इन्होंने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को बर्खास्त कर दिया …
मेरे प्यारे दिल्लीवासी,
आज इस खुले पत्र के माध्यम से मैं आपसे सीधे बात करना चाहता हूँ। मन दुःखी है। पर निराश नहीं हूँ। क्यूँकि मुझे आप पर भरोसा है। दिल्ली के और देश के लोग मेरी आशा हैं।
तीन साल पहले आपने 70 में से 67 विधायक चुनकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनायी थी। आज इन्होंने आपके 20 विधायकों को बर्खास्त कर दिया। इनका कहना है की ये 20 विधायक “लाभ के पद” पर थे।
हमने इन 20 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया था और इन्हें अलग अलग जिम्मेदारियाँ दी थी। जैसे एक विधायक को सरकारी स्कूलों की ज़िम्मेदारी दी। वो रोज़ सरकारी स्कूलों में जाता था, देखता था कि टीचर आए हैं, सब कुछ ठीक चल रहा है। जहाँ ज़रूरत होती थी वहाँ ऐक्शन लेता था। इसी तरह एक विधायक को सरकारी अस्पतालों की ज़िम्मेदारी दी, एक विधायक को मोहल्ला क्लीनिक की ज़िम्मेदारी दी। इस तरह 20 विधायकों को हमने अलग अलग जिम्मेदारियाँ दी। बदले में इन विधायकों को कोई सरकारी गाड़ी नहीं दी, कोई बंगला नहीं दिया, एक नया पैसा तनख़्वाह नहीं दी। कुछ भी नहीं दिया। ये सभी विधायक अपने ख़ुद के पैसे ख़र्च करके काम करते थे क्योंकि ये सब आंदोलन से आए थे और देश के लिए काम करने का जुनून था।
जब इनको कुछ नहीं दिया तो ये “लाभ का पद” कैसे हो गया? आपके इन विधायकों ने चुनाव आयोग को कहा कि इन्हें अपनी बात कहने का मौक़ा दिया जाए। ये साबित कर देंगे कि इन्होंने कोई लाभ नहीं लिया। चुनाव आयोग ने इन्हें 23 जून को पत्र लिखकर कहा कि इन्हें सुनवाई के लिए तारीख़ दी जाएगी। उसके बाद इन्हें सुनवाई की कोई तारीख़ नहीं दी गयी और सीधे केंद्र सरकार ने आपके इन 20 विधायकों को बर्खास्त कर दिया, बिना सुनवाई किए, बिना इनके सबूत और गवाह देखे।
ये तो केंद्र सरकार जनता के साथ घोर अन्याय कर रही है। आपके द्वारा चुने हुए 20 विधायकों को बिना सुनवाई के मनमाने ढंग से बर्खास्त कर दिया?
केंद्र सरकार ऐसा पहली बार नहीं कर रही। पिछले तीन सालों में उन्होंने आपके द्वारा चुनी हुई दिल्ली सरकार को तंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आपके 18 विधायकों के ख़िलाफ़ झूठे मुक़दमे लगा कर गिरफ़्तार किया गया। जब कोर्ट में पेशी हुई तो कोर्ट ने सबको छोड़ दिया। कई मामलों में तो कोर्ट ने केंद्र सरकार को फ़र्ज़ी मुक़दमे लगाने के लिए कड़ी फटकार लगाई। फिर इन्होंने आपके CM अरविंद केजरीवाल पर CBI की रेड करवा दी लेकिन इनको कुछ नहीं मिला। फिर इन्होंने आपके विधायकों को करोड़ों रुपए देकर ख़रीदने की कोशिश की। पर आपके विधायक इतने मज़बूत निकले कि ये लोग आपके एक विधायक को भी नहीं तोड़ पाए। फिर इन्होंने केजरीवाल सरकार की 400 फ़ाइलो की जाँच के आदेश दे दिए। इनको उम्मीद थी कि इन फ़ाइलो में केजरीवाल के ख़िलाफ़ ज़रूर कुछ मिल जाएगा और ये केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। 6 महीने तक LG साहब के दफ़्तर में 20 अफ़सर इन फ़ाइलो की जाँच करते रहे पर इनको कुछ नहीं मिला।
सब तरफ़ से हारकर इन्होंने अब आपके 20 विधायकों को बर्खास्त कर दिया। ये लोग आख़िर ये सब क्यों कर रहे हैं? ये लोग हमें इतना तंग क्यों कर रहे हैं? हमारा क़सूर क्या है?
