Home Tags Mahakal

Tag: mahakal

महाकाल लोक में खिलौने की तरह टूटी मूर्तियां, कांग्रेस ने लगाए 50% कमीशन के आरोप

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बदले मौसम के कारण जिले में तेज आंधी के साथ करीब आधा घंटे तक भारी बारिश हुई. आंधी की वजह से महाकाल लोक में स्थापित सप्त ऋषियों की 3 मूर्तियां गिरकर टूट गईं और वहां मौजूद श्रद्धालु बाल-बाल बच गए. हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और मूर्तियों को दोबारा स्थापित करने के निर्देश दिए. वहीं, इस मामले में विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है.

जानकारी के मुताबिक, महाकाल लोक में सप्त ऋषियों की 3 मूर्तियां गिरकर खंडित हुई हैं. इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अधिकारियों ने बताया कि महाकाल लोक में 155 प्रतिमाएं हैं, जिनके से 3 खंडित हुई हैं. ये सभी डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत कांट्रेक्टर द्वारा फिर से स्थापित की जाएंगी.

अधिकारियों ने ये भी बताया कि उज्जैन और आसपास के इलाकों में तूफान से प्राकृतिक आपदा जैसी स्तिथी उत्पन्न हुई. इसमें 2 लोगों की (1 उज्जैन और 1 नागदा में) मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं. करीब 50 पेड़ और बहुत से बिजली के खंभे उखड़ गए हैं.

भगवान महाकाल को लेकर विवादों में घिरे सिंगर बदशाह ने मांगी माफी

0

देश के मशहूर सिंगर बादशाह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपने एल्बम सॉन्ग सनक में भगवान शिव का नाम लेने पर माफी मांगी है। माफी मांगते हुए बादशाह ने कहा है कि उनका किसी की भी भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।

जानकारी के अनुसार बादशाह ने सनक गाने में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही उन्होंने इन शब्दों के साथ भोलेनाथ का भी नाम ले लिया। ये गाना सुन उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी और भक्त भड़क गए थे।

इस मामले को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने भी गाने में अपशब्दों के साथ महादेव का नाम लेने पर आपत्ति जताई और सिंगर बादशाह से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि बादशाह के नए गाने से हमारी आस्था को ठेस पहुंची है। बादशाह ने इस वीडियो में से भोलेनाथ का नाम नहीं हटाया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

दरअसल, बादशाह ने पोस्ट के ज़रिए माफ़ी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि मेरे हाल ही में रिलीज हुए नए गाने सनक से कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं कभी भी जाने-अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता, न कभी आगे पहुंचाऊंगा। उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपनी क्रिएटिविटी से आपके लिए, मेरे प्रशंसकों के लिए पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ गाने लाता हूं। इस नए गाने में मैंने कुछ हिस्सों को बदलने के लिए कदम उठाए हैं। किसी की भी भावनाओं को चोट पहुंचाने से बचने के लिए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस नए गाने को बदलाव के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इस बदलाव की प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं।

बादशाह ने लिखा कि कुछ दिनों बाद ये बदलाव सभी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने लगेंगे। मैं सभी से तब तक धैर्य रखने का अनुरोध करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक उन लोगों से क्षमा मांगता हूं जिन्हें मैंने अनजाने में चोट पहुंचाई है। मेरे प्रशंसक मेरी आधारशिला बने हुए हैं, और मैं उन्हें हमेशा सर्वोच्च सम्मान और असीम स्नेह के साथ रखूंगा।

देशभर में NIA की रेड, मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी कार्रवाई जारी

0

मंगलवार सुबह देशभर में NIA (National Investigation Agency) की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि देश के कई राज्यों में 70 से भी ज़्यादा जगहों पर NIA ने रेड मारते हुए कार्रवाई की है। एक साथ पूरे देश में की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश में भी कई जगहों पर NIA की टीम पहुंची है। सूत्रों की माने तो एनआईए द्वारा गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामलों पर यह रेड की गई। खुफिया जानकारी के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा सहित और भी कई जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

मध्य प्रदेश से देश भर में हथियारों की सप्लाई के नेक्सस को तोड़ने के लिए छापेमारी 

प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि NIA ने देशभर में हथियार सप्लाई करने वाले सिकलीकर गैंग पर शिकंजा कसा है। एनआईए ने मध्य प्रदेश से देश भर में हथियारों की सप्लाई के नेक्सस को तोड़ने के लिए यह छापेमारी की है।  यहाँ प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड, बुरहानपुर, जबलपुर, मुरैना इलाकों में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि पंजाब और यूपी सहित कई अन्य राज्यों की काउंटर इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद मध्यप्रदेश में यह कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। NIA को मिली जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग और गैंगवार से जुड़े हुए मामलों में मध्यप्रदेश के सिकलीकर गैंग का हाथ भी सामने आया है।

वही जांच में यह साबित हुआ है कि गायक सिद्धू मूसेवाले की हत्या में भी मध्यप्रदेश से हुई हथियारों की सप्लाई थी। इससे पहले करीबन 3 महीने पहले खरगोन से पंजाब पुलिस ने 80 से अधिक हथियारों को जप्त किया था। हथियारों को बेचने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाता था। खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद ही प्रदेश के अलग अलग जिलों में NIA की कार्रवाई जारी है। सोशल मीडिया पर हथियारों की टेस्टिंग और निशानेबाजी की वीडियो भी पुलिस और NIA को हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार अवैध हथियारों की बिटकॉइन के माध्यम से भी फंडिंग की जानकारी सामने आई है।