Home Tags News

Tag: News

फ्रांस हमले पर बोली तस्लीमा, “उन्हें ‘इस्लामी आतंकी’ नहीं ‘अल्लाह के सिपाही’ बोलो

0

NewBuzzIndia: 

Taslima Nasreen, Writer

धर्म और जातियों के खिलाफ आवाज़ उठाने के कारण लगातार विवादों के घेरे में रहने वाली बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले की नींदा करते हुए एक बार और इस्लाम पर हमला बोल दिया है। 

अभी हाल में उन्होंने एक ट्वीट कर के एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। तस्लीमा ने ट्वीट कर कहा, “इस्लामिक आतंकवादियों ने फ्रांस में 80 लोगों का क़त्ल किया है। वो और भी मारेंगे। वो दुनिया भर में अल्लाह के कानून को फैलाना चाहते हैं।”

Tweet by Taslima Nasreen

Also Read: उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ी, भाजपा के खिलाफ प्रचार में कूदें हार्दिक पटेल!

तस्लीमा यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे ट्वीट कर के कहा कि “उन्हें इस्लामिक आतंकी ना कहें, उन्हें अल्लाह का सिपाही बोलिए।”

Tweet by Taslima Nasreen

तस्लीमा के लगातार आ रहे ट्वीट्स से यही लगता है की उन्होंने इस्लाम की ख़िलाफ़त कर दी है। ये ऐसी लेखिका हैं जो अपने गैर- मज़हबी विचारों के कारण धर्म के ठेकेदारों और उनके अनुयायियों के निशाने पर रहती हैं।

बकरीद को ले कर के इरफ़ान खान ने दिया विवादित बयान, कहा ‘बकरे की कुर्बानी गलत, देना है तो अपने अज़ीज़ की दो कुर्बानी।’

1

NewBuzzIndia:

हैदर, तलवार और पीकू जैसी ना जाने कितने फ़िल्मों में अपने अभिनय से खुद का लोहा मनवाने वाले अभिनेता इरफ़ान खान ने इस्लाम के बड़े पर्व ईद-उल-जुहा (बकरीद) को ले कर के विवादित बयान दे दिया है।

ज़रूर पढ़ें…मोदी को भी नहीं बख़्शा स्वामी ने किया पलटवार, कहा ‘मैं नहीं भागता पब्लिसिटी के पीछे, पब्लिसिटी मेरे पीछे भागती है।’

अपनी आने वाली फ़िल्म मदारी के प्रमोशन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इरफ़ान ने कहा कि ‘कुर्बानी का मतलब, अपनी किसी अज़ीज़ चीज़ की कुर्बानी होता है। ये नहीं की आप बाज़ार से दो बकरे खरीद कर लाए और उसकी कुर्बानी दे दें। आपको उन बकरों से कोई लेना देना ही नहीं तो वो कुर्बानी कहा से हुई ? उससे आपकी कौन सी दुआ कुबूल होगी ? आगे उन्होंने कहा कि ‘हर कोई अपने दिल से पूछे की किसी की जान लेने से उसे कैसे कोई दुआ मिल सकती है ?’
अंत में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ‘हमें फिर से ये समझना होगा कि ये त्यौहार बनाए क्यों गए हैं।’

तो मोदी के विरोध से होती है केजरीवाल की कमाई, विरोध करने या विरोध होने पर मिलता हैं लाखों का चंदा

…तो मोदी, राहुल और बाबा रामदेव आएंगे इनके स्वयंवर में!!

0

NewBuzzIndia:

देश बार में जहाँ  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर  देशभर में को योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  वहीं मुजफ्फरनगर में आज फिल्मी कलाकारों के साथ जनपदवासियों ने योगा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम से पहले संजीव बालियान और राखी सांवत ने भजन कीर्तन के बाद आरती कर सूर्य नमस्कार कर दो घंटे योग किया। बाद में राखी सावंत ने प्रेसवार्ता में योग की अपील कार्टर हुए राखी ने बताया की उनकी खूबसूरती का राज़ योग ही है, साथ ही योग के लिए उन्होंने बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री मोदी की जम के तारीफ़ की। यही नहीं राखी ने कहा कि अगर उन्हें फिर से स्वयंवर रचाने का मौका मिलेगा तो इस बार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और बाबा रामदेव को भी जरूर बुलाएंगी। उन्होंने कहा कि एक मौका सभी को मिलना चाहिए।

उड़ता पंजाब: ‘मुझे मोदी का चमचा होने पर गर्व है।’- पहलाज निहलानी

0

NewBuzzIndia:

‘कोई माफ़ी नहीं, कोई इस्तीफ़ा नहीं।’ ये कहना है सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी का। पहलाज निहलानी आज देश भर में चर्चा के केंद्र इस वजह से बन गए, क्योंकि उनका ये आरोप है कि अनुराग कश्यप की निर्देशित फ़िल्म ‘ उड़ता पंजाब’ में आम आदमी पार्टी का पैसा लगा है। हालाँकि फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप फ़िल्म पर हो रही राजनीति से बहुत दुखी नज़र आए, कई बार उनका गुस्सा सार्वजनिक तौर पर भी सामने आया। उन्होंने इसकी सफाई भी दी, कि उनकी फ़िल्म और राजनीति से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। पहलाज निहलानी के इस आरोप का बॉलीवुड जगत के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी जम के विरोध हुआ। पर इन विरोधों का असर बोर्ड प्रमुख पर नहीं दिखा। वह अभी भी अपने आरोपों को ले के अड़े हैं, उनका कहना है कि,  ‘ मैंने जो सुना, वही कहा।’