मैं बताता हूँ कि ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। तीन साल पहले आपने देश की सबसे ईमानदार सरकार चुनी। पिछले तीन सालों में आपकी सरकार ने ढेरों काम किए- दिल्ली में बिजली के दाम देश में सबसे कम कर दिए, तीन साल से दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए, पानी मुफ़्त कर दिया, 309 कालोनियों में पाइप बिछा कर घर घर तक पानी पहुँचाया, सरकारी स्कूलों का कायापलट किया, प्राइवट स्कूलों से बढ़ी फ़ीस वापिस दिलवाई, मोहल्ला क्लीनिक बनाए, सभी अस्पतालों में दवाई और टेस्ट मुफ़्त कर दिए, बुज़ुर्गों की पेन्शन बढ़ा दी, कई नए फ़्लाइओवर बनाए, कई नई सड़के बनवाई, कई कालोनियों में गली और नालियाँ बनवाई। आपकी ईमानदार सरकार ने इन तीन सालों में और भी ढेरों काम किए।
अब 2 साल बचे हैं। इन दो सालों में और बहुत सारे काम करने हैं। पूरी दिल्ली में CCTV कैमरे लगाने हैं, पूरी दिल्ली में फ़्री Wi Fi देने की योजना बना ली है, सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलिवरी की योजना लागू होने जा रही है, हर महीने राशन घर घर तक पहुँचाने का इंतज़ाम कर रहे है, दिल्ली की सारी कच्ची कालोनियों में पानी, सीवर, गली और नाली बनाने का काम शुरू हो गया है। ये सब काम अगले 2 साल में करने हैं।
ये लोग इसी बात से घबरा रहे हैं। जिस तेज़ी से केजरीवाल सरकार काम कर रही है, इन्हें उसी बात से डर लग रहा है। केजरीवाल जी अपने अच्छे कामों की वजह से दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में लोकप्रिय होते जा रहे हैं। ये केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने देना चाहते।
भाजपा का अपना ग्राफ़ तेज़ी से गिर रहा है। भाजपा से आज सब ग़ुस्सा हैं- दलित, किसान, व्यापारी, मज़दूर, यूथ, विद्यार्थी, अल्पसंख्यक- सब इनसे नाराज़ हैं। ये लोग केजरीवाल को काम करने से हर हाल में रोकना चाहते हैं।
20 विधायकों को बर्खास्त करके इन्होंने दिल्ली पर चुनाव थोप दिए। अब आचार संहिता लग जाएगी और दिल्ली में सारा सरकारी काम रुक जाएगा। उसके बाद लोक सभा के चुनाव आ जाएँगे। फिर आचार संहिता लग जाएगी और फिर सारा सरकारी काम रुक जाएगा। और उसके बाद विधान सभा के चुनाव आ जाएँगे।
तो इन 20 विधान सभाओं पर चुनाव थोप कर एक तरह से भाजपा ने अगले दो सालों तक दिल्ली में सारा विकास का काम रोक दिया। और इन 20 विधानसभाओं में चुनाव पर फ़िज़ूल में आपका पैसा व्यर्थ होगा।
क्या ये गंदी राजनीति नहीं है? क्या दिल्ली को इस तरह चुनावों में धकेलना ठीक है? क्या दिल्ली के सारे विकास कार्यों को दो साल तक ठप करना सही है? क्या इस तरह ग़ैर संवैधानिक और ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से आपके चुने हुए विधायकों को बर्खास्त करना सही है?
मुझे आपसे ही उम्मीद है। आप ज़रूर इसका सही और असरदार जवाब देंगे।
आपका अपना
मनीष सिसोदिया
Tag: Manish Sisodiya
20 विधायकों की बर्खास्तगी पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दिल्ली की जनता के नाम पत्र
Video : कपिल मिश्रा और भाजपा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले अरविन्द केजरीवाल !
Newbuzzindia : कपिल मिश्रा और भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अरविन्द केजरीवाल काफी समय से चुप्पी साधे हुए थे. इतने समय तक खामोश रहने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा और कपिल मिश्रा को करारा जवाब दिया है .
एक जनसभा को संबोधित हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उन और मनीष सिसोदिया पर लगाए जा रहे सारे आरोप झूठे है . केजरीवाल ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने सारी जांच एजेंसी आम आदमी पार्टी के पीछे लगाई हुई है . अगर दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री कोई भी गलत काम करेगा तो वह जेल के अंदर होगा .
