Home Tags Mafia don

Tag: Mafia don

कोर्ट में पेशी के दौरान गिड़गिड़ाता नजर आया माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी

0

कहते हैं आदमी बलवान नहीं होता उसका समय बलवान होता है उक्त कहावत माफिया डॉन और उत्तरप्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर सटीक बैठती है। कभी तब के सांसद और अब के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करवाने वाला मुख्तार आज उन्ही योगी पर विद्वेष की भावना बरतने का आरोप लगा रहा है।

पूर्वांचल का माफिया डान मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) आज कोर्ट में जज के सामने गिडगिड़ाता नजर आया। अंसारी ने योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह निर्दोष है इसके बावजूद की उसके खिलाफ द्वेष भावना से कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़ की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई करीब 20 मिनट की सुनवाई में पेशी बढ़ा दी गयी इस दौरान कोर्ट ने विवेचक पक्ष को भी सुना। विवेचक ने मुख्तार से पूछताछ की मांग की है माना जा रहा है कि आजमगढ़ पुलिस जल्द ही माफिया मुख्तार अंसारी से पूछताछ के लिए बांदा जेल जाएगी।

मामला 7 वर्ष पुराना है घटना तरवां थाना क्षेत्र के ऐराखुर्द गांव में वर्ष 2014 में सड़क निर्माण के दौरान घटित हुई थी तब वर्चस्व की लड़ाई में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के लोगों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गयी थी जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी थी और एक घायल हो गया था।

मामले में तरवां थाने में मुख्तार और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसी मामले को लेकर मुख्तार और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी. पुलिस ने मुख्तार को वारंट भी तामिल कराया था।

मामले में आजमगढ़ की गैंगेस्टर कोर्ट ने मुख्तार को गुरूवार को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन कोविड 19(Corona) के चलते वीडियो कांफ्रेसिंग से कोर्ट में सुनवाई हुई जो बीस मिनट चली सुनवाई दौरान माफिया मुख्तार अंसारी कोर्ट में गिड़गिड़ाता नजर आया।

वहीं मुख्तार के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने कोर्ट से कहा कि कोर्ट कि मेरे मुवक्किल को अपने घर पर बात नहीं करने दी जा रही है और न ही जेल मैन्युअल के हिसाब से सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उसके साथ सरकार क्रूरता का व्यवहार कर रही है।