Home Tags Naveen jindal

Tag: naveen jindal

विपक्ष का पीएम कैंडिडेट कौन? रादौर में नवीन जिन्दल ने बोले- नरेन्द्र मोदी के मुकाबले में कोई नहीं

0

कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नवीन जिन्दल ने आज रादौर में कई जनसभाएं की और स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों से हो रहे फायदे के बारे में बताया। जनसभा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछा – आपका पीएम कैंडिडेट कौन है? क्या विपक्ष के पास कोई मजबूत पीएम कैंडिडेट है ? क्या माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सामने विपक्ष का कोई नेता टिक सकता है? नवीन जिन्दल ने कहा पीएम मोदी नये भारत की नयी तकदीर लिख रहे हैं। आपका हर वोट श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को और मजबूत करेगा। 


उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र से उनका पारिवारिक रिश्ता है और २५ मई को आप सभी को कमल के निशान पर वोट देकर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी है। 


उन्होंने कहा – ये कुरूक्षेत्र का सौभाग्य है कि इसी क्षेत्र से सांसद रहे श्री नायब सिंह सैनी अब प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।श्री नरेन्द्र मोदी, श्री नायब सैनी और नवीन जिन्दल मिलकर इस क्षेत्र के विकास में नए आयाम जोड़ेंगे। 


रादौर विधानसभा क्षेत्र के नाचरौण, गुमथला राव, जठलाना, उन्हेंड़ी, खजूरी, नाहरपुर, हरियाबास, अकालगढ़, मंडौली, दुसानी, पांसरा, रायपुर, कामी माजरा, कांसापुर आदि स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप बताते हुए श्री जिन्दल कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिस पर आने वाली पीढ़ियों को गर्व हो। हमें लोगों और बच्चों का भविष्य अच्छा बनाना है, यही हमारा संकल्प है।

भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गों के विकास का संकल्प- नवीन जिन्दल

0

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नवीन जिन्दल ने कहा कि उनकी पार्टी का संकल्प पत्र विकसित भारत की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। नारी शक्ति, युवा शक्ति, पिछड़े, गरीबों, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और समाज के सभी समुदाय के हितों का ध्यान इस संकल्प पत्र में रखा गया है। राष्ट्र को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त भारत के निर्माण की योजनाओं को इस संकल्प पत्र में शामिल किया गया है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सब इस संकल्प पत्र के माध्यम से प्रत्येक जन कल्याण की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा और पूर्व मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने आह्वान किया कि 25 मई को कमल के फूल पर वोट देकर श्री नवीन जिन्दल को रिकॉर्ड मतों से जिताएं। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पवन गर्ग और अमीन के पूर्व सरपंच राजेश शर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शाहाबाद में आज आयोजित भाजपा वर्कर्स मीटिंग में श्री जिन्दल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ और कश्मीर में धारा 370 हटी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सपना अब विकसित भारत है और आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से मोदी जी के उस सपने को पूरा करने में लगा है। श्री जिन्दल ने हाथ जोड़कर लोगों से अनुरोध किया कि वे 25 मई को कमल के फूल पर वोट डालकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और श्री मनोहर लाल जी के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र में विकास को एक नया आयाम देंगे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने हरियाणा सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि किसानों के लिए खेतों से लेकर खलिहानों और मंडियों तक अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूर्व मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोग श्री नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताकर संसद भेजेंगे। राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) डी.पी. वत्स ने कहा कि सामाजिक विकास में नवीन जिन्दल का बड़ा योगदान है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रवि बतान ने हरियाणा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता श्री नवीन जिन्दल को जिताने में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

इस अवसर पर गुरदयाल सिंह सुनहरी, गौरव बेदी, करणराज तूर, गुलशन कवात्रा, चेयरमैन नगरपालिका, बलदेव राज चावला, बलदेव राज सेठी, जगदीप सांगवान, मुल्खराज गुंबर, सहदेव मलान, सरबजीत सिंह, बीबी करतार कौर, ऋचा अरोड़ा, सरदार तरलोचन सिंह हांडा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मोदी जी का पैगाम लाई हूं, नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं – सावित्री जिन्दल

0


हरियाणा की पूर्व मंत्री ने कैथल में लोगों से मिलकर विकसित भारत के निर्माण में जुटने का आह्वान किया