देखें वीडियो –
Live : देश में पहली बार केजरीवाल सरकार ने पेश किया ‘आउटकम बजट’ । जानें क्या है आउटकम बजट की खूबियां ?
Newbuzzindia : दिल्ली में आज केजरीवाल सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश किया । देश में पहली बार आज दिल्ली में आउटकम बजट पेश किया गया है । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज यह बजट पेश किया । बजट पेश करते हुए सिसोदिया ने आउटकम बजट की खूबियां बताई ।
आउटकम बजट की खूबियां
- 2017- 2018 के लिए कुल बजट का अनुमान 48,000 करोड़ है
- आउटकम बजट से पारदर्शिता बढ़ेगी : मनीष सिसोदिया
- मोबाइल आप की मदद से विभाग के कामों पर नजर रखी जाएगी : मनीष सिसोदिया
- सभी विभागों को नाक्ष्य तय किया जाएगा : मनीष सिसोदिया
क्या है आउटकम बजट ?
बजट में विभागों का लक्ष्य तय किया जाएगा और हर 3 महीनों में विभाग के कामों की समीक्षा की जाएगी । केजरीवाल सरकार ने अपने इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ विभाग पर जोर दिया है ।
सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा और भी बेहतर ।
सरकारी स्कूलों में नर्सरी क्लास शामिल की गयी है । सरकारी स्कूलों में अब डांस टीचर भी रखे जाएंगे । 24 नए स्कूल शुरू किये जाएंगे । स्कूल यूनिफार्म पर सब्सिडी बड़ाई गयी है । बच्चों के लिए खोले जाएंगे लर्निंग सेंटर ।
बजट की अन्य खूबियां
- विरिष्ट नागरिकों के वेतन में 1000 रुपये की वृद्धि ।
- मजदूरों की मजदूरी बड़ाई गयी
- गेस्ट टीचरों का वेतन बढ़ाया गया ।
दिल्ली में मोदी सरकार के आपातकाल के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष !
Newbuzzindia : दिल्ली में चल रहे मोदी सरकार के अघोषित आपातकाल के खिलाफ पूरा विपक्ष एक जुट नजर आ रहा है । मुद्दा भी गंभीर है । orop के मुद्दे पर एक पूर्व सैनिक आत्महत्या करता है । उसके बेटे और परिवार की पिटाई पुलिस करती है । फिर उसके परिवार को पुलिस हिरासत में लेती है ।
इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को परिजन से मिलने से रोका जाता है । राहुल गांधी को मिलने से रोका जाता है । यहाँ तक ही बात नही रुकी । राहुल गांधी , मुख्यमंत्री केजरीवाल , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे कई नेताओं को हिरासत में ले लिया जाता है ।
मोदी सरकार के इस अघोषित आपातकाल के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है । देखिये किस नेता ने क्या कुछ कहा ।
राहुल गांधी
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/793781981649580032/video/1
Is it wrong to offer condolences to a grieving family?Govt must apologize for making the family of a soldier sufferhttps://t.co/O6ICZ1o2hc
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2016
अरविन्द केजरीवाल
नरेंद्र मोदी
सैनिक विरोधी— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 2, 2016
सीताराम येचुरी
Ever since this government took charge at the Centre, federalism is under more pressure than ever. pic.twitter.com/MVtOtwh3Sc
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) November 2, 2016
शरद यादव
Deeply saddened on d demise of Sh Ram Kishan Grewal Ex seviceman who committed suicide on inaction of d Govt in d matter of OROP.
— SHARAD YADAV (@SharadYadavMP) November 2, 2016
ज्योतिरादित्य सिंधिया
भाजपा सरकर का असली चेहरा अब सभी के सामने ज़ाहिर हो चुका है। #OROP #AsliChehra
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) November 2, 2016
सेना बलों की क़ुरबानी की बाते करने वाले, उनके परिवार के साथ ऐसा सलूक करते है? क्या यही है भाजपा का लोकतंत्र?
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) November 2, 2016
https://twitter.com/JM_Scindia/status/793835379686113281?p=v
मनीष सिसोदिया पर घोटालें का लगा आरोप, ACB ने जारी किया नोटिस !
