Home Tags Owaisi

Tag: owaisi

BJP के निलंबित नेता टी राजा ने बताया ओवैसी को देशद्रोही, कहा- चुनावी क्षेत्र में लोगों को डराना-धमकाना ही ओवैसी का काम

0

बीजेपी के निलंबित नेता टी राजा ने सांसद एवं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी को देशद्रोही कहा है। टी राजा BJP से निलंबित नेता हैं और हैदराबाद के गोशामहल से विधायक हैं। दरअसल वे एक कार्यक्रम में शामिल होने नरसिंहपुर जा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने जबलपुर के पाटन में मीडिया से बात करते हुए ये बयान दिया।

टी राजा के अनुसार अतीक अहमद जैसे गद्दार को वह अपनी पार्टी में मिलाते हैं। गैंगस्टर की मौत जