भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए भोपाल नगर निगम सीमा क्षेत्र और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 26 अप्रैल तक लगने वाले कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाते हुए 3 मई तक कर दिया है।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए भोपाल नगर निगम सीमा क्षेत्र और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 26 अप्रैल तक लगने वाले कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाते हुए 3 मई तक कर दिया है।

भोपाल में कोरोना के आकड़ो में कोई रोक नही लग रही है। ऐसे में ही आज भोपाल में कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने कोलार और शाहपुरा में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। लेकिन इसके बाद भी सोमवार सुबह शहर के अन्य स्थानों के लिए लॉकडाउन खुलते ही कोलार क्षेत्र में लोग घरों से बाहर निकल पड़े और सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
ऐसे में कोलार से सरकारी कर्मचारियों व अफसरों के वाहन जाम में फंसकर रह गए। इधर, मौके पर तैनात पुलिस के जवानों ने आला अधिकारियों से बात करने के बाद नाकेबंदी हटाकर दोनों तरफ के वाहनों को निकलवाया और बाद में दोबारा से नाकेबंदी कर दी।
दरअसल सोमवार को सुबह बाकी हिस्सों से लॉकडाउन हटा तब कोलार के भी लोग अपने वाहनों से सड़क पर आ गए। बताया गया है कि इसमे अधिकांश सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य लोग भी थे जिन्हें अपने काम के सिलसिले में शहर के दूसरे हिस्सों में पहुंचना था।
सुबह 10 बजे के बाद ऐसे लोगों के वाहनों के कारण कोलार के मुख्य मार्ग पर सर्वधर्म पुलिया से लेकर बीमा कुंज तक दो किमी का लंबा जाम लग गया था। दोनों तरफ के रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद इस जाम को खुलवाया।
मौके पर तैनात कोलार पुलिस के जवानों ने जिनके पास पहचान पत्र थे, उनको जाने दिया। बाकी को वापस भेज दिया गया। इस दौरान कुछ वाहन चालक पुलिस से बहस करते भी नजर आए।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भोपाल में कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी हुआ है। बता दे कि आज रात 9 बजे से 19 अप्रैल तक का कर्फ्यू रहेगा।

दरअसल भोपाल में रविवार को टोटल लॉकडाउन रहता था लेकिन अब 19 अप्रैल तक का लॉकडाउन लगाया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण आधा दर्जन शहरों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी इसपर बड़ा फैसला हो सकता है।
आज भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक बुलाई है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज भोपाल में भी लॉकडाउन बढ़ाए जाने का कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
सूत्रों की माने तो भोपाल में लॉकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है क्योंकि भोपाल के दो प्रमुख इलाकों कोलार और शाहपुरा में 19 अप्रैल तक का ही लॉकडाउन लगाया गया है इससे इस बात की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं कि पूरे भोपाल में भी 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि भोपाल में जिला प्रशासन की शक्ति के बावजूद भी लोग बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके कारण भोपाल में संक्रमण का दर लगातार बढ़ता जा रहा है बढ़ते संक्रमण के बीच आज भोपाल कलेक्टर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में बड़ा फैसला ले सकते हैं।
भोपाल शहर डीआईजी इरशाद बली के अनुसार हम आने वाले दिनों में सख्ती और भी बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं जिससे भोपाल को संक्रमण से बचाया जा सके।