Home Tags Medical Education Minister Vishwas Sarang’s statement

Tag: Medical Education Minister Vishwas Sarang’s statement

भोपाल को बाटा जाएगा तीन ज़ोन में, और ऐसे खुलेगा बाजार

0

भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। आज क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद भोपाल कैसे खुलेगा उसका निर्णय लिया गया है। इसके लिए शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा। सबसे गंभीर क्षेत्र को रेड जोन में उसके बाद ऑरेंज और ग्रीन कलर में रखा जाएगा। इसके अनुसार ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे।

मंत्री सारंग ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू कैसे खुलेगा, क्या रहेगी तैयारी, इसे लेकर बैठक में अधिकारियों से चर्चा की गई। जून में भोपाल को कोरोना कर्फ्यू मुक्त करना है। कोरोना केस को देखते हुए सबसे ज्यादा केस वाले इलाकों को रेड जोन में रखा जाएगा।

सारंग ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कोरोना पीक पर था जब मध्यप्रदेश को जरूरत थी तब कमलनाथ कहां थे? उन्होंने सरकार पर आंकड़े छिपाने पर कहा कि सरकार सही आंकड़े ही लोगों के सामने रख रही है। आंकड़े शत-प्रतिशत सही बता रहे है।

मध्यप्रदेश को डब्ल्यूएचओ की तरफ से मिले 100 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

0

मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। डब्ल्यूएचओ ने प्रदेश को 100 ऑक्सीजिन कन्संट्रेटर दिए है। भोपाल पहुंचे कॉन्संट्रेटर्स को प्रदेश के अलग अलग अस्पतालों में भेजा जाएगा।

बता दे कि इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार कोविड को नियंत्रण करने की लगातार कोशिश कर रही है। यहां लगभग 600 ब्लैक फंगस के मामले सामने आए है। इसलिए ब्लैक फंगस के मरीजों को मुफ्त इलाज दिलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज दिनभर मेडिकल कॉलेज के डीन्स और एक्सस्पर्ट से चर्चा होगी। कोरोना पॉजिटिव और पोस्ट कोविड मरीजों की निशुल्क नेजल एंडोस्कोपी होगी।

भोपाल में ब्लैक फंगस के कारण 2 दिन में भर चुके है आधे से ज़्यादा बेड

0

भोपाल में ब्लैक फंगस (Black fungus) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 70 से ज्यादा लोग इसके शिकार हो चुके है। पिछले 15 दिनों में तेजी से ब्लैक फंगस का संक्रमण फैला है। हमीदिया अस्पताल में इस बीमारी के इलाज के लिए बनाया गया वार्ड भी फुल होने के कगार पर आ चुका है। 2 दिन में आधे बेड फुल हो चुके है।

बता दे कि भोपाल में अलग-अलग अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 70 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। हमीदिया अस्पताल में लगभग 23 मरीज भर्ती है। कोविड वार्ड में भर्ती 8 मरीजों का ब्लैक फंगस और कोरोना दोनों का एक साथ इलाज हो रहा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ब्लैक फंगल इंफेक्शन को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। सरकार ने बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पहले फेज में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल और जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में यूनिट शुरू की जा रही है।

वहीं ब्लैक फंगस इंफेक्शन से निपटने के लिए चार विंग काम कर रही है। जिसमे ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, न्यूरोलॉजी और मेडिसन को मिलाकर एक  यूनिट बनायी गयी है।

भोपाल के सरकारी अस्तपाल में हुआ बड़ा हादसा,6वी मंजिल से कूदा मरीज

0

भोपाल के हमीदिया अस्पताल की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने छलांग लगा दी है ।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बीमार था।

दरअसल हमीदिया अस्पताल के डी ब्लाक की 6वीं मंजिल से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने शाम साढ़े पांच बजे छलांग लगा दी है। मृतक का नाम रईस खान बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। और अस्पताल प्रबंधन भी मरीज से संबंधित जानकारी जुटाने में लगा है।

