Home Tags Narendra modi

Tag: narendra modi

पीएम मोदी को अपनी माँ का ख़याल नही , पाकिस्तान जाके नवाज शरीफ की माँ से करते है मुलाकात : आजम खान

0

Newbuzzindia: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेतुका बयान दिया है। आजम खान प्रधानमंत्री मोदी के लाहौर दौरे को लेकर उनको आड़े हाथों लिया है।

आजम खान ने कहा है कि पीएम मोदी को अपनी मां के बारे में कुछ पता नहीं और वो लाहौर जाकर नवाज शरीफ की मां से मुलाकात करते हैं। आजम ने आगे कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के सम्मान का दिखावा करते हैं।

इसके अलावा आजम खान ने राजभवन पर भी हमला बोला। आजम ने कहा कि राजभवन को लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं,  मेरी बर्खास्तगी समस्या का हल नहीं है। आजम ने यह भी कहा कि देश को इस समय नेताजी यानि की मुलायम सिंह यादव की जरूरत है।

अगर यहां से अखिलेश सरकार चली जाएगी तो पत्थरों की सरकार आ जाएगी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब यात्रा बिगड़ेगी पकिस्तान का खेल..

0

Newbuzzindia: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया सऊदी अरब यात्रा ने पाकिस्तान का खेल खराब कर सकते हैं, ये मानना है अमरीकी विशेषज्ञ का। इस संबंध में एक शीर्ष अमरीकी विशेषज्ञ का कहना है कि इससे पाकिस्तान को परेशानी हो सकती है क्योंकि आर्थिक और रणनीतिक अवसर भारत को तेल समृद्ध खाड़ी देश के करीब ला रहे हैं।

अमरीकी थिंक टैंक इंडिया इनिशिएटिव आफ दी हडसन इंस्टीट्यूट की अपर्णा पांडे ने कहा, ‘‘सालों तक सऊदी अरब को एक प्रमुख सहयोगी और आर्थिक मददगार मानने वाले पाकिस्तान को अब लग सकता है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों अपने इस संरक्षक को खो रहा है। मोदी पिछले सप्ताह सरकारी यात्रा पर रियाद पहुंचे थे और इस यात्रा का राजनयिक महत्व था।’’

उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा और उनका गर्मजोशी से किया गया स्वागत पाकिस्तानी नेताओं को यह याद दिलाता है कि अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रीय हितों पर टिके होते हैं, केवल धर्म आधारित विचारधारा पर नहीं।’’

पांडे ने कहा, ‘‘आर्थिक और रणनीतिक मुद्दे भारत और सऊदी अरब को करीब ला रहे हैं, वैसे ही जैसे ये दोनों क्षेत्र भारत और अन्य देशों के संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं।’’  उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा संघर्ष को ही देखते हैं और एेसे में यह स्पष्ट रूप से भारत की जीत है।

इस यात्रा के दौरान शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द किंग अब्दुल अजीज आर्डर’ प्रदान किया था। पांडे ने कहा कि सहायता के रूप में अरबों डालर देने और पाकिस्तानियों को बड़े पैमाने पर रोजगार देने के बावजूद सऊदी अरब ने कभी भी किसी पाकिस्तानी नेता को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान नहीं किया।

पांडे ने कहा कि वर्ष 2014-15 में 39.4 अरब डालर के द्विपक्षीय कारोबार के साथ भारत और सउदी अरब आर्थिक रूप से एक दूसरे के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसके विपरीत पाकिस्तान और सउदी अरब के बीच कारोबार मात्र 6.1 अरब डालर का है।  

भारत के लिए सउदी अरब उसके तेल आयात का मुख्य स्रोत है जो भारत की वार्षिक तेल मांग के पांचवें हिस्से की आपूर्ति करता है। उधर, सउदी अरब के लिए चीन, जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बाद भारत उसका पांचवां सबसे बड़ा उपभोक्ता है। पांडे साथ ही कहती हैं कि पाकिस्तान इस विकास को एक खतरे के तौर पर देख सकता है ।   उन्होंने कहा, ‘‘ या यह भी हो सकता है कि वह भारत के प्रति अपनी धारणा को बदले और उन आर्थिक तथा रणनीतिक अवसरों का लाभ उठाए जिनके चलते भारत उसके पुराने मित्र का वांछित सहयोगी बन रहा है।’’ 

