Home Tags May hold a meeting on many important issues

Tag: may hold a meeting on many important issues

बुधवार को भोपाल आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कई अहम मुद्दों पर कर सकते हैं बैठक

0

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में मची राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल आएंगे इस दौरान वह कई अहम मुद्दों पर प्रदेश सरकार,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

सिंधिया का यह दौरा इसलिए भी अहम हो जाता है कि इस समय प्रदेश भाजपा में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है बीते दिनों ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की थी जिसके कई सियासी मायने निकाले गए थे।

कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी अपने धुर विरोधी माने जाने वाले नए मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी इस मुलाकात के भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि शर्मा और मिश्रा को एक दूसरे का प्रतिद्वंदी माना जाता रहा है लेकिन कल हुई 1 घंटे की मुलाकात के बाद समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं।

राजनीतिक पंडितों की मानें तो प्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है निगम मंडलों की नियुक्तियों में भी फेंच फंसा हुआ है यही कारण है कि अब भाजपा संगठन इसे अपने स्तर पर निपटाने के लिए जुटी हुई है, कई लोग तो यह भी बताते हैं कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह से खफा हैं और सब अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने सवा साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन कुछेक नियुक्तियों को छोड़कर अभी भी निगम मंडलों की नियुक्तियां नहीं हुई है जिसके कारण सिंधिया समर्थक वह विधायक जो चुनाव हार गए थे उनमें भी रोष है इसके अलावा वह समर्थक भी परेशान हैं जो सिंधिया के कहने पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हो गए थे लेकिन आज तक अपना वह स्थान नहीं बना पाए जो कांग्रेस में हुआ करता था।