Newbuzzindia: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार हमेशा से ही किसी न किसी तरीके से लोगों की नजरों में बनी रहती है। कभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ कह देते है तो कभी दिल्ली के विधायकों पर आफत आ जाती है। अबकी बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ACB (anti curruption bureau) ने एक घोटालें के आरोप में तलब किया है और 14 अक्टूबर तक ACB के सामने पेश होने को कहा है। आपको बता दे की इससे पहले इस मामले में अरविन्द केजरीवाल का नाम भी आ चुका हूं जिसके बाद राजनीति में खलबली मच गयी थी। वहीँ महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हो चूका है।
यह है मामला-
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर आरोप है कि उन्होंने DCW में 85 लोगों को फर्जी तरीके से नियुक्तियां की हैं। आपको बता दे की स्वाति मालीवाल के खिलाफ ये शिकायत दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बरखा सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 13, 409 IPC और 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसीबी ने इस मामले में रक्षाबंधन के दिन दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पर छापा भी मारा था और यहां पर कागजों की पड़ताल की थी। यहां पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ हुई थी। जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को नोटिस जारी किया गया था।
जरूर पढ़ें : कैसे देश को पाकिस्तान से ज्यादा खतरा “अंध भक्तों” से है .!
Newbuzzindia : दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक लेख लिखा है । लेख में कपिल मिश्रा बता रहे है कि कैसे देश को पाकिस्तान से ज्यादा खतरा “अंध भक्तों” से है । जरूर पढ़ें कपिल मिश्रा का ये ब्लॉग ।
देश हताश और निराश है, हमले हो रहे है, सैनिक शहीद हो रहे है। सरकार दिशाहीन और कमजोर दिख रही है। पर इस सबसे ज्यादा बुरा कुछ और हो रहा है। ध्यान भटकाने की कोशिश, झूठ फ़ैलाने की कोशिश, बहकाने व बरगलाने की कोशिश।
कई अंध भक्त मीडिया चैनेल जो रोज घंटो तक कैसे मोदी जी ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया, कैसे अब चीन भी डर गया, कैसे पूरी दुनिया मोदी जी की दीवानी है, कैसे दाऊद काँप रहा है, कैसे हाफिज डरा हुआ है, ये सब देश को दिखाते रहते है वो अब इज़्ज़त बचाने के लिए झूठ का बाजार सजा रहे है।
देश के अंदर दुश्मन ढूंढें जायेंगे, बरखा को गाली, राजदीप को गाली, मुसलमान गद्दार, आम आदमी पार्टी देश द्रोही, कांग्रेस ने धोखा दिया, रवीश के कारण मारे गए सैनिक, अभिसार न होता तो अब तक पाकिस्तान ख़तम हो गया होता। सच ये है कि हमारा PM कमजोर है, दिशाहीन है, क्लूलेस है। वो दुनिया घूमते रहे और आज हम अकेले खड़े है। वो Times Now वाले अमेरिका में जाकर ये साबित करने में लगे है देखो अमेरिका ने पाकिस्तान को डांटा, देखो रशिया ने पाक को झटका दिया।
वो newsx वाले बता रहे है कैसे उनके सवालो से बचकर नवाज शरीफ भागे। ज़ी न्यूज़ वाले या वो निशांत चतुर्वेदी लगे पड़े हैं ये समझाने में कि भारत अब बदल गया है। बस अगर ये न होते और वो न होते और ऐसा न होता और वैसा न होता तो मोदी जी ने पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दिया होता। सच ये है कि भारत माँ घायल है, माता के बच्चे मारे गए है। किसने मारा सबको पता है। कहाँ है दुश्मन सबको पता है। फिर मारेगा दुश्मन हमें ये भी सबको पता है। पर किसी की हिम्मत नहीं ये बोलने की कि हमें धोखा दुश्मन ने नहीं दिया, दुश्मन मारेगा ये हमें पता था, हमें धोखा हमारी सरकार ने दिया है। वो चुप्पी साध लेंगे ये नहीं पता था। वो सामने नहीं आएंगे ये नहीं पता था। हमें धोखा इन अंध भक्तो ने दिया जो रोज नया महिमा गान सुनाते थे। जो आज भी दरबारी गीत सुना रहे है।