कैथल, 14 अप्रैल 2024 – हरियाणा की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता श्रीमती सावित्री जिन्दल ने आज यहां कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का पैगाम लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि 25 मई को कमल के फूल पर वोट देकर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं और मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें।
श्रीमती जिन्दल आज पूंडरी के फतेहपुर में ऋषिपाल, कैथल के सुरेंद्र जैन व शशि सैनी और सीवन के सुरेंद्र शर्मा के आवास पर लोगों से मुलाकात कर ये विचार प्रकट किये। श्रीमती जिन्दल ने शशि सैनी के आवास पर ही कान्फेड के चेयरमैन कर्मबीर सैनी के सम्मान समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने फतेहपुर में श्री प्रभाष वालिया की माता जी और कैथल में श्री जयदीप चौधरी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई।


उन्होंने कहा कि 30 साल पहले श्री ओपी जिन्दल जी ने कैथल से उनका नाता जोड़ा था, जिसे निभाने के लिए वह सदैव तत्पर हैं। श्रीमती जिन्दल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे।


इन अवसरों पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, चौ. तेजवीर सिंह, अनीता चौधरी, बिजली निगम की निदेशक ज्योति सैनी, सुरभि गर्ग, सुरेश नौच, रामकुमार गर्ग, कृष्ण बंसल, सुरेश सैनी, नवनीत गोयल, रवि तारांवाली, सतीश मुंजाल, शैली मुंजाल, सुभाष शर्मा, निशा मंगल आदि उपस्थित थे।

Naveen Jindal Led JSPL supplies more than 1100 MT of liquid oxygen to Andhra Pradesh & Telangana

0

Vijayawada/Hyderabad, 23rd May 2021: In its stint to save precious lives across the country amid a life-threatening pandemic caused by a coronavirus, Naveen Jindal Led Jindal Steel and Power Limited is continuously supplying oxygen to various southern and western states of India since April 21.


Till 22nd of May 2021, In Total JSPL has supplied more than 2400 Metric tons of Liquid medical oxygen to hospitals located in various states through its 6 MTPA Angul steel plant in Odisha. As per the states allocated by the Government of India, as of date JSPL has supplied 600 MT & 510 MT of liquid medical oxygen to Telangana and Andhra Pradesh respectively through Cryogenic Tankers via Road & Railways. The company has a capacity of producing 120 MT of liquid oxygen per day at its Angul plant in Odisha and it is committed to contributing more to both the states allocated by the Government of India under the Oxygen supply Pool. The company can contribute 30-50 MT LMO per day to both states if cryogenic tankers are available on time.

Speaking on this development JSPL’s MD Mr V R Sharma said, “We are ready to contribute more to the states where oxygen is needed for saving precious lives. We are ready to supply the last drop of oxygen because we at JSPL believe in the Nation First Policy. We are willing to compromise our production in order to save precious lives. I am confident that we have been successful in saving thousands of lives across various states, especially in Andhra Pradesh & Telangana. I am thankful to both the state governments which are tirelessly working for the well being of common people
battling with the deadly virus.”

About JSPL
JSPL is an industrial powerhouse with a dominant presence in the steel, power, mining, and infrastructure sectors. Having an investment of USD 11 billion across the globe, the company is continuously scaling its capacity utilization and efficiencies to capture opportunities for building a self-reliant India

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने की नवीन जिंदल से बात, कहा वे भी करेंगे ऑक्सीजन की पूर्ति करने में मदद

0

मध्य प्रदेश में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण के असर ने सरकार की परेशानी को बढ़ा दिया है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी और कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर मंत्रियों को दिए गए प्रभार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने की नवीन जिंदल से बात


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक रुझान देखने मिले है और पॉजिटिव केस में रुकावट दिखाई दे रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना कर्फ्यू को बनाए रखे क्योंकि इसी से संक्रमण की चैन टूटेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन को लेकर उन्होंने नवीन जिंदल से चर्चा हुई है और बताया कि वे ऑक्सीजन की आपूर्ति में मध्य प्रदेश का सहयोग करेंगे । साथ ही DRDO भी आक्सीजन की आपूर्ति में प्रदेश का सहयोग करेगा ।

कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्यवाही

उन्होंने कहा कुछ असामाजिक तत्व रेमेडिसिवर इंजेक्शन और आक्सीजन के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाते है, इन्हें पहचान कर कड़ी कार्यवाई की जाए। रेमेडिसिवर इंजेक्शन की हो रही कालाबाजारी को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए है कि इंजेक्शन की कालाबाजारी पर सख्ती की जाए साथ ही कठोर दंड दें और रासुका लगाए।

To bring back 39 Indian sailors, Naveen Jindal offers to buy coal shipment stranded in Chinese water

0

Industrialist Naveen Jindal has shown his support to bring back 39 Indian sailors stuck at the Chinese border. Taking on Twitter, Jindal writes, “This is a humanitarian crisis: 39 Indian sailors stranded at Chinese ports for months; were carrying coal from Australia to China. We are ready to buy the coal on these ships if it can help bring our sailors back home.”


