Home Tags Madhya pradesh government

Tag: madhya pradesh government

फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए राजधानी भोपाल पहुची कंगना रनौत

0

भोपाल (Bhopal) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर(International Film) की एक्शन फिल्म(Action Film) ‘धाकड़” का शुभारंभ हो रहा है। इकबाल मैदान पर सुबह 9:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इस फिल्म का शुभारंभ करेंगी। डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट कर रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से भोपाल पहुंच चुकी है। और देखा गया कि कंगना कढ़ी सुरक्षा मे आयी है। फ़िल्म की पूरी शूटिंग मध्य प्रदेश में होनी है, जिसमे सबसे प्रमुख स्थल बैतूल जिले के सारणी स्थिति पॉवर प्लांट, पचमढ़ी और राजधानी भोपाल है। करीब दो महीनों में फ़िल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के कार्यकाल में अब तक फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल, डॉक्यूमेंट्री मिला कर 10 परियोजनाएं सम्पन्न हो चुकी है। वहीं 10 परियोजनाओं की शूटिंग मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर चल रही है।

किसान बिल के विरोध में कई किसानों ने दी अपने प्राणों की आहुति- विवेक त्रिपाठी

0

मध्यप्रदेश युवा कांग्रस के मीडिया प्रभारी विवेक त्रिपाठी लगातार केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल का विरोद कर रहे है। आज उसी श्रंखला में भोपाल युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया ने आज रातिबड में किसानों के समर्थन में मोदी सरकार द्वारा देश के अन्नदाता के ऊपर थोपे जा रहे कृषि बिल का विरोध किया। अध्यक्ष का कहना है कि जिन किसानों के समर्थन मे आज वह खड़े है उनमे से कुछ किसानों ने संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी ।

किसानों को श्रद्धांजलि दी गयी

ग्रामीण अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब भी नही जाग रही है । ऐसी सरकार को जगाने के लिए और शहीद किसानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए मध्यप्रदेश के प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित देते हुए मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करवाई गई।

युवा कांग्रेस भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष रोहित राजोरिया एवं नरेंद्र यादव ने इस श्रद्धांजलि सभा को आयोजित किया। इसमे मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री शेष नारयण ओझा,मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी , प्रदेश महासचिव अभिषेक परमार,सचिव अनिल मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष दशरथ राजपूत,देवांश तोमर ,नरेंद्र बघेल राहुल मंडलोई ,राहुल राजपूत ,आकाश जागीरदार ,और समस्त पदाधिकारी और किसान भाइयों ने उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्यप्रदेश में अब पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा

0

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) होने से पहले शिवराज सरकार हिन्दुत्व की राह पर चल पड़ी है। राम मंदिर (Ram Mandir) और धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 (Religious Freedom Bill 2020) कानून बनाने के बाद अब प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा।इसके पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इसी दौरान साँची में बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क तथा पर्यटक सुविधा केन्द्र का लोकार्पण करने पहुंची पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों को पर्यटन के साथ साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ा जाएगा। परिणाम स्वरूप पर्यटकों के बीच साँची और भी अधिक लोकप्रिय बनेगा।

मंत्री ने कहा कि हम सिटी म्यूजियम के माध्यम से मध्यप्रदेश की आने वाली पीढ़ी को सच्चा इतिहास बताना चाहते हैं। गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती को दृष्टिगत रखते हुए सिक्ख गुरुओं की बलिदानी पावन परम्परा पर सुंदर संग्रहालय बनाया जायेगा । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के मद्देनजर प्रदेश में स्प्रिचुएबल टूरिज्मको बढ़ावा दिया जाएगा।

मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि साँची क्षेत्र में किये जा रहे विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों से नि:संदेह पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के नवीन अवसर भी प्राप्त होंगे। साँची आने वाले पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधाएँ मुहैया कराने के लिये 5 करोड़ की लागत से पर्यटक सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत बुद्धिस्ट स्थलों पर सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बुद्ध जम्बूद्वीप थीम पार्क 17 एकड़ में फैला हुआ है। पार्क महात्मा बुद्ध के जीवन सिद्धांतों के अनुसार बनाया गया है। बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क में इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया गया है। इसमें बुद्ध और बौद्ध धर्म का कालानुक्रमिक समय, इसका उद्भव, विस्तार और प्रसार सेंटर की गैलरियों में प्रस्तुत किया गया है।

Every MP govt school to have Maa ki Bagia: CM Chouhan

0

BHOPAL: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has said all government schools will have Maa Ki Bagia (kitchen garden) for growing seasonal vegetables. The motto of kitchen gardens are to provide fresh vegetables to students, he said. Chouhan made the above remark at Minto Hall on Thursday, when he virtually inaugurated 2,500 kitchen sheds and 7,100 kitchen gardens.

