Home Tags NCP

Tag: NCP

NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का शरद पवार ने किया ऐलान

0

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने इस्तीफा देने का ऐलान किया।

दरअसल शरद पवार के बाद अब पार्टी का मुखिया कौन होगा फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को पवार का उत्तराधिकारी माना जाता है। फिलहाल एनसीपी के अध्यक्ष पद के लिए उनके भतीजे अजित पवार भी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जाते हैं।

बता दें कि शरद पवार ने अध्यक्ष पद छोड़ने की वजह नहीं बताई। 4 दिन पहले गुरुवार को ही शरद पवार ने कहा था कि अब रोटी पलटने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि किसी ने मुझसे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी है। न पलटे तो कड़वी हो जाती है।

जानकारी के अनुसार शरद पवार ने सन 1999 में कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी बनाई थी। जिसके बाद से ही वे पार्टी के अध्यक्ष हैं। पवार के इस ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारे लगाने लगे और अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के समर्थन के बाद महागठबंधन की सरकार बनना लगभग तय

0

महाराष्ट्र में पूरे दिन बातचीत, बैठक और विचार- विमर्श के दौर के बाद आखिरकार कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन का पत्र दे दिया है। समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ के हवाले से यह खबर प्राप्त हुई है।

बता दें कि आज शाम लगभग 5 बजे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से संपर्क करके सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र कांग्रेस के विधयकों से बातचीत की।

विधायकों से बातचीत करने के बाद कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन पत्र दे दिया है।

बता दें कि शिवसेना को आज शाम 7:30 बजे तक गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करना है। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह समर्थन देने पर फैसला कांग्रेस प्रमुख से बात करने के बाद लेंगे।

ऐसे में कांग्रेस के समर्थन के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना- एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

महाराष्ट्र: कांग्रेस और एनसीपी के बाच गठबंधन का फॉर्मुला तय, जानें किसको मिला कितनी सीटें

0

उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य महाराष्ट्र से कांग्रेस के किए खुशखबरी आ रही है । सूत्रों ते अनुसार महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन का फॉर्मुला तय हो गया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार कांग्रेस ने अपने पास 26 सीटें बरकरार रखी हैं, वहीं एनसीपी को 22 सीटें दी गई है। इसके साथ ही बताया गया कि गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों को कितनी सीटें दी जाएंगी समेत अन्य मुद्दों का जल्द ही समाधान निकला जाएगा। महाराष्ट्र में यूपी के बाद देश में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इनमें से 41 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को केवल छह सीटें मिली थीं।


ज्ञात हो कि पिछले महीने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि आगामी लोकसभा में भाजपा के खिलाफ महाराष्ट्र में महागठबंधन के लिए कोशिश जारी हैं। उन्होंने कहा था, ‘हम आरएसएस से लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम उनकी विचारधारा को नहीं मनाते, एक समान विचारधारा वाली पार्टियों को इससे लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए।’

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण यानी 11 अप्रैल को विदर्भ क्षेत्र में मतदान होगा, जबकि मुंबई की सभी सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि आम चुनाव का कार्यक्रम सात चरणों में मुकम्मल होगा जिसका शंखनाद 11 अप्रैल से होगा। आयोग ने बताया कि पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे का 18 अप्रैल, तीसरे का 23 अप्रैल, चौथे का 29 अप्रैल, पांचवें का छह मई, छठे का 12 मई और अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। वहीं सभी चरणों के लिए मतगणना एक ही दिन 23 मई को होगी।

किस लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग


महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में आने वाली वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा गोंदिया, गढचिरौली-चिमौर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं बुलढाणा, अकोला, अमरावती,हिंगोली, नादेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर सीटों पर दूसरे चरण यानी 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इनमें से अधिकतर सीटें मराठवाड़ा क्षेत्र में पड़ती हैं। 23 अप्रैल को तीसरे चरण के तहत राज्य की कुल 14 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इनमें जलगांव, रावेर, जलना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामति, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीटें शामिल हैं। महाराष्ट्र में अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 17 सीटें आएंगी। इन लोकसभा सीटों में नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शीरूर और शिरडी शामिल हैं।

महाराष्ट्र की इन लोकसभा सीटों पर होगी सबकी निगाहें


आम चुनाव में महाराष्ट्र की कम से कम तीन लोकसभा सीटों पर सबकी नजरें रहेंगी। इनमें से एक सीट पर राकांपा प्रमुख शरद पवार चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इससे पहले पवार ने चुनावी राजनीति से खुद को दूर रखने का फैसला किया था। चुनाव के दौरान मढ़ा, नागपुर तथा सोलापुर सीटों पर सभी की नजरें रहेंगी। शरद पवार के मढ़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। फिलहाल इस सीट से पार्टी नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल सांसद हैं। पवार फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं। इससे पहले उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।

वहीं, नागपुर सीट पर भी सभी की नजरें टिकी हैं, जहां से फिलहाल केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी सांसद हैं। वह आगामी चुनाव में भी यहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद नाना पटोले इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा को झटका, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वघेला यूपीए में हुए शामिल

0

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वघेला ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता लेते हुए वाघेला ने कहा कि ऐसे वक़्त जब भाजपा के शासन में देश के लोकतंत्र को ख़तरा है, मैंने भाजपा के ख़िलाफ़ लड़ने और भाजपा विरोधी ताकतों का हाथ मज़बूत करने के लिए एनसीपी में शामिल होने का फैसला किया है। बता दें कि वाघेला ने मंगलवार को शरद पवार की मौजूदगी में उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सदस्यता ली। जिसके बाद वघेला को एनसीपी को राष्टीय महासचिव बनाया गया है।

वघेला का स्वागत करते हुए पवार ने कहा कि राकांपा गुजरात में और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की प्रगति के लिए वाघेला के राजनीतिक अनुभवों का इस्तेमाल करेगी। मैंने वाघेला को गुजरात के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर राकांपा की प्रगति के लिए अपना योगदान देने को कहा है। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। गुजरात में हम भाजपा विरोधी ताकतों को मज़बूत करना चाहते हैं और वाघेला को लाकर हमने ऐसी कोशिश की है।

लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पर वघेला ने कहा कि इसका फैसला पार्टी को करना है। वहीं जानकारों का कहना है कि बघेला के एनसीपी में शामिल होने से गुजरात में लोकसभा की कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का क़ब्ज़ा है। 78 वर्षीय क्षत्रिय नेता ने 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। इससे पहले उन्होंने और उनके समर्थक कुछ विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल के ख़िलाफ़ वोट दिया था और भाजपा समर्थित उम्मीदवार बलवंत सिंह राजपूत का समर्थन किया था।

हालांकि, वाघेला सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल नहीं हुए और दिसंबर 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों को उतारा था लेकिन उनके सारे उम्मीदवार हार गए। हाल में उन्होंने दिल्ली सहित कई स्थानों का दौरा किया और कहा कि वह केंद्र में भाजपा नीत सरकार को हराने के लिए काम करेंगे. वाघेला 1996 में कांग्रेस के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

शरद पवार का बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।

0

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बाद बयान दिया है। पवार ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एनसीपी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

शरद पवार ने कहा कि कहा 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी संयुक्त रूप से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पवार ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर कोई भ्रम नहीं है, अगर बाद में भी होता है तो दोनों पार्टियों के प्रमुख इसे हल कर लेंगे।

लोकसभा चुनाव में सीटों के बटवारे पर बोलते हुए पवार ने कहा कि राज्य की 48 सीटों में से 40 पर सहमति बन गई है और अन्य 8 सीटें जल्द ही तय कर ली जाएंगी।