According to an official of the National Union of Seafarers of India (NUSI), 39 Indian sailors are stuck in the Chinese waters on two merchant ships for three to seven months, because of deteriorating China-Australia ties. They are being counselled for severe mental distress. It is due to the ongoing “trade war” between China and Australia that leads to the trouble for Indian sailors.

In support to rescue these sailors, Chairman of Jindal Steel & Power Naveen Jindal has taken a bold step by offering to purchase the coal in that shipment. It is however, on the Australian authorities if they agree to the offer. Jindal has also tagged the officials from the Ministry of External Affairs, Government of India to intervene in the matter.

रायगढ़ के फोर्टिस-ओपी जिन्दल अस्पताल का विस्तार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास

0
Bhupesh Baghel FOrtis Hospital
Bhupesh Baghel FOrtis Hospital

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी रायगढ़ के फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के विस्तार का आगाज हो गया। इसमें अतिरिक्त 85 बेड की व्यवस्था के साथ-साथ अनेक अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अस्पताल की फेज-2 निर्माण योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन मती शालू जिन्दल की गरिमामय उपस्थिति में शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर इस पवित्र कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर नवीन जिन्दल ने कोविड19 महामारी की रोकथाम के वास्ते मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भूपेश बघेल को भेंट किया। वर्षों से रायगढ़ की सेवा में समर्पित फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने जा रहा है।

फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल एवं शोध केंद्र अपने दूसरे चरण में 25 करोड़ की लागत से 50 हजार वर्गफुट क्षेत्र में भवन बनाएगा और अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा। इनमें 85 अतिरिक्त बेड होंगे और आईसीएमआर की गाइडलाइंस के अनुसार कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड एवं आईसीयू की सुविधा होगी। इसके अलावा न्यूरो-आईसीयू, डायलिसिस, रेडियोलॉजी, एंडोस्कोपी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, हृदय रोग सर्जरी जैसी सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिलान्यास के बाद कहा कि यह अस्पताल एक उपलब्धि है। कोविड19 समेत अनेक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को अब रायपुर, बिलासपुर व किसी अन्य शहर में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने रायगढ़ और आसपास के लोगों को सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने कहा कि बाबूजी ओपी जिन्दल के नाम से स्थापित यह अस्पताल जरूरतमंदों विशेषकर गरीबों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि दो साल में फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल का फेज-2 बनकर तैयार हो जाएगा और बेड की संख्या बढ़कर 155 हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि शिक्षा, औद्योगीकरण के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी सरकार जो जिम्मेदारी लगाएगी, उसे वे बखूबी निभाएंगे।

जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन मती शालू जिन्दल ने कहा कि फाउंडेशन रायगढ़ वासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबध्द है। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल का विस्तार हमारे इन संकल्पों की ही अभिव्यक्ति है। कोविड19 और विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए हम अत्याधुनिक गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन से वे राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे।

जेएसपीएल, छत्तीसगढ़ के सीओओ डीके सरावगी ने कहा कि हम स्वस्थ रहकर ही राष्ट्र सेवा में योगदान कर सकते हैं। फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल क्षेत्रवासियों की सेवा की एक मिसाल है।

फोर्टिस ओपी जिन्दल हॉस्पिटल के सीओओ डॉ. (मेजर) राजेश्वर भाटी ने कहा कि फेज-2 के निर्माण से हमारी स्वास्थ्य सेवा में कई नए आयाम जुड़ेंगे और नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी समेत अनेक सुविधाएं प्रदान करने में हम सक्षम होंगे जो रायगढ़ क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि आइसोलेशन,डायलिसिस से संक्रमित मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जेएसपीएल, रायपुर के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन, रायगढ़ के कलेक्टर भीम सिंह, एसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमएचओ डॉ. एसएन केसरी, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा आदि भी उपस्थित थे।

फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल के बारे में

फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल रायगढ़ क्षेत्र का एकमात्र सर्वसुविधायुक्त सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधा, अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी चिकित्सकों, नर्सों एवं सहायकों की टीम सेवा समर्पित है।

फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में हृदय रोग, न्यूरो एवं स्पाइन रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, नाक कान एवं गला रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल्य एवं शिशु रोग, छाती एवं फेफड़ा रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, फिजिशियन, नेत्र रोग, रेडियोलोजी, दंत रोग, मुख एवं जबड़ा रोग, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी एवं आहार विशेषज्ञों की टीम मौजूद है।

फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल में क्षेत्र का एकमात्र कैथलैब, 64 स्लाइड सीटी स्कैन, अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त ऑपेरशन थियेटर, ब्लड एवं कंपोनेंट बैंक, एफरेसिस मशीन, पैथोलॉजी, आईसीयू एवं बर्न आईसीयू तथा डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध है।

फोर्टिस ओपी जिन्दल अस्पताल को विश्वसनीय एवं उत्तम स्तर की चिकित्सा सुविधा के लिए इस वर्ष नाभ (एनएबीएच) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।

फोर्टिस ओपी जिंदल हॉस्पिटल में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य योजना, स्मार्टकार्ड, चिरायु योजना एवं अन्य सभी योजनाओं का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेता सावित्री जिन्दल की सराहनीय पहल, चुनावी रैली के दौरान दीवारों पर पोस्टर न लगने की करी अपील

0

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री सावित्री जिन्दल ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक सराहनीय पहल की है। श्रीमती जिन्दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रैली के लिए दीवारों पर पोस्टर न लगाने की अपील करते हुए स्वच्छ्ता का संदेश दिया।

बता दें कि सावित्री जिन्दल कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा की हिसार विधानसभा से चुनाव लड़ती आ रहीं है और आने वाली 19 तारीख को वहां प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा की रैली प्रस्तावित है।

चुनावी कार्यक्रम के बीच सावित्री जिन्दल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि “हम सबको हिसार की सुंदरता को बनाए रखना है और दीवारों पर कोई पोस्टर नहीं चिपकाना है”

फेसबुक पेज पर सावित्री जिन्दल का संदेश

मेरे कांग्रेस परिवार के सभी सम्मानित सदस्यगण,

जैसा कि आपको पता ही है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी और CLP लीडर चौ. भूपेंद्र हुड्डा जी 19 सितंबर 2019 को नई अनाज मंडी-हिसार आ रहे हैं

इस अवसर पर हम सबको हिसार की सुंदरता को बनाए रखना है और दीवारों पर कोई पोस्टर नहीं चिपकाना है

“हमारा प्यार – हिसार” ने आप सब के सहयोग से अपने हिसार को पोस्टर मुक्त करने के लिए जो जागरूकता अभियान चला रखा है, हमें उनकी भावनाओं का सम्मान करना है

हिसार हम सभी का शहर है और इसे साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है। दीवारों को गंदा करके हम स्वच्छता का संदेश नहीं दे सकते

मेरा सपना है कि आप सब के सहयोग से हमारा हिसार, देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हो

इसलिए आपसे पुनः अनुरोध है कि दीवारों एवम् खम्भों पर कोई भी पार्टी का नेता एवम् कार्यकर्ता पोस्टर अपनें होर्डिंग न लगाये

आज डिजिटल मीडिया का युग है, आपके मोबाइल फोन पर प्रत्येक सुबह मन को प्रफुल्लित करने वाले आकर्षक डिजायन आते हैं

आप भी डिजिटल मीडिया का सहारा लेकर हिसार के घर-घर में कुमारी सैलजा जी और हुड्डा साहब के हिसार आगमन और स्वागत का संदेश पहुंचाएं

वैसे भी यह डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत आता है, जिसका हम सभी को एक सजग नागरिक होने के नाते सम्मान करना चाहिए

हिसार मेरा.. मैं हिसार की

सावित्री जिन्दल

Jindal Steel and Power records 16% growth in Quarterly Steel & Related products Sales

0

Jindal Steel and Power (JSPL) recorded steel & related products production of 1.57 MT (Million Tonnes) and sales of 1.51 MT during the quarter of April – June 2019.

The quarterly steel & related products production & sales saw a robust 17% and 16% growth respectively during Q1 FY20 on a year-on-year basis.

The quarterly production and sales of steel & related products stood at 1.35 MT and 1.30 MT respectively in Q1FY19

Image shared by Jindal Steel and power on Social Media

JSPL Domestic Quarterly Steel & Related products Production and Sales in Q1 FY 20

  • Q1 Sales at 1.51 Million Tonnes
  • 16% y-o-y growth in Quarterly Sales
  • Q1 Production at 1.57 Million Tonnes
  • 17% y-o-y growth in Quarterly Production

Also Read: JSPL denies charges and allegations over Coal block allocation