At the virtual function, he also spoke to some women of self-help groups who prepare mid-day meal in schools. The cook of a primary school at Fanda in Bhopal Sunita Maran said that she had named the kitchen garden of her school as ‘Ma Ki Bagia.’ Chouhan said that he had agreed about the name and that he would christen the kitchen garden of his residence as ‘Ma Ki Bagia.’

He said kitchen garden would be set up in every government school under MNREGA. If there is lack of space in any school for it, garden can be set up in any other area in the village where the institution is located, he said. He also appealed to school authorities to take cooperation of students to maintain cleanliness in schools and kitchen gardens.

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan said that the students used to sweep the floor of their schools earlier to maintain cleanliness. He said he, too, would have the clean the floor of his school, as one should not be ashamed of doing the work of one’s own school.

The Chief Minister further said that food should be nutritious, seasonal and frugal to maintain health. The aim of setting up kitchen gardens in schools is to provide fresh vegetables to students, he added.

मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

0

मुख्यमंत्री (Chief Minister) शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) अपनी कार्य प्रक्रिया में बदलाव कर रहें है। जनता के लिए अब मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों से यह कहा कि जिस दिन वह अपने दौरे पर नहीं रहेंगे उस दिन एक मंत्री से अपने निवास पर चर्चा करेंगे।

उस दौरान मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से उनकी परेशानी और विभाग के काम काज को लेकर बात करेंगे । इसकी शुरुवात मुख्यमंत्री ने इसकी शुरुआत की है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को अपने निवास पर आज चाय पर चर्चा के लिए बुलाया।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था, और उसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनके विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग को मुख्यमंत्री ने कई निर्देश भी दिए हैं।

मंत्री ने यह बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग देश का एक बहुत महत्वपूर्ण विभाग है, और उसी माध्यम से डॉक्टरों का निर्माण होता हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले से इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स का निर्माण हो।

मध्यप्रदेश की राजधानी में सुरक्षा कमज़ोर,देर रात एक पत्रकार के साथ हुई ऐसी घटना

0

भोपाल(Bhopal) के जवाहर चौक(Jawahar Chowk) इलाके मे एक मंदिर(Temple) के परिसर में एक व्यक्ति ने घुस कर कार(Car) समेत चार वाहनों में आग लगा दी। जिसमे से एक स्कूटी और एक बाइक पूरी तरह से जल कर बर्बाद हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात की है। गाड़ियों में आग लगने के बाद आरोपी ने घर की बाकायदा डोर बेल बजाई जब तक परिवार बाहर आता तब तक आरोपी वहा से भाग चुका था।

जितेंद्र शर्मा पत्रकार है और न्यूज़ नेशन/न्यूज़ स्टेट चैनल भोपाल में रिपोर्टर है जिनकी गाड़ियों को आग लगाई गई है। रात 1:30 बजें किसी व्यक्ति ने उनके घर की डोर बेल बजाई।घर का दरवाजा खोल कर वो जैसे ही बाहर आए तो देखा मंदिर परिसर में खड़ी उनकी गाड़ियों में आग लगी हुई थी। उन्होंने आवाज़ देकर घरवालों को बाहर बुलाया और गाड़ियों में लगी आग को बुझाने लगे। जब तक आगे बुझाते तब तक दो गाड़ियां जल चुकी थी। उनकी कार और स्कूटी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर उन्हें एक ऑइल का खाली डब्बा भी मिला जिसमे से पेट्रोल की गंध आ रही है।

जितेंद्र ने बताया की वह अपने परिवार के साथ आग बुझाने में लगे हुए थे। उनका कहना है कि उनका न तो किसी से विवाद है न ही किसी पर शक , फिर पता नहीं यह किसने किया होगा। मामले की शिकायत टीटी नगर थाने में कर दी गई है।

भोपाल की सांसद ने फिर मचाई मध्यप्रदेश भाजपा में हलचल

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (pragya singh thakur) लगातार प्रदेश के विधायकों से उपेक्षित नेताओं से संपर्क कर उनकी बैठक ले रही हैं। जिसके बाद प्रदेश भाजपा (bjp) में हलचल की स्थिति होनी लाजिमी है और उसके बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दुबारा चर्चा में है। अपने ही पार्टी के उपेक्षित और नाखुश नेताओं को इकट्ठा कर उनकी बैठक ले रही है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पार्टी से उपेक्षित और विधायकों से दरकिनार हुए सभी सीनियर नेताओं को एक साथ जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में भोपाल शहर के पांच विधानसभाओं के 30 लोगों के साथ उन्होंने अपने निवास स्थान पर बैठक का आयोजन किया जिसमें भगत रघुवंशी, विष्णु राठौर, दीपक मेहता, विनय तिवारी जैसे कई दिग्गज शामिल हुए थे। वही बैठक से पहले सभी लोगों के मोबाइल फोन बाहर रखवा दिए गए थे।

