Home Tags Mohammed Zubair

Tag: Mohammed Zubair

नूपुर शर्मा केस पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस ने जुबैर के खिलाफ केस में जोड़ी 3 नई धाराएं

0

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ केस में दिल्ली पुलिस ने तीन नई धाराएं लगाई है। शनिवार को चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से उनकी न्यायिका हिरासत मांगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज जुबैर को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। वहीं जुबैर के वकील ने जमानत के लिए याचिका दायर की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में तीन और धाराएं जोड़ दी गई हैं। इनमें आईपीसी की 201 (सबूत नष्ट करने- फोन को फॉर्मेट करने और ट्वीट डिलीट करने), 120-बी (आपराधिक साजिश) शामिल है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि रेजरपे पेमेंट गेटवे से प्राप्त जानकारी से पता चलता है कि फैक्ट चेकर से संबंधित विभिन्न लेनदेन हैं, जिसमें या तो फोन नंबर भारत से बाहर का है या आईपी पता बैंकॉक, पश्चिमी, ऑस्ट्रेलिया, मनामा सहित विदेशों का है। विभिन्न माध्यमों से कुल मिलाकर लगभग 2 लाख 31 हजार 933 रुपये प्राप्त हुए हैं।

पुलिस का यह भी कहना है कि सोशल मीडिया विश्लेषण के दौरान, यह देखा गया कि जिन ट्विटर हैंडल ने मोहम्मद जुबैर का समर्थन किया था और उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में ट्वीट किया, वे ज्यादातर मध्य पूर्वी देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान जैसे देशों से थे। पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन के न्यायिक हिरासत की मांग की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार दोपहर को जुबैर के बेंगलुरु स्थित आवास पर लगभग तीन घंटे तक तलाशी ली थी।