Home Tags MP election

Tag: MP election

‘मैं कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष हूँ’

0

“मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूँ, मैं तीन बार मध्यप्रदेश कांग्रेस का महामंत्री रहा हूँ और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष हूँ. मुझे कांग्रेस पार्टी में कोषाध्यक्ष जैसा महेत्व्पूर्ण पद देने के लिए में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का धन्यवाद देना चाहता हूँ.”

पीसीसी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गोविन्द गोयल ने भाजपा और शिवराज सरकार पर हमला बोला पर पूरी प्रेस वार्ता में उनका जोर यह बात बताने पर ज्यादा था कि वह कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष है. तकरीबन 20 मिनट की प्रेस वार्ता में गोविन्द गोयल ने लगभग 10 बार यह बात दौहराई.

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविन्द गोयल ने मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा के साथ पीसीसी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए 2-3 घटनाओं का जिक्र किया और शिवराज सरकार पर झूठी ख़बरें फ़ैलाने और उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. 

दरअसल कांग्रेस नेता गोविन्द गोयल पिछले दिनों मीडिया की सुर्खिओं में थे. कभी उनपर नवरात्री के दौरान आरती करते हुए झांकी में आग लगाने का आरोप लगा तो कभी परवलिया में जमीन कब्जाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे साथ ही 19 अक्टूबर की शाम उन्हें भाजपा कार्यालय के बाहर देखा गया तो खबर फैली की गोविन्द गोयल भाजपा कार्यालय गये थे और जल्द ही बीजेपी में शामिल भी हो सकते है. 

इन्ही सभी आरोपों पर सफाई देते हुए गोयल ने कहा कि न तो मेरे हांथ से आरती की थाली गिरी और न ही मेरे कारण झांकी में आग लगी. मेरे पास तस्वीर मौजूद है जब आग लगने पर मैं एक हाँथ से आरती कर रहा था वहीं दुसरे हाँथ से आग बुझा रहा था.

जमीन कब्जाने के आरोपों पर सफाई देते हुए गोयल ने कहा की परवलिया में मेरी कोई जमीन ही नही है. मैं उस दिन परवलिया गया ही नही, मैं तो उस दिन 12 बजे से शाम के 7 बजे तक पीसीसी में ही था.

भाजपा कार्यालय जाने के आरोप पर सफाई देते हुए गोयल ने कहा की ‘में भाजपा कार्यालय में नही गया, में बीजेपी कार्यालय के पास ‘पान की दुकान’ पर पान खाने गया था. तभी मुझे मीडिया के कुछ साथी मिल गये और में उनसे गले मिलने लगा. मुझे वहां देखकर मीडिया के लोगों ने खबर छाप दी कि में भाजपा कार्यालय गया था.’

गोयल ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया का उपयोग करके मेरी छवि बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रही है. भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है वहीं कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा से दो-दो हाँथ करने के लिए तैयार है. मैं कांग्रेस पार्टी में था, कांग्रेस पार्टी में हूँ और कांग्रेस पार्टी में ही रहूँगा. 1972 में जब कांग्रेस पार्टी ने मुझे निलंबित किया था तब भी मैं किसी और पार्टी में नही गया.

40 दिन 40 सवाल – राज्य में बच्चों के भविष्य को अंधकार में डालने को लेकर कमल नाथ ने पूछा पांचवा सवाल

0

40 दिन 40 सवाल के अभियान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रदेश में हो रहे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर शिवराज सरकार से पांचवा सवाल किया है. उन्होंने एक के बाद एक 10 ट्वीट्स के जरिये मध्य प्रदेश में होने वाले बच्चों पर शोषण, अपहरण और पैदा होते ही बच्चों की मौत को लेकर कई सवाल दागे हैं.

सवाल नंबर पांच-

मोदी सरकार से जानिये, क्या किया है मामा ने मध्यप्रदेश के नौनिहालों का हाल , बच्चों को बनाकर ढाल चलते रहे बस चुनावी चाल । शर्मनाक शिवराज जी , बच्चे राज्य का भविष्य होते हैं।आपने प्रदेश के भविष्य को ही अंधकार की आग में क्यों झोंक दिया ?

1)बच्चों के प्रति अपराध में मप्र नं1: 2004से 2016के बीच बच्चों के साथ अपराधों के सबसे ज़्यादा 88908मामले मप्र मे दर्ज हुए
2016मे मप्र मे बच्चों के साथ अपराध के हर रोज 38मामले दर्ज हुए
2)मामा सरकार के आने के वक्त 2004मे बच्चों पर 3653अपराध होते थे,तो आज 13746अपराध होने लगे है

3)मध्यप्रदेश में सबसे ज़्यादा बच्चे गुम हुए : वर्ष 2016 में ही मध्यप्रदेश में 8503 बच्चे गुम हुए।इनमें से 6037 लड़कियां थीं। पिछले सालों की संख्या भी मिला ली जाए तो वर्ष 2016 की स्थिति में कुल 12068 बच्चे गायब थे। एक साल में मध्यप्रदेश में हर रोज़ 23 बच्चे गुमते हैं।

4)सबसे ज़्यादा नवजात शिशु मृत्यु : नवजात शिशु मृत्यु दर (32 नवजात शिशु मृत्यु/एक हज़ार जीवित जन्म) भी मध्यप्रदेश में सबसे ज़्यादा है। वर्ष 2008 से 2016 के बीच मध्यप्रदेश में 6.79 लाख़ बच्चों की जन्म लेने के 28 दिनों के भीतर ही मृत्यु हो गई।

