Home Tags Meeting

Tag: meeting

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली बैठक, आगामी चुनाव से पहले BJP के मंत्री और कार्यकर्ताओं को साधने की कवायद

0

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में अब काफी कम वक्त बचा है। ऐसे में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व बीजेपी कार्यकर्ता और अपने साथ कांग्रेस से बीजेपी में आए कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने में लगे हुए हैं। इसी के चलते ग्वालियर के एक होटल में सिंधिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। इस बैठक में सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों को लेकर प्लान समझाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा ध्यान सिर्फ ग्वालियर चंबल अंचल पर है। इसके साथ ही वे ग्वालियर जिले की छह विधानसभा सीटों को लेकर पूरी तैयारी में जुटे हैं और कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को किस तरह हराया जाए, इस पर ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले बीजेपी के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ सिंधिया ने सीधे तौर पर बातचीत की। सिंधिया के मुताबिक उनके और कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव को लेकर आगे के प्लान पर चर्चा हुई है, ताकि सरकार की योजनाओं को लेकर जनता को बताया जा सके। इससे जनता चुनाव से पहले भाजपा की योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जान सके।

बैठक में ज्योतिरादित्य ने ग्वालियर और ग्रामीण के सभी 30 मंडल के अध्यक्षों को बुलाया था। साथ ही बैठक में दोनों जिलाध्यक्ष के साथ मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मुन्नालाल गोयल मौजूद रहे। बैठक को हालांकि पार्टी के लोग परिचय बैठक बता रहे हैं, लेकिन मंडल अध्यक्षों और संजोयकों की मानें तो आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किस तरह से बीजेपी को ग्राउंड जीरो पर कैसे तालमेल बिठाकर काम करना है, उस पर बातचीत की गई।

खबर तो ये भी है कि उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों और पुराने बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच अंदरूनी तौर पर रस्साकसी चल रही है। विधानसभा चुनाव में ये रस्साकसी पार्टी को नुकसान न पहुंचाए इसलिए सिंधिया ने बीजेपी के मंडल अध्यक्षों के साथ ये बैठक की है, ताकि चुनाव से पहले सभी मसले हल कर लिए जाएं।

सरकारी योजनाओं का अध्ययन कराएगी प्रदेश सरकार, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार जल्द ही सरकारी योजनाओं का अध्ययन कराएगी। इसे लेकर सीएम शिवराज ने राज्य नीति आयोग (MP Policy Commission) को निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में क्रियान्वित की जा रहीं योजनाओं और कार्यक्रमों के सुचारू रूप से चलने को लेकर अध्ययन किया जाना चाहिए। इसके लिए एक केंद्र विकसित किया जाए।

सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को म.प्र. राज्य नीति आयोग की चौथी बैठक ली। यह बैठक मंत्रालय में हुई जिसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम ने सरकारी योजनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लेकर मध्यप्रदेश में कारीगरों के उन्नयन और कौशल विकास के लिए रोड मेप तैयार हो। सीएम ने अन्य राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेस को प्रदेश की स्थितियों और जरूरतों के मुताबिक चिन्हित करके उन्हें लागू करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि अन्य राज्यों में जो योजनाएं और कार्यक्रम चल रहे हैं जिससे लोगों की जिंदगी में बफ्लाव आए हैं। उनको लेकर रिसर्च की जाए और प्रदेश में उनके क्रियान्वयन की संभावनाओं पर विचार किया जाए। मध्यप्रदेश की प्रगति पर केंद्रित पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाए। इससे पिछले दशकों में प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र और अधो-संरचना में आए बदलावों की सटीक और तथ्यात्मक जानकारी मध्यप्रदेश के नागरिकों को मिल सकेगी।

मिशन 2023 – चुनावी रणनीति बनाने में जुटी भाजपा, बंद कमरे में हो रही चर्चा

0

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच गुरुवार को भोपाल (Bhopal) के भाजपा कार्यालय (Bjp Office ) में दो बड़ी बैठकों की खबर सामने आई है। इस बैठक में बूथ विस्तार और सशक्तिकरण के साथ मोर्चों के आगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लेकर बूथ एक्शन प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें करीब 64 हजार से ज्यादा बूथों का बूथ एक्शन प्लान तैयार होगा। हर बूथ का माइक्रो मैनेजमेंट किया जाएगा।

बता दें कि बूथ एक्शन प्लान में 51% वोट शेयर की प्लानिंग की जाएगी। हर एक बूथ पर वोट शेयर 51% करने की प्लानिंग की जाएगी। 4 मई से 14 मई तक 64 हजार से अधिक बूथों का, बूथ एक्शन प्लान तैयार होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में 15 मई से 15 जून तक भाजपा का हर सांसद घर-घर जाकर संवाद करेगा।

