Home Tags Nitin gadkari

Tag: nitin gadkari

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से उनके निवास पर मुलाकात कर ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में चम्बल एक्सप्रेस-वे को अटल एक्सप्रेस-वे का नाम दिये जाने का प्रस्ताव किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस कार्य के लिए 1500 हेक्टेयर की जमीन चिन्हित कर उपलब्ध करवा दी है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे का डीपीआर बन कर एलाइनमेंट सुनिश्चित किया जाय। और साथ ही इसके लिए अगर प्राइवेट जमीन अधिग्रहीत करने की जरूरत होगी तो वह भी राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल एक्सप्रेस-वे ग्वालियर-चम्बल संभाग के लिए वरदान साबित होगा और रोजगार के नये अवसर बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि एमएसएमई के माध्यम से सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं। एमएसएमई के द्वारा उद्योगों के समूह को विकसित करने का काम मध्यप्रदेश सरकार कर रही है। राज्य सरकार ने अभी 19 एमएसएमई क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को दिया है। इनमें से जबलपुर का मिष्ठान और नमकीन क्लस्टर को स्वीकृति मिल गयी है। शेष तीन औद्योगिक क्षेत्र भोपाल, गुना और रतलाम के क्लस्टर को सैद्धांतिक स्वीकृति देने पर सहमति हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल एक्सप्रेस-वे के एलायमेंट का कार्य डेढ़ माह में हो जायेगा। साथ ही प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों से आये सीआरएफ के अंतर्गत 26 प्रस्ताव भी केन्द्र को स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं और आग्रह किया है कि ये सभी प्रस्ताव केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत किये जायें।

शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली दौरे पर, नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावेडकर से मुलाकात करेंगे।

अपने एक दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान सीएम शिवराज नितिन गडकरी से चंबल प्रोग्रेस वय पर चर्चा करेंगे। इसके साथ वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रकाश जावेडकर से भी मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम शिवराज की मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत चंबल प्रोग्रेस वय शिवराज सरकार की महत्वपूर्ण योजना में शामिल है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी चर्चा करेंगे।

राहुल ने की तरीफ, गडकरी का पलटवार

0

सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा नेता नितिन गडकरी के ट्वीट्स काफी चर्चाओं में है। इन सब के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसते हुए गडकरी की तारीफ की है तो वहीं गडकरी ने राहुल को जवाब देते हुए नसीहत दे दी है। उन्होंने कहा कि मेरी हिम्मत के लिए मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं।


दरअसल केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने रविवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि मैं कई ऐसे लोगों से मिला हूं जो कहते हैं कि हम भाजपा और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं। मैं ऐसे लोगों से कहता हूं कि आप क्या कर रहे हैं? और आपके परिवार में और कौन लोग हैं? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह उनसे पहले अपने घर की देखभाल करने के लिए कहते हैं क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश भी नहीं संभाल सकता है।


गडकरी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सबसे पहले अपना घर संभालें और अपने बच्चे और संपत्ति देखने के बाद ही पार्टी और देश के लिए काम करें। कुछ मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद पार्टी मुस्लिम समुदाय की प्रगति सुनिश्‍चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि जानकार मानते है कि गडकरी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए था इसके पहले भी वह मोदी के खिलाफ परोक्ष रूप से बयान दे चुके है।

इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी के बयान को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा। राहुल गांधी ने कहा कि गडकरी जी, भाजपा में एक आप ही हैं जिनमें बोलना की हिम्मत है। उन्होंने गडकरी से राफेल सौदे में घोटाले और अनिल अंबानी के अलावा किसानों की दुर्दशा व संस्थाओं को निशाना बनाने को लेकर भी बयान देने को कहा है।

इसे लेकर अब भाजपा नेता गडकरी ने राहुल गांधी पर पटलवार किया है। गडकरी ने ट्वीट्स की एक श्रंखला में कहा कि राहुल गांधी जी, मेरी हिम्मत के लिए मुझे आप के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है लेकिन आश्‍चर्य इस बात का है की एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने बाद भी हमारी सरकार पर हमला करने के लिए आपको मीडिया द्वारा ट्विस्ट किए गए खबरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

गडकरी ने कहा कि यही मोदी जी और हमारे सरकार की कामयाबी है की आप को हमला करने के लिए कंधे ढूंढने पड़ रहे हैं। रही बात आपके उठाए गए मुद्दों की तो मैं डंके की चोट पर कहता हूं की राफेल में हमारी सरकार ने देश हित सामने रख कर सबसे पारदर्शक व्यवहार किया है।
इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी और उसकी नीतियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपकी नीतियों ने किसानों को जिस बदतर स्थिति में खड़ा किया उससे उनको बाहर निकालने की ईमानदार कोशिश मोदीजी कर रहे हैं और हम इसमें कामयाब भी हो रहे है। आप समेत कुछ लोगों को मोदीजी का प्रधानमंत्री बनना सहन नहीं हो रहा इसलिए आपको असहिष्णुता व संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का सपना आता है।