Home Tags New delhi

Tag: new delhi

AICC मुख्यालय में घुसी दिल्ली पुलिस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा

0

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी एक बार फिर अपना बयान दर्ज कराने ईडी के ऑफिस पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के मुख्य गेट पर कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए हैं। इसी बीच दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों पर कांग्रेस दफ्तर के अंदर घुसने और पीटने का आरोप लगा है।


कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी, मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है, AICC के कार्यालय में घुस कर कार्यकर्ताओं और नेताओं को मारना पीटना संयम की सब हदें पार कर गई है। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी भी जान लें कि यह याद रखा जाएगा।


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि, कल कांग्रेस पूरे देश के अंदर राजभवन का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि, पार्टी दफ्तर के अंदर घुसने वाले पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज हो। 17 को हर जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।


दिल्ली को पूर्ण राज्य और बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा: नितीश कुमार

0

बिहार का मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। कार्यक्रम में नितीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की है और इसी तरह हम बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते है।

बता दें अरविंद केजरीवाल काफी समय से दिल्ली कोे पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे है। विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने भी दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का वादा किया था लेकिन विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर यू टर्न मार लिया था।

Video: पुलवामा हमले पर कांग्रेस ने माफी सरकार से पूछे 10 प्रश्न

0

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज कांग्रेस दफ्तर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रेस वार्ता में सुरजेवाला ने सरकार से 10 प्रश्न भी पूछे।

वीडियो में देखें सुरजेवाला की प्रेस वार्ता के प्रमुख अंश

https://youtu.be/2IKi9rxCy4A