Home Tags Lockdown again increased in Madhya Pradesh

Tag: Lockdown again increased in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के 7 जिले रहेंगे लॉकडाउन, 45 जिलों में मिलेगी राहत

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर के साथ भोपाल में 1 जून से कर्फ्यू नहीं खुलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी शक्ति के साथ इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि 1 जून से मध्यप्रदेश में जनजीवन सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, परंतु आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश के 7 जिले लॉकडाउन रहेंगे। शेष 45 जिलों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

बता दे कि इंदौर के अलावा भोपाल, सागर, रतलाम, रीवा, अनूपपुर तथा सीधी में लॉकडाउन जारी रहेगा। सीएम का कहना है कि इन जिलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से अधिक है। डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार साप्ताहिक औसत संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम होने की स्थिति में ही कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।

यह भी कहा सीएम ने

  • 1 जून से कर्फ्यू में ढील देंगे, लेकिन अचानक न घर से निकलना है और न ही बड़े आयोजन करना है। इससे स्थिति बिगड़ सकती है।
  • वैज्ञानिक तरीके से लॉकडाउन खोला जाएगा। तीसरी लहर की भी बात आ रही है। अगर असावधान रहे तो संक्रमण बढ़ेगा। तीसरी लहर को नहीं आने देना है।
  • शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन, राजनीतिक रैली जैसे बड़े आयोजन नहीं आयोजित होंगे।
  • समाज इसे अपना आंदोलन बनाए। धर्मगुरु अपने अनुयायियों को और राजनीतिक संगठन अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने का संदेश दें।

भिंड में बारातियों की हुई अनोखी आवभगत, कोरोना गाइडलाइंस उल्लंघन करने पर कराई गई मेंढ़क कूद

0

मध्य प्रदेश के भिंड में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों की अद्भुत आवभगत हुई है।यहां बारातियों से फ्रॉग जंप यानी मेंढक कूद कराया गया। यह इसलिए कराया गया क्योंकि उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था।

दरअसल बुधवार को यहां कोरोना कर्फ्यू के बीच आदिम कल्याण विभाग के होस्टल में एक शादी हो रही थी। बताया जा रहा है कि शादी के लिए करीब 500 लोगों को न्योता दिया गया था। इस बात की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन वहां पहुंची तो दंग रह गई।

मौके पर 300 के करीब लोग मौजूद थे और दूल्हे का फलदान चल रहा था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर लोगों ने मास्क तक नहीं पहन रखे थे। पुलिस के आते ही वहां भगदड़ मच गई और लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर कई लोगों को पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने बारातियों को फ्रॉग जंप यानी मेंढक कूद करने की सजा दी। इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस सड़कों पर लोगों से मेंढक कूद करवा रही है। साथ ही सही से नहीं कूदने वाले के ऊपर लाठियां भी चलाई जा रही है।

मध्यप्रदेश सरकार पर कमलनाथ ने किया हमला, कहा कि बीजेपी आपदा में भी अवसर निकाल रहीं है

0

मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के साथ ही नकली इंजेक्शन से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को कसूरवार ठहराया है । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से सवाल किया है कि इन माफियाओं को किसका संरक्षण है ? और साथ ही कमलनाथ ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

कमलनाथ ने ट्वीट किया कि , “कोरोना की इस महामारी में मध्यप्रदेश में एक नये तरीक़े का माफिया सामने आया है वो है “ रेमडेसिविर माफिया “ ? जिसने इस संकट काल में कई लोगों की जाने ली है , कई ज़रूरतमंद लोगों को लूटा है , कई लोगों को ठगा है , कई परिवारों को बर्बाद किया है। आख़िर ऐसे माफ़ियाओ को किसका संरक्षण ?

उन्होंने आगे ट्वीट किया कि, ऐसे माफ़ियाओ पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो , ये मानवता व इंसानियत के दुश्मन। गाड़ दूँगा , टाँग दूँगा , लटका दूँगा लेकिन प्रदेश में माफिया ना गड रहे , ना टंग रहे , ना लटक रहे ? आपदा में भी अवसर…”

भोपाल के सरकारी अस्तपाल में हुआ बड़ा हादसा,6वी मंजिल से कूदा मरीज

0

भोपाल के हमीदिया अस्पताल की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने छलांग लगा दी है ।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बीमार था।

दरअसल हमीदिया अस्पताल के डी ब्लाक की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने शाम साढ़े पांच बजे छलांग लगा दी है। मृतक का नाम रईस खान बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। और अस्पताल प्रबंधन भी मरीज से संबंधित जानकारी जुटाने में लगा है।

बात दे कि इससे पहले 4 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से एक कोविड संक्रमित व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अचानक वे अस्पताल की 5वीं मंजिल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी थी । जमीन पर गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी ।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के जिले में मरीज के लिए एम्बुलेंस की जगह ठेले का किया इस्तेमाल

0

मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण से संक्रमित लोगों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। प्रदेश के अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है। कहीं जगह मिल भी गई दवाइयों की कमी तो कहीं ऑक्सीजन सिलेंडर की। वहीं मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के गृह क्षेत्र की कमियां सामने आ रही है।

दरअसल मंत्री के गृह क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक युवक बुजुर्ग महिला को हाथ ठेले पर बिठाकर अस्पताल ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि वे महिला कोरोना पॉजिटिव है।

बता दे कि 70 वर्षीय बसंती बाई को सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत थी। उसे कोई अपने वाहन से अस्पताल तक ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। और साथ ही साथ लॉकडाउन के कारण ऑटो, टैक्सी बंद है। ऐसे में बुजुर्ग महिला नीलेश कुशवाह ने अपने हाथ ठेले को ही एंबुलेंस बनाकर बैठा लिया और इलाज के लिए उन्हें एक किमी दूर एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक तक ले गया।

इसके बाद भी कोई अपने वाहन में बसंती बाई की मदद के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे हालात में नाती नीलेश से रहा नहीं गया तो उसने अपने हाथ ठेले पर ही अपनी को बैठा कर एक किलोमीटर प्राइवेट डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सीएम शिवराज ने आखिरी विकल्प पर खेला दांव, 15 मई तक सब बंद

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में एक बार पुनः लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन (जनता कर्फ्यू) रहेगा लेकिन प्रदेश भर में वीकेंड लॉकडाउन लागू होने के कारण यह 17 मई सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में लॉकडाउन को अंतिम विकल्प बताया था और कहा था कि लॉक डाउन करना यानी कोरोना से लड़ाई में यह सरकार का अंतिम विकल्प है लेकिन यहां सवाल यह बनता है कि क्या सरकारों ने इस लड़ाई में अपनी हार स्वीकार कर ली है? या फिर सरकारों ने मान लिया है कि जनता को बचाने का एकमात्र तरीका लॉकडाउन ही है?

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज हुई बैठक में 15 मई तक लॉक डाउन बढ़ाए जाने की बात कही है इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित भी किया है कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि 21 अप्रैल तक प्रदेश देश में संक्रमित राज्यों के मामले 7वें नंबर पर था। लेकिन आज जनता के सहयोग से 14वें नंबर पर आ गया हैं। पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत तक पहुंच गई थी अब 18 प्रतिशत के करीब आ गई है। रिकवरी दर भी 85.13 प्रतिशत हो गई है।