5)सबसे ज़्यादा शिशु मृत्यु : शिशु मृत्यु दर (यानी एक हज़ार जीवित जन्म पर मृत होने वाले एक साल से कम उम्र के बच्चे) भी मध्यप्रदेश में सबसे ज़्यादा यानी 47 है। वर्ष 2008 से 2016 के बीच मध्यप्रदेश में 9.84 लाख़ बच्चों की अपना पहला जन्मदिन मनाने से पहले ही मृत्यु हो गई।

6)बच्चों का अपहरण : बच्चों के लिए मध्यप्रदेश को आपने सबसे असुरक्षित राज्य बना दिया है। वर्ष 2004 से 2016 के बीच मध्यप्रदेश में बच्चों के अपहरण के 23099 मामले दर्ज़ हुए। अकेले वर्ष 2016 में राज्य में 6016 ,यानी हर रोज़ बच्चों के अपहरण के 16 मामले दर्ज़ हुए।

7) मामा सरकार जब सत्ता में आई तब 2004 में बच्चों के 179 अपहरण होते थे, तो आज 2016 में 6119 अपहरण होने लगे हैं।
8) नैशनल फैमेली हेल्थ सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में 32% नाबालिग बच्चियों की शादी करा दी जाती है ।

9)बाल विवाह की गंभीर स्थिति:जनगणना 2011के मुताबिक मप्र मे8.91लाख बच्चो की शादी कर दी गई।इनमे से2.4लाख लड़कियाँ माँ बन चुकी है।3.90लाख बच्चियो की माँ बनने की उम्र 19साल से कम है।इसी तरह 29441बच्चे ऐसे थे,जो विधवा/विधुर,अलग हुए/तलाकशुदा थे।इनमे से 12382लड़किया और 17059लड़के थे
10)बच्चे बने मज़दूर – राज्य में जनगणना के आंकड़ों के अनुसार कुल बाल श्रमिकों की वास्तविक संख्या 7 लाख़ है।15 सालों में शिवराज सरकार ने बाल श्रमिकों का सर्वे ही नहीं करवाया।

सोर्स : केंद्रीय गृह मंत्रालय,राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो,NHFS-4

भाजपा या कांग्रेस, कौन जाएगा तेल लेने ?

0

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार प्रचार और प्रहार के लिए वीडियो का काफी इस्तेमाल हो रहा है. कभी शिवराज मामा अंगद बने दिखाई देते हैं तो कभी कमलनाथ भगवान श्री कृष्णा. कभी दिग्विजय सिंह कहते हैं कि उनके प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कटते हैं तो अब कांग्रेस नेता जीतू पटवारी कह रहे हैं कि ‘पार्टी गयी तेल लेने’.

दरअसल कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 3 सेकंड के इस वीडियो में पटवारी एक व्यक्ति से गले मिलते हुए कहते हैं कि ‘पार्टी गयी तेल लेने’. अब इस आधे-अधूरे वीडियो में यह बात साफ़ नही थी कि जीतू पटवारी इसमें अपनी ही पार्टी कांग्रेस की बात कर रहे हैं या सत्ता में बैठी भाजपा की. वीडियो के वायरल होते ही भाजपा ने भी तंज कसने का मौका नही छोड़ा और जीतू पटवारी के इस वीडियो पर तंज कसते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘अब तो कांग्रेस नेता भी मानने लग गये कि कांग्रेस अब तेल लेने जा रही है और सोशल मीडिया पर #CongressGayiTelLene ट्रेंड करने लगा.

वीडियो वायरल होने के बाद विधायक जीतू पटवारी ने सफाई दी कि वह इस वीडियो में कांग्रेस नही बल्कि भाजपा की बात कर रहे थे. जीतू पटवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “मैं ही नहीं, पूरे देश की जनता अब कह रही है कि ‘बीजेपी जाये तेल लेने’ . भाजपा अपने दामन के दाग छिपाने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, पर जनता सब जानती है। मैं आज जनसंपर्क के दौरान में भाजपा के एक कार्यकर्त्ता के यहाँ गया, मैंने उनसे कहा कि आप जिस भी पार्टी के हो, जीतू पटवारी आपके परिवार का सदस्य है. आपको मेरी इज्जत रखनी है”.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव ने कहा ” 2014 में पेट्रोल की कीमत 63 रुपये/लीटर था और आज कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी 90 रुपये/लीटर मिल रहा है. जब मेरा पीएम चोर है फिर क्यों नही ‘कांग्रेस गयी तेल लेने’ की बजाय भाजपा जाए तेल लेने.”

लेखक संघमित्रा ने कहा कि “मोदी जी के राज में, वोटर गये तेल लेने, लोकतंत्र गया तेल लेने, राम मंदिर गया तेल लेने, गंगा की सफाई गयी तेल लेने, कालाधन गया तेल लेने और अर्थव्यवस्था गयी तेल लेने. बैठकर देखो, 2019 में बीजेपी और आरएसएस जाएँगे तेल लेने.”

Live: मध्यप्रदेश में आज राहुल गाँधी का दूसरा दिन, श्योपुर में मोदी सरकार पर बोला हमला

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के मध्यप्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन है. राहुल गाँधी ने इस मौके पर सबसे पहले ग्वालियर के दाता बंदी चोर साहिब गुरूद्वारे जाकर मत्था टेका. गुरूद्वारे में राहुल गाँधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे.

गुरूद्वारे में मत्था टेकने के बाद राहुल गाँधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला-