Home Tags Madhya prdesh

Tag: madhya prdesh

मिशन 2023 : MP में भाजपा और कांग्रेस ने करवाया सर्वे, चौंकाने वाले परिणाम आए सामने

0

भोपाल। इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ ने सर्वे कराया है। पहले चुनाव से जुड़े सर्वे (Survey) पार्टियां ही करवाती थीं लेकिन अब तो नेता-मंत्री भी सर्वे करवाने लगे हैं। इन दिनों भोपाल के राजनीतिक गलियारों में जिन सर्वे की चर्चा है वो हैं, शिवराज सरकार की तरफ से कराए गए सर्वे, मध्य प्रदेश पुलिस की शाखा इंटेलिजेंस का सर्वे या रिपोर्ट, कांग्रेस नेता कमलनाथ के सर्वे और संघ के सर्वे है।

इनमें शिवराज और कमलनाथ कुछ महीनों के अंतराल में विधानसभा वार सर्वे कराते हैं, जिसमें मुद्दों के साथ-साथ प्रत्याशियों की लोकप्रियता जांची जाती है। कमलनाथ ने पिछले स्थानीय निकाय चुनाव में अपने सर्वे के आधार पर ही टिकट दिए थे, जिसमें कांग्रेस ने नगर निगम के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया था। वो अपना सर्वे सभी टिकट चाहने वालों के सामने रखकर सच्चाई से रूबरू कराते हैं।

कमलनाथ के सर्वे में कांग्रेस की दोबारा दमदार वापसी बताई जा रही है वहीं शिवराज के सर्वे में सरकार बनाने लायक विधायक जीतकर आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि पहले इंटेलिजेंस और संघ के सर्वे में बीजेपी की हालत नाज़ुक दिख रही थी मगर अब बीजेपी वापसी करती दिख रही है। इसका क्रेडिट शिवराज की लाडली बहना योजना को दिया जा रहा है।

10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, स्कूल शिक्षा मंत्री ने बतायी तारीख…

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट (mp board exam result) जल्द ही जारी होने वाला है। जानकारी के अनुसार 25 मई तक परिणाम आ सकता। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के मुताबिक कॉपी जांचने का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। प्रदेश में इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बैठे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि दसवीं कक्षा की कॉपी जांचने का काम पूरा हो चुका है। 12वीं कक्षा की कॉपी जांचने का काम बस थोड़ा सा बचा है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार भी 10वीं-12वीं का रिजल्ट साथ में ही जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष भी दोनों बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम एक साथ घोषित किया गया था। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एमपीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र और छात्राएं रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की तैयारी, कमलनाथ ने 16 नेताओं को सौंपी अलग-अलग जिलों की कमान

0

भोपाल। 2023 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के 16 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी नेता आवंटित जिलों में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ ही चुनाव की कार्ययोजना को लेकर कार्य करेंगे। कमलनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को विंध्य, अरुण यादव और जीतू पटवरी को बुंदेलखंड और जयवर्धन सिंह को इंदौर व उज्जैन जिले की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और फूल सिंह बरैया ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां संभालेंगे। चुनाव अभियान समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं को जिले सौंपने का निर्णय लिया गया था। सभी की सहमति के बाद जिले आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी की जिम्मेदारी दी गई है तो फूल सिंह बरैया श्योपुर, मुरैना और भिंड में मतदान केंद्र स्तर पर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को सीधी, रीवा, कटनी और सिंगरौली, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और जबलपुर का प्रभार दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के पास आदिवासी बहुल बड़वानी और खरगोन जिले में पार्टी को जिताने का काम रहेगा। संगठन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को बुंदेलखंड के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और जीतू पटवारी को सतना, दमोह, पन्ना के साथ रायसेन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

सज्जन सिंह वर्मा छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, बाला बच्चन खंडवा, बुरहानपुर और धार जिले में चुनाव अभियान को देखेंगे। तो वहीं मीनाक्षी नटराजन को आलीराजपुर, झाबुआ और आगर को संभालने की ज़िम्मेदारी दी गई है। रामनिवास रावत को राजगढ़ और शाजापुर, केपी सिंह को गुना, अशोकनगर और विदिशा तो वहीं तरुण भनोत को डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, मंडला और नरसिंहपुर की कमान सौंपी है। कमलेश्वर पटेल को नीमच, मंदसौर और रतलाम जिले का प्रभार दिया गया है। सीहोर और देवास जिले में पार्टी को जिताने का दायित्व लाखन सिंह यादव का होगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को समन्वय का कार्य सौंपा गया है।

मध्यप्रदेश के इस अस्पताल में फिर एक मरीज ने की आत्महत्या करने की कोशिश

0

मध्य प्रदेश के अस्पतालों में आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसी एक घटना अब इंदौर से आई है। बताया जा रहा है कि यहां शनिवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिस छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है।

बता दे कि ये घटना इंदौर के अरविंदो अस्पताल की है। यहां दो दिन पहले 33 वर्षीय अभिषेक शर्मा इलाज के लिए भर्ती हुआ था। वहीं शनिवार को अचानक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जानकारी मिली है कि वे अभी गंभीर हालात में है और उसका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना की सूचना अरविंदो अस्पताल प्रबंधक पुलिस को दे दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। जहां रोज कोई न कोई अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे है।

जहां वैक्सीन की कमी पूरे देश मे हो रही है वहीं बीजेपी सांसद अपने घर बुलवाकर करवा रहें है वैक्सीनशन

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है। पूरे देश में लोग वैक्सीन लगाने के लिए अपना समय स्लॉट बुक करवाने में लगे है। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया अपने घर पर बने कार्यालय पर ही समर्थकों के साथ टीका लगवा रहे हैं। सांसद के इस रवैये पर विपक्ष हमलावर हो गया ।  

बता दे कि विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर अपना मोर्चा खोल दिया है। उज्जैन के कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में जो वैक्सीनेशन सेंटर चल रहे है उसे सांसद आवास में खोल देना चाहिए। विधायक का आरोप है कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए इधर से उधर भटक रहे है और सांसद अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहे है।

वहीं जवाब देते हुए सांसद फिरोजिया ने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया है वह सभी समाजसेवी है और ये लोग लगातार लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे है। सांसद ने आगे कहा कि यहां पर वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों ने अपना रिजस्ट्रेशन पहले ही करा लिया था। इस पर हंगामा खड़ा करने की जरूरत क्या है। 

मध्यप्रदेश में पेट्रोल ने मारा शतक

0

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई शहरो में पेट्रोल शतक पार कर दिया है। तेल कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम में भारी बढ़त का सिलसिला जारी रखा है। और ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है।

बता दे इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था।

प्रदेश में डीजल- पेट्रोल के दाम कुछ इस तरह से हैं-

भोपालः पेट्रोल- 100.08 पैसे/ली ,डीजल- 90.95 रूपए
ग्वालियरः 100.02 पैसे/ली,डीजल- 90.64 रूपए
जबलपुरः 100.16 पैसे/ली,डीजल- 91.04 रूपए
इंदौरः 100.17 पैसे/ली,डीजल- 91.05 रूपए

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की संपत्ति जप्त करेंगे

0

मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Narottam Mishra) ने दवाओं की कालाबाजारी करने वाले माफियाओं और व्यक्तियों पर बड़ा बयान दिया है।

मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दवाओं की कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी हम ऐसे व्यक्तियों की संपत्ति जप्त करवाएंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण के उपचार में लगने वाली रेमडेसिविर,फेवीफ्लू देसी दवाइयों की जमकर कालाबाजारी की खबरें लगातार सामने आती रही है।

अब मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसे कालाबाजारी करने वाले माफियाओं और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का मन बनाया है गृहमंत्री का बयान उसी परिपेक्ष में आया है।

गृहमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब इंदौर और भोपाल में जमकर दबाव की कालाबाजारी हो रही है जबलपुर में एक मेडिकल संचालक पर रासुका की कार्यवाही भी हो चुकी है इसके अलावा इंदौर में 2 डॉक्टर नर्स और एक फार्म संचालक की गिरफ्तारी हो चुकी है तो वही भोपाल में भी कई डॉक्टर नर्स और हॉस्पिटल का स्टाफ इस कालाबाजारी में लिप्त पाए गए हैं।

कालाबाजारी के खिलाफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए(NSA) के तहत कार्यवाही करने की बात कही थी। गृहमंत्री भी उसी परिपेक्ष्य में सख्त कार्यवाही कर संपत्ति जप्त करने की बात कह रहे हैं।