बात दे कि इससे पहले 4 मई को भोपाल के चिरायु अस्पताल की 5वीं मंजिल से एक कोविड संक्रमित व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अचानक वे अस्पताल की 5वीं मंजिल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी थी । जमीन पर गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी ।

मध्यप्रदेश कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों और नवजातों को बचाने के लिए कितना है तैयार

0

मध्य प्रदेश में तीसरी लहर की तैयारी की रूपरेखा बनाते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 13 शासकीय मेडिकल कॉलेज और उनके कोविड अस्पतालों के चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ मंथन किया।

जानकरों की माने तो कोरोना की तीसरी लहर में नवजात शिशुओं एवं बच्चो के संक्रमित होने की संभावना को देखते हुये प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 360 बिस्तर के बच्चों के ICU की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 50 ICU की भी व्यवस्था की जा रही है।

मंत्री सारंग ने कहा कि कोरोना संक्रमण में नवजात शिशु एवं बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां, इंजेक्शन, कंज्यूमेंबल्स आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं ।

बता दे कि 13 मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में 1000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्थापित किए जाएंगे। और 1000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में से 15% को बैकअप रखते हुए 850 ऑक्सीजन बेड को सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से पृथक करते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से संचालित किया जाएगा ।

दरअसल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को संचालित करने हेतु अस्पताल में बिजली के विद्युत भार का आकलन, इलेक्ट्रिक सेफ्टी एवं ऑडिट, प्रत्येक बेड पर पवार प्लग कनेक्शन आदि की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने हेतु सभी डीन को निर्देश दिए गए ।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान, गरीब की थाली खाली नही रहने देगी सरकार

0

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि हमारी सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार किसी भी गरीब की थाली खाली नहीं रहने देगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश में गरीब लोगों को 5 महीने का अनाज फ्री मिलेगा जिसमें 2 महीने का अनाज केंद्र सरकार की तरफ से और 3 महीने का अनाज प्रदेश सरकार देगी। इसके लिए हमने आधार कार्ड में भी रिलेक्स दिया है और गरीबों को बिना आधार कार्ड के भी अनाज दिया जायेगा। सरकार जल्द ही पात्र लोगों के आधार कार्ड और पात्रता पर्ची भी बनवाएगी।

आयुष्मान कार्डधारियों को कोविड के मुफ्त इलाज पर मंत्री ने कहा प्रदेश के 586 निजी अस्पताल में इलाज होगा। 1 दिन में ही 111 अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े है। 292 चिकित्सालय अभी भी बचे है हम जल्द ही उन्हे भी आयुष्मान योजना से जोड़ेंगे।

दवाओं की कालाबाजारी पर मंत्री सारंग ने कहा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की जा रही है आज ही भोपाल में 2 पर कार्रवाई की गई इसके साथ ही अस्पतालों की मनमानी पर भी सरकार रोक लगवा रही है आज ही भोपाल में 3 लाख 75 हजार रूपए मरीज को वापिस कराए गए तो इंदौर में 7, जबलपुर में 1 और पूरे प्रदेश में टोटल 72अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।

मंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है आज से भोपाल की तरह प्रदेश के सभी 16 जगह 239 कोविड सहायता केंद्र शुरू किए गए जिला स्तर पर ‘किल कोरोना’ के तहत 285 कोविड कमेटियो ने काम शुरु किया है। 66 हजार सैंपल लिए गए है।

मंत्री ने कहा प्रदेश के अस्पतालों में समुचित इंजेक्शन और दवाइयां पहुँचाई जा रही हैं आज की तारीख तक प्रदेश में 1 लाख 7 हजार रेमडीसिवर इंजेक्शन अस्पतालों को उपलब्ध कराए गए हैं तो वही 502 मिट्रिक टन ऑक्सीजन भी मुहैया कराई गई है।इसके अलावा हमने 31 ऑक्सिजन टैंकर केंद्र से उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

टीकाकरण पर मंत्री ने कहा 18 से 44 तक की उम्र के लोगों को आज 10 हजार टीके लगाए गए हैं। 2 दिन के बाद हम 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगो के लिए सेशन बढ़ाने वाले है।