मोदी शनिवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सउदी अरब आए थे। वर्ष 1956 में जवाहरलाल नेहरू, 1982 में इंदिरा गांधी और वर्ष 2010 में मनमोहन सिंह के बाद मोदी सउदी अरब की यात्रा पर जाने वाले चौथे भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

मोदी सरकार ने पकिस्तान जांच एजेंसी के लिए बिछाया रेड कारपेट :शिवसेना

0

NewBuzzIndia:पठानकोट में हुए हमले की जांच के लिए भारत आई जेआईटी के बारे में पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों को लेकर भाजपा के साथी दल शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश के लिए सरकार ने जो रेड कार्पेट बिछाया था, उसका यह नतीजा निकला है।

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार , जेआईटी ने पठानकोट हमले को ‘भारत का ड्रामा’करार दिया है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि पाकिस्तान के बारे में शिवसेना ने केंद्र सरकार को जो चेतावनियां दी थीं, दुर्भाग्य से वे सही साबित हुई हैं।

पाकिस्तानी जेआईटी ने भारत सरकार की ओर से दिये गये सभी सबूतों को नकार दिया है। न सिर्फ उन्होंने सबूतों को गलत बताया, बल्कि एक मूर्खतापूर्ण नतीजे पर पहुंच इसे भारत का ड्रामा भी बता दिया।

शिवसेना ने कहा कि सभी आतंकी संगठनों के आका हाफिज सईद ने पठानकोट हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को बधाई दी थी। इससे साफ है कि हमले में उसका हाथ था।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

भारत में ISI को बुलाकर मोदी सरकार ने भारत माता की पीठ पर घोंपा छुरा..

0

NewBuzzIndia: हाल ही में पठानकोट हमले को लेकर जांच करने आई पाकिस्तानी जेआईटी टीम की रिपोर्ट लीक होने के बाद आज सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में कोहराम मचा हुआ है। इसी लीक रिपोर्ट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आज सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर उन्होंने पाकिस्तान के सामने घुटने क्यों टेके।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस का आचरण ‘मुंह में राम बगल में छुरी’ जैसा है। एक तरफ तो भारत माता की जय बोलते और बुलवाते हैं और दूसरी तरफ आईएसआई को बुलाकर बिरयानी खिलाकर भारत माता की पीठ पर छुरा भोंकते हैं।

गौरतलब है की केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की जिस जेआईटी टीम को पठानकोट हमले की जांच के लिए बुलाया था उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है ये ‘भारत का ड्रामा’ है। पाकिस्तानी ‌जांच टीम की रिपोर्ट में ये बात है कि भारत ने पठानकोट हमला पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए किया था।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

“अजहर मसूद” को बचाने पर मोदी सरकार ने दिया चीन को कड़ा जवाब..

0

Newbuzzindia : संयुक्त राष्ट्र संघ में आतंकी अजहर मसूद पर भारत के बैन की अर्जी को वीटो से रोकने की सजा मोदी सरकार ने तुरंत दे दी है। ख़बरों के मुताबिक भारत ने चीन के वीटो के प्रयोग को काफी संजीदगी से लिया है और किसी भी तरीके से इसे माफ करने के मूड में नहीं है। मोदी सरकार ने भारत में चीन के आर्थिक हित को निशाने पर लिया है।

ख़बरों के अनुसार अब भारत में अब चीनी कंपनियों को निवेश करना व सेटअप बैठाना मुश्किल हो जाएगा। भारत सरकार ने चीनी कंपनियों को राडार पर लेते हुए सिक्यूरिटी क्लीयरेंस को बेहद सख्त कर दिया है।

जानकार मानते हैं कि इससे चीनी कंपनियां को भारत में व्यापार करना, निवेश करना और किसी प्रकार के सेटअप लगाना मुश्किल होगा। इससे चीन को कितना नुकसान होगा,  यह जानकारी आंकड़ों के आधार पर बाद में सामने आएगी।

उधर, चीन के वाटो के प्रयोग से नाराज भारत सरकार ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह इसे हल्के में लेने के मूड में बिल्कुल नहीं है।

अब, देखना होगा चीन इसके बदले में किस प्रकार के कदम उठाता है।

 

दुनिया के 50 महान नेताओं की लिस्ट से मोदी हुए आउट । केजरीवाल ने मारी बाजी..

