Home Tags Love jihad

Tag: love jihad

भोपाल सांसद प्रज्ञा पर बनेगी फिल्म! The Kerala Story को लेकर दिया बयान, कहा- लव जिहाद के मामलों में आई वृद्धि

0

भोपाल। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ‘द केरल स्‍टोरी’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि केरल जैसे हालात भोपाल के भी है। राजधानी में भी लव जिहाद के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

फिल्म पर बातचीत के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी बताया कि उनके जीवन पर भी डायरेक्टर फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फ़िल्म बनाने को लेकर कई फिल्म निर्देशक उनसे मिल भी चुके हैं।

प्रज्ञा का कहना है कि कांग्रेस सरकार में मेरे ऊपर भी अत्याचार हुआ है। इसलिए मेरे जीवन पर भी कई सारे डायरेक्टर फिल्म बनाना चाहते हैं। प्रज्ञा ठाकुर की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले बयान के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल प्रज्ञा ठाकुर की जिंदगी पर फिल्म बनना चाहिए। फिल्म के जरिये सच देश के सामने आ जाएगा।

‘द करेल स्टोरी’ ( The Kerala Story) को लेकर कहा कि फिल्म सच्ची घटना पर बनी है। इस फ़िल्म में लड़कियों का शोषण दिखाया गया है कि किस तरह से उनका धर्मातरंण कर उन्हें आतंकी बनाया जाता है। लोगों को इस फिल्म को युवाओं को दिखाने के लिए आगे आना चाहिए।

इंदौर की युवती ने की आत्महत्या, धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बनाया जा रहा था दबाव

0

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में लव जिहाद (love jihad) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पीड़िता ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। इस मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी जिसके बाद उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है, यहां रहने वाले युवक असद द्वारा हिंदू लड़की पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस बात से परेशान होकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा युवती के कुछ अश्लील फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी जा रही थी। युवक पीड़िता को लगातार परेशान करने लगा था जिससे तंग आकर उसने जहर खा लिया।

जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को लगी तो वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की, और आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने इस घटनाक्रम को लेकर बताया कि पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ सख्त धाराओ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

भोपाल में दर्ज हुआ पहला लव जिहाद का मामला

0

भोपाल(Bhopal) में लव जिहाद(Love Jihad) के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 के तहत पहला मामला दर्ज हुआ है। यह मामला अशोका गार्डन(Ashoka Garden) में दर्ज किया गया है। युवक ने अपना धर्म छुपाकर एक हिन्दू लड़की से प्रेम प्रसंग किया और उसके बाद उसको धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाने लगा।

लव जिहाद के मामले में राजधानी के अशोका गार्डन थाने में पहला केस दर्ज किया गया। आरोपी असद ने आशु बनकर एक छात्रा से दोस्ती की। आरोपी ने अपना धर्म छुपाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी कर डाला। जब छात्रा को युवक की सच्चाई के बारे में पता चला तब अरोपी ने उसे अपना धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाया।

आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है। हिन्दू संगठन इस मामले को लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020′ के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि बताया कि दोनों की दोस्ती वर्ष 2019 से थी। और लड़का और लड़की दोनों जब रायसेन गए तब युवक के धर्म के बारे में लड़की को पता चला था। पुलिस ने 3/5 धर्म स्वतंत्र कानून की धारा और 376 के तहत मामला दर्ज किया है।