आज का कड़वा सच ये है कि मोदी जी की 56 इंच की छाती तो छोड़ो, बीते भर की जबान भी जैसे अकड़ गई है। सामने आने को तैयार ही नहीं देश के। रक्षा मंत्री जो सिर्फ गोवा में जिंदगी बिता रहे थे, फिर वापस जाने को फड़फड़ा रहे है। सरकार हक्की बक्की है। देश की आँखों में धूल झोकने के लिए नयी नयी कहानियां गढ़ने की तैयारी है। मोदी जी को पुनः विश्व नायक बनाने का मसाला ढूँढा जा रहा है। कैसे नवाज की बोलती बंद। अब नहीं बचेगा पाकिस्तान। भारत अपनी मर्जी से बदला लेगा। सारी दुनिया में पाकिस्तान अकेला पड़ा… झूठ बेचने की पूरी तैयारी है। कन्हैया की कोई पुरानी वीडियो निकाल लो, बलूचिस्तान का गाना सुना दो… दिनकर ने लिखा था मानो जनता हो फूल जिसे अहसास नहीं जब चाहो तभी उतार सजा लो दोनों में या कोई दुधमुंही जिसे बहलाने के जंतर मंतर सीमित हो चार खिलौनो में खेल खेला जा रहा है। झूठ बेचा जा रहा है।
मनीष सिसोदिया की आइस क्रीम गिनने वालों कि औकात नहीं कि पूछ सके, हिम्मत है तो देश के सामने आओ मोदी जी, बात करो देश से। जवाब दो ये आतंकवादी घर में घुसे कैसे। तुम्हारी चौकीदारी का क्या हुआ? बताओ देश को, नवाज शरीफ से क्या डील करने जाते थे बार बार। पूछो मनोहर पर्रिकर से, क्यों चिपके बैठे है कुर्सी से।
कोई नैतिक जिम्मेदारी, कोई अंतर आत्मा की आवाज। कोई accountability नहीं। अंध भक्त नाराज है। पाकिस्तान से नाराज नहीं है, हमसे नाराज है। सवाल पूंछने वालो से। जब जब मोदी जी की नवाज के साथ फोटो देखता हूँ, खून खौलता है। अरे हमला नहीं कर सकते कम से कम Most Favourite Nation का दर्जा तो खत्म करो। वापस भेजो उनके राजदूत को या उसके लिए अमेरिका से परमिशन नहीं मिली। दुनिया की छोडो, भारत सरकार तो पहले पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें। घोषणा करें कि जो भी पाकिस्तान से दोस्ती करेगा, व्यापार करेगा उसे भारत से रिश्ते ख़तम करने होंगे। हिम्मत करो मोदी जी। देश साथ खड़ा है। झूठ बेचना बंद करो और हिम्मत करो। पहला कदम तो आगे बढ़ाओ।
AAP के संस्थापक सदस्य का फुटा गुस्सा, कहा- केजरीवाल का दिमाग हो गया है ख़राब हर वक़्त मोदी को देते है गाली!
Newbuzzindia: अरविन्द केजरीवाल ने भले ही दिल्ली की जनता को खुश कर दिया हो पर वे अपनी ही पार्टी के लोगो को मीठी गोली खिलाने मव असफल रहे है। लगातार उनकी पार्टी में अहम् पदों पर मौजूद लोगो ने उनका साथ छोड़ा है। यही नही, केजरीवाल के खिलाफ अनेक तरह के हथकंडे भी अपनाये है।
नया मामला AAP के संस्थापक सदस्य रहे शांतिभूषण का है जिन्होंने केजरीवाल पर आग उगलते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया है। जिससे आम आदमी पार्टी और केजरीवाल एक बार फिर विवादों में आ गए है। शांतिभूषण ने कहा कि ‘अरविन्द केजरीवाल का दिमाग खराब हो गया है। वे दिन रात मोदी को गाली देते रहते है।’ शांतिभूषण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- आम आदमी पार्टी को अरविन्द केजरीवाल ने सिंगलमेन आर्मी पार्टी बना दिया है। वहीँ केजरीवाल ने हत्या का आरोप भी मनीष सिसोदिया के कहने पर ही लगाया था।’
आपको बता दे की शांतिभूषण AAP के निर्माण के समय केजरीवाल के सबसे मजबूत साथियों में से एक थे। जो की एक बड़े वकील भी है। शांतिभूषण ने ये सारी बाते स्वराज्य अभियान के एक कार्यक्रम में कही।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ‘आप’ पर गिरी गांज, केजरीवाल के प्रधान सचिव 50 करोड़ के घोटाले में हुए गिरफ्तार
NewBuzzIndia:
देश में भ्रष्टाचार विरोधी राजनीति की आवाज़ बुलंद किए जब आम आदमी पार्टी लोगों के बीच पहुँची तो लोगों ने की उम्मीदें जग गई। आम जनता के लिए केजरीवाल किसी युग पुरुष की तरह लोगों के बीच छा गए। पर आज जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ही 50 करोड़ के घोटाले में शामिल हो तो जनता भरोसा करे भी तो किसपे करे और कैसे करे ?
भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र कुमार के अलावा डिप्टी सेक्रेट्री तरुण शर्मा, एंडेवर कंपनी के डायरेक्टर दिनेश और संदीप और एक अन्य व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। राजेंद्र कुमार पर एक कंपनी का फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। इसके बाद पिछले साल सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली सचिवालय में छापे मारे थे।
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया, ‘राजेंद्र कुमार के अलावा दिल्ली सीएम के डिप्टी सेक्रेट्री तरुण शर्मा, एक कंपनी के दो डायरेक्टर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन पर भ्रष्टाचार और अपने पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।’
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी सरकार को केंद्र सरकार कमजोर कर रही है। यह एक षड़यंत्र है। हमारी सरकार में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। पंजाब में हमारी सरकार बनती दिख रही है तो केंद्र सरकार ऐसे कदम उठा रही है। पीएम मोदी हमारी सफलता से घबरा गए हैं। केंद्र सरकार बहुत ही घटिया स्तर पर उतर आई है। मोदी जी दिल्ली के लोगों से बदला लेना चाह रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा को कैसे हरा दिया। इसका बदला पीएम मोदी अब निकाल रहे हैं।
युवा स्नातकों के लिए फेलोशिप योजना शुरू करेगी केजरीवाल सरकार ।
Newbuzzindia: दिल्ली सरकार ने युवा स्नातकों के लिए चीफ मिनिस्टर अर्बन फेलोशिप शुरू करने की पहल की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत फेलोशिप के लिए चुने गए 30 युवाओं को सरकार की नीति निर्धारण प्रक्रिया में जनता और सरकार के बीच सेतु की भूमिका में रखा जाएगा।
हाल ही में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने फेलोशिप की रूपरेखा तय कर इसे वित्त, गृह और योजना विभाग की मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विभागीय औपचारिकताएं एवं कैबिनेट की मंजूरी के बाद जून में फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फेलोशिप के तय मसौदे के मुताबिक, प्रत्येक फेलो को प्रतिमाह 1.25 लाख रुपये फेलोशिप देने का प्रस्ताव है।
फेलोशिप की अवधि एक साल होगी जिसे फेलो के प्रदर्शन के आधार पर एक साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चयनित फेलो को विभिन्न विभागों में प्रमुख सचिव, सचिव या विभाग प्रमुख के साथ तैनात किया जाएगा।
शासन और प्रशासन के बीच समन्वय कायम करना काम होगा
इन फेलो का काम दिल्ली सरकार की ओर से नीति निर्धारण प्रक्रिया में संबद्ध सरकारी अधिकारी को उक्त विषय पर जनता की राय और अन्य जमीनी हकीकत से अवगत कराना होगा।
साथ ही फेलो को इस प्रक्रिया में उक्त विषय पर अधिकारी के दृष्टिकोण से संबद्ध मंत्री को अवगत कराते हुए शासन और प्रशासन के बीच समन्वय कायम करना होगा। साफ है कि दिल्ली सरकार का मकसद नीति निर्माण में इन फेलो का इस्तेमाल जमीनी हकीकत से वाकिफ कराने वाले आंख-नाक-कान की तरह करना है। जिससे कि सरकार को नौकरशाहों और जनता का सही फीडबैक मिल सके।
सर्वाधिक राशि वाली फेलोशिप
इस तरह की फेलोशिप अभी सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र में है। लेकिन यहां फेलोशिप की राशि 20 हजार रुपये प्रतिमाह है। इस लिहाज से दिल्ली सरकार सर्वाधिक राशि वाली फेलोशिप शुरू करेगी। इसके लिए वांछित योग्यता सिर्फ स्नातक होगी लेकिन किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता को वरीयता दी जाएगी।
’उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने फेलोशिप की रूपरेखा तय कर दी’ कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जून में फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य
NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]