर पर मान लिया है कि गौमूत्र से कोरोना का ईलाज हो सकता है ?

पूर्व मंत्री द्वारा लिखा गया पत्र

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पत्र में लिखा है कि गौमाता को हम माँ मानते है तथा गौमाता का दूध पौष्टिक है गौ गोबर, गौमूत्र का धार्मिक महत्व है। पर क्या इस धार्मिक भावना का प्रदेश व देश की गरीब जनता को गुमराह करने के लिए नहीं हो रहा है ?

उन्होंने आगे लिखा कि क्या केन्द्र के स्वास्थ्य विभाग व मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने तय कर लिया है कि अब कोरोना एवं ब्लैक फंगस का ईलाज गौमूत्र से होगा ? क्या अब वैक्सीन लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी? क्या स्वास्थ्य विभाग ICMR एवं DRDO यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करते है ?