सूत्रों की माने तो बीजेपी नेता अपने क्षेत्र के विधायक और पूर्व मेयर के हस्तक्षेप की वजह से पार्टी से दरकिनार हो रहे हैं वहीं उन्हें उपेक्षित होना पड़ रहा है। इसके बाद सीनियर नेताओं की इस तरह उपेक्षा से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर काफी नाखुश है। साथ ही साथ सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के डेढ़ सौ लोगों की सूची तैयार करवा रही है। जो विधायकों की उपेक्षा महसूस कर रहे हैं और इन उपेक्षित लोगों के साथ भी वह जल्द बैठक आयोजित करेंगी।

पिछले दिनों जो किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ था मे उसमे सांसद को सम्मान नहीं दिया गया। जहां उनकी कुर्सी मंच पर पीछे की जगह रखी गई थी। इस अपमान की वजह से सांसद कार्यक्रम को छोड़कर वहां से बाहर आ गई थी। और उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्च स्तरीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी की थी। इसके साथ ही सांसद का कहना है कि वह 8 विधानसभाओं के सांसद है और पार्टी नेताओं ने जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करेंगी। कोई भी उन्हें कमजोर समझने की भूल ना करें।

भाजपा के मंत्रिमंडल विस्तार से नाखुश है भाजपा के नेता

0

एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया। कल दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में दो सिंधिया समर्थक विधायक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दोनों नेताओं की शिवराज सिंह कैबिनेट ने दोबारा एंट्री हुई है।

मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई(Ajay Vishnoi) ने अपने ट्वीट पर लिखा कि ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है।महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा रीवा संभाग में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा। खुशामद करते रहना होगा।महाकौशल’अब उड़ नहीं सकता फड़फड़ा सकता है।

प्रदेश में तीन मंत्रियों की हार और दो के इस्तीफे के बाद वर्तामान में शिवराज कैबिनेट में 31 मंत्री ही थे। आज तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के मंत्री पद की शपथ लेने के बद मंत्रिमंडल में सादस्यों की संख्या 33 हो गई है। बावजूद इसके 4 पद अभी भी खाली है, जिसका मतलब आगे भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

अस्पतालों में अब नहीं होनी चाहिए लापरवाही – डॉ• प्रभुराम चौधरी

0

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री(Health Minister) डॉ. प्रभुराम चौधरी(Dr.Prabhuram Chaudhary) ने आज मंडला जिला चिकित्सालय(Mandla district Hospital) का निरीक्षण करते हुये स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार प्रदान किया जाये। मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करें। मेटरनिटी वार्ड के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रसूतिओं को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

गहन शिशु चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों के स्वास्थ्य का सतत् फालोअप लिया जाये। जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीज तथा उनकी परिजनों से उपचार एवं दवाईयों की उपलब्धता आदि के संबंध में चर्चा की। उन्होंने चिकित्सालय की पैथालॉजी का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने पैथालॉजी में उपकरण एवं मशीनों का समुचित रखरखाव करने और कहा कि कोई भी मशीन बंद नहीं होनी चाहिये। उन्होंने स्टोर के अभिलेख का अवलोकन करते हुये दवाईयों की सतत् उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सोनोग्राफी कक्ष, एक्स-रे कक्ष एवं कोविड वार्ड का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये समुचित प्रस्ताव तैयार करें।

कैबिनेट विस्तार से पहले इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया का इस्तीफा मंजूर

0

मध्य प्रदेश में उपचुनाव (MP By-election) के नतीजों के बाद आज कैबिनेट का विस्तार (cabinet expansion) किया गया है। कैबिनेट विस्तार से पहले पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी (imarti devi) और गिर्राज दंडोतिया (girraj dandotia) का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इस मामले में राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव हारने के बाद शिवराज सरकार में शामिल दो मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया था। हार के बावजूद दोनों मंत्री पद पर बने हुए थे। जहां कार्यकाल पूरा होने के बाद दोनों नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित हुए थे। उस समय शिवराज सरकार के तीन मंत्री बुरी तरह से हार गए थे। इसमें कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के अलावा मंत्री इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया भी शामिल थे। उस समय कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कसाना ने अगले ही दिन मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा मंजूर भी कर लिया गया था लेकिन इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया ने इस्तीफा देने से मना कर दिया था।

इमरती देवी का कहना था कि प्रदेश में उनकी सरकार है। इसलिए वह मंत्री बनी रह सकती हैं। गिर्राज दंडोतिया ने कहा था कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और वह मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रक्रियाधीन है। जहां कार्यकाल पूरा होने के बाद दोनों नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।