Home Tags Maneka gandhi

Tag: maneka gandhi

मोदी कैबिनेट से बाहर हुई मेनका गांधी को मिल सकती है यह बड़ी जिम्मेदारी

0

ऐतिहासिक जीत और पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट में कुल 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्रियों को शामिल किया है।

एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार में कई नए चेहरों को शामिल किया है तो वहीं दूसरी ओर के दिग्गज नेता सरकार से बाहर भी हुए है। सरकार में जिन नेताओं को जगह नही मिली है उनमें अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राज्यवर्धन राठौर और मेनका गांधी शामिल है। अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्वयं की मर्जी से सरकार में शामिल नही हुए वहीं राठौर और मेनका गांधी को सरकार से बाहर रखने का कारण अभी तक स्पष्ट नही हुआ है।

मेनका गांधी पिछली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थी। 8 बार की सांसद मेनका गांधी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें सरकार में शामिल न करके पार्टी उन्हें लोकसभा का अस्थाई स्पीकर बना सकती है।

मोदी सरकार में शामिल मंत्रियों की सूची

कैबिनेट मंत्री

  1. राजनाथ सिंह ( उत्तर प्रदेश)
  2. अमित शाह (पहली बार) (गुजरात)
  3. नितिन गडकरी (महाराष्ट्र)
  4. सदानंद गौड़ा (कर्नाटक)
  5. निर्मला सीतारमण (राज्यसभा सदस्य) (तमिलनाडु)
  6. राम विलास पासवान (बिहार)
  7. नरेंद्र सिंह तोमर (मध्य प्रदेश)
  8. रविशंकर प्रसाद (बिहार)
  9. हरसिमरत कौर बादल (पंजाब)
  10. थावर चंद गहलोत (राज्यसभा सदस्य) (मध्य प्रदेश)
  11. एस जयशंकर (पहली बार) (दिल्ली)
  12. डॉ. रमेश पोखरियाल (पहली बार) (उत्तराखंड)
  13. अर्जुन मुंडा (पहली बार) (झारखंड)
  14. स्मृति इरानी (उत्तर प्रदेश)
  15. डॉ हर्षवर्धन (दिल्ली)
  16. प्रकाश जावडेकर (राज्य सभा सदस्य) (मध्य प्रदेश)
  17. पीयूष गोयल (राज्य सभा सदस्य)
  18. धर्मेंद्र प्रधान (राज्य सभा सदस्य)
  19. मुख्तार अब्बास नकवी (राज्य सभा सदस्य) (उत्तर प्रदेश)
  20. प्रहलाद जोशी (पहली बार) (कर्नाटक)
  21. महेंद्र नाथ पांडेय (उत्तर प्रदेश)
  22. अरविंद सावंत (पहली बार) (महाराष्ट्र)
  23. गिरिराज सिंह (बिहार)
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान)

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

  1. संतोष कुमार गंगवार (उत्तर प्रदेश)
  2. राव इंद्रजीत सिंह (हरियाणा)
  3. श्रीपद नाइक (गोवा)
  4. जितेंद्र सिंह (जम्मू कश्मीर)
  5. किरन रिजिजू (अरुणाचल प्रदेश)
  6. प्रहलाद पटेल (पहली बार) (मध्य प्रदेश)
  7. आर के सिंह (बिहार)
  8. हरदीप सिंह पुरी (पंजाब)
  9. मनसुख मांडविया (गुजरात)

राज्य मंत्री

  1. फग्गन सिंह कुलस्ते (मध्य प्रदेश)
  2. अश्विनी चौबे (बिहार)
  3. अर्जुनराम मेघवाल (राजस्थान)
  4. जनरल वीके सिंह (उत्तर प्रदेश)
  5. कृष्णपाल सिंह गुर्जर (हरियाणा)
  6. राव साहब दानवे (महाराष्ट्र)
  7. जी कृष्ण रेड्डी (पहली बार) (तेलंगना)
  8. पुरुषोत्तम रुपाला (गुजरात)
  9. रामदास आठवले (महाराष्ट्र)(राज्यसभा सदस्य)
  10. साध्वी निरंजन ज्योति (उत्तर प्रदेश)
  11. संजीव बालियान (उत्तर प्रदेश)
  12. बाबुल सुप्रीयो (पश्चिम बंगाल)
  13. संजय शामराव (पहली बार)( महाराष्ट्र)
  14. अनुराग ठाकुर (पहली बार)(हिमाचल प्रदेश)
  15. सुरेश अंगाडी (पहली बार) (कर्नाटक)
  16. नित्यानंद राय (पहली बार) (बिहार)
  17. रतनलाल कटारिया (पहली बार) (हरियाणा)
  18. वी मुरलीधरन (पहली बार)(राज्यसभा) (महाराष्ट्र)
  19. रेणुका सिंह (पहली बार)(छत्तीसगढ़ )
  20. सोम प्रकाश (पहली बार) (पंजाब)
  21. रामेश्वर तेली (पहली बार)(असम)
  22. प्रताप चंद(ओडिशा)
  23. कैलाश चौधरी (पहली बार)(राजस्थान)
  24. देबश्री चौधरी (पहली बार) (पश्चिम बंगाल)