0

हाल में ही ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका ने दुनिया के 50 ‘ग्रेटेस्ट लीडर्स’ यानी महान नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थान बनाया है।

केजरीवाल के महान नेताओं में 42वें स्थान पर जगह दी गई है। हालांकि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी का नाम नहीं है। पिछले साल मोदी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर थे।

लिस्ट पर गौर करें तो पहले नंबर पर एमजॉन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस हैं। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह दी गई है।

म्यांमार में सैन्य शासन खत्म करके 50 साल में पहली बार असैनिक राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली आंग सान सू ची को तीसरा स्थान मिला है।

पीएम मोदी लिस्ट से हुए बाहर

दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम की सफलता के चलते महान नेताओं की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल को जगह दी गई। फॉर्च्यून की वेबसाइट पर केजरीवाल की गले में मफलर लपेटे तस्वीर छापी गई है।

ये तस्वीर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान की है। जब केजरीवाल अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। उस समय उन्होंने मफलर लपेट रखा था।

वेबसाइट पर केजरीवाल की तस्वीर के साथ लिखा है कि जब उन्होंने ऑड-ईवन का फॉर्मूला दिया था, तब कईयों को उनके इस योजना के कामयाब होने पर संदेह था।

हालांकि उन्होंने इस चुनौती न केवल कबूल किया बल्कि इसे कामयाबी से लागू किया। उनकी इस योजना के चलते दिल्ली में वायु प्रदूषण में 13 फीसदी की कमी आई थी।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

नरेंद्र मोदी ने किया केजरीवाल को फॉलो , केजरीवाल ने किया धन्यवाद..

0

Newbuzzindia : हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को धन्याद किया है । केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी की नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्विटर पर फॉलो किया है ।

केजरीवाल ने लिखा है की – नरेंद्र मोदी जी ट्विटर पर फॉलो करने के लिए धन्यवाद । आज दुश्मनी और गम भुलाने का दिन है । होली मुबारक हो.. उम्मीद है की इससे केंद्र और दिल्ली सरकार का रिश्ता सुधरेगा।

गौरतलब है की ट्विटर पे भारत के ये दोनों नेता बहुत ही सक्रिय रहते है । केजरीवाल के इस ट्वीट को ट्विटर पे लोग व्यंग के तौर पे भी ले रहे है । देखना दिलचस्प होगा की नरेंद्र मोदी केजरीवाल के इस ट्वीट का क्या जवाब देते है । या देते भी है या नही …

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]

AAP chief Arvind Kejriwal criticized Prime Minister Modi over his DNA jibe and more…

0
Arvind Kejriwal

Patna: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on Thursday continued his tirade against the BJP-led NDA Government at the Centre and alleged that the nation has not benefitted from Prime Minister Narendra Modi’s ‘Swacch Bharat’ initiative.

“100 crores were spent on advertising for the ‘Swachh Bharat’. Has even a lane or road in the country benefited from this campaign?” he asked.

Arvind Kejriwal

Kejriwal, who is presently in Patna at the invitation of his Bihar counterpart Nitish Kumar, while speaking at the Adhiveshan Bhawan here also highlighted the ongoing tussle with the NDA Government over the appointment of Anti-Corruption Branch (ACB) chief.

The AAP chief also criticized Prime Minister Modi over his DNA jibe.

“They (BJP) raised questions on the DNA of the people of Bihar. They made the same mistake when they questioned my ‘gotra’ and the voters gave them a befitting reply in the Delhi elections,” he said.

Kejriwal was earlier today shown black flags by the protestors, who claimed to be the supporters of veteran social activist Anna Hazare, on his arrival at the Patna airport.

The protestors alleged that Kejriwal has betrayed Hazare.