बॉलीवुड के कई लोगों ने ऐलान किया की वे इस लड़ाई में अनुराग कश्यप के साथ खड़े है। इन सभी लोगों का दावा है कि पहलाज निहलानी ने इस फ़िल्म से उन सीनों को हटाना चाहते हैं, जो पंजाब और चुनाव की तरफ इशारा कर रही है। जिसके बाद फ़िल्म में कुल 89 कट लगाए गए हैं। निहलानी के इस कदम का फ़िल्म जगत में भारी विरोध हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि इस तरह की हरकतें ना सिर्फ फ़िल्म का अपमान कर रही हैं, बल्कि यह ‘ फ़िल्म जगत’ का भी अपमान है। अपने गुस्से को ज़ाहिर करते हुए लोगों ने ना सिर्फ निहलानी से माफ़ी मांगने की मांग की है, बल्कि फ़िल्म रोकने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की है।

इधर निहलानी ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, ‘केंद्र कभी सेंसर बोर्ड के कामों में दखल नहीं देती। इस तरह को कोई राजनैतिक दबाव नहीं था।’
निहलानी ने आगे कहा, ‘जैसा की अनुराग कश्यप ने कहा की मैं मोदी का चमचा हूँ। हाँ, मुझे गर्व है की मैं मोदी का चमचा हूँ। ये किसी इटली के प्रधानमंत्री का चमचा होने से अच्छा है।’
पहलाज निहलानी ने इन बातों का भी खंडन किया की उन्होंने फ़िल्म निर्माताओं को फ़िल्म के नाम से पंजाब शब्द को हटाने की बात कही है। निहलानी ने इस बात को भी बताने से इंकार किया कि फ़िल्म के किन दृश्यों को हटाया गया है। पहलाज अपने फैसले पर टिके हुए हैं, उनका कहना है कि, ‘जब कोई पूरी फ़िल्म देखेगा तब उसे समझ आएगा की क्यों पंजाब शब्द हटाना चाहिए।’

उड़ता पंजाब: ‘NDA से ज्यादा मैंने UPA की सरकार में लड़ाइयां लड़ी।’- अनुराग कश्यप

0

NewBuzzIndia: उड़ता पंजाब पर लगातार हो रही राजनीति पर अनुराग कश्यप का गुस्सा खुल कर सामने आया।

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं में से एक फिल्मकार अनुराग कश्यप ने यह कहकर सरकार की आलोचना की है कि सेंसरशिप के मुद्दे पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ उनकी जंग को राजनीतिक रंग देना गलत है। अनुराग ने ट्वीट किया कि आपको बता दूं कि सेंसरशिप के मुद्दे पर मैंने एनडीए से कहीं अधिक यूपीए में लड़ाई लड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है कि उस वक्त वहां कोई निहलानी नहीं थे।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के फिल्मकार ने उन्हें कांग्रेस और आप के एजेंट के तौर पर प्रचारित करने वाले कथित ‘‘पेड ट्रोल्स’’ की आलोचना की। पैसे लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर गाली गलौज, अपशब्दों से भरे कमेंट्स की बौछार करने वालों को पेड ट्रोल्स कहते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि और.. यह बहुत निराशाजनक है कि पार्टी समर्थित और पेड ट्रोल्स मुझे कांग्रेस या आप का एजेंट बनाने पर तुले हैं। कश्यप ने बताया कि विवाद से पहले उन्होंने सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ करीब से काम किया था। उन्होंने कहा कि सेंसरशिप के मुद्दे पर मैं इस मंत्रालय और राज्यमंत्री श्रीमान राठौड़ के साथ करीब से काम कर चुका हूं।

जानिये कब रिलीज़ होगी बाहुबली-2

0

NewbuzzIndia:

2015 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बाहुबली की सफलता के बाद बाहुबली-2 के लिए दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा उत्साह है। लोग बाहुबली-2 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

बाहुबली के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद, दर्शकों को बाहुबली-2 का बेसब्री से इंतज़ार है। पहले पार्ट को देखने के बाद ‘कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसे सवाल सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हुए।

फ़िल्म के सुपरस्टार प्रभास चार महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक राजामौली भी दर्शकों के उत्साह को देखते हुए जल्द से जल्द फ़िल्म को पूरी करने में लगे हैं। खबरों की माने तो फ़िल्म की शूटिंग की शुरुआत 13 जून से होगी और अगले 10 महीनों तक चलेगी। राजामौली को उम्मीद है कि फ़िल्म तैयार हो कर दर्शकों के बीच 17 अप्रैल 2017 तक पहुँच जाएगी।