मन की बात कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा ने ये तय किया है कि लगभग 64 हजार 100 बूथों पर समाज के प्रबुद्ध, प्रभावी और विशेष तरह के काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में आम लोगों को कनेक्ट करने के लिए 25 हज़ार स्थानों पर अलग से मन की बात का आयोजन किया जाएगा।

गुरुवार शाम को सभी सांसदों और विधायकों की बैठक में विस्तृत दिशा निर्देश आलाकमान देगा। फिलहाल भाजपा में मोर्चा अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर जरूर दिशा निर्देश दिए हैं। एमपी के 65 हजार से ज्यादा बूथों पर 30 अप्रैल को मन की बात का प्रसारण होगा। हर बूथ पर मन की बात के दौरान भाजपा के 100 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विशिष्ठ नागरिकों को भी मन की बात में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में जिलाध्यक्षों को भाजपा के आगामी कार्यक्रमों में रूठे कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिलाध्यक्षों को नाराज कार्यकर्ताओं को भी मानने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और मोर्चा प्रभारी शामिल हैं।

सूडान में फंसे मध्यप्रदेश के कारोबारी को सुरक्षित वापस लाएंगे – CM शिवराज

0

भोपाल। सूडान में फंसे भोपाल के युवक को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे उसे सुरक्षित लेकर आएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे एक साथी सूडान में फंसे हैं उनके लिए हम चिंतित हैं। हम भारत सरकार के भी संपर्क में हैं और हमने दिल्ली में हमारा काम देखने वाले अधिकारियों को भी कहा है कि वे निरंतर संपर्क में रहें। सूडान में फंसे कारोबारी जयंत के लिए परिजन मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गृह युद्ध प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के दौरान वहां से देश के लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हिस्सा लिया और सूडान के मौजूदा हालात से पीएम मोदी को अवगत कराया।

इस दौरान पीएम मोदी ने सूडान में एक भारतीय नागरिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। सूडान में पिछले सप्ताह भारतीय एक नागरिक गोली का शिकार हो गया था। वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत पूरे मामले पर करीबी नजर रखे हुए है और विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से बातचीत कर समन्वय शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का लगातार मूल्यांकन करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन जल्द यह युद्धविराम टूट गया। बुधवार को पांचवें दिन तक देश में डब्ल्यूएचओ ने 270 मौतों की बात कही जबकि 2,600 से ज्यादा घायल बताए थे।

क्या अब की बार बनेगी कांग्रेस की सरकार ? मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी शिद्दत से जुटी है। चुनावी तैयारी को लेकर पार्टी में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में राजनीतिक मामलों को लेकर बैठक हुई, जो करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक चली। चुनाव को लेकर इस बार कांग्रेस अलग रणनीति तैयार कर रही है।

इस बार कांग्रेस पूरी मुस्तैदी से सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसी दिशा में सरकार की फ्लैगशिप योजना की कमियां वो जनता को बताएगी, साथ ही लाड़ली बहना योजना का काउंटर प्लान भी तैयार करेगी। इसके अलावा कमलनाथ ने नेताओं को अपने प्रभावी इलाकों में दौरे करने के निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में कर्नाटक चुनाव के बाद अगले महीने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की विशाल जनसभा कराने की रणनीति भी तैयार की गई है। इसी दौरान कांग्रेस अपना वचन पत्र भी जारी कर सकती है। बैठक में मौजूद रहें पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेताओं से क्षेत्रवार जिम्मेदारी दिए जाने पर सहमति मांगी है। हालांकि नेताओं ने कार्यक्षेत्र मिलने पर पूरी जिम्मेदारी से उसे निभाने का भरोसा दिया है। जयवर्धन ने आगे बताया कि भाजपा के कई नाराज नेता हमारे अलग-अलग नेताओं के संपर्क में हैं।

इस बैठक के दौरान कमलनाथ ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रवार नेताओं की जिम्मेदारी को तय करके सूची जारी की जाएगी और उसके अनुसार जिस नेता को जिस भी क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलेगी उसे वहां पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी होगी।

कांग्रेस ने चुनाव में बूथ कमेटी को लेकर एक नई रणनीति बनाई है। बूथ कमेटी में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश और जिला स्तर के नेता सदस्य होंगे। दरअसल, बूथ इकाई को मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने यह नई गाइडलाइन जारी की है। हर स्तर के नेता अपने मतदाता वाले बूथ पर कमेटी के सदस्य होंगे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक ली

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना काल के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने युवा कांग्रेस के किए गए कार्यों की सराहना भी की। साथ ही युवा कांग्रेस से जोड़ने, बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन और कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों के परिवार को न्याय दिलाने के बारे में विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए है।

वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भुरिया ने कमलनाथ के निर्देशासनुसार कार्ययोजना तैयार कर सभी पदाधिकारियों को संगठन कार्य और सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध कमर कसने के निर्देशित दिए है।

इस बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, एकता ठाकुर, प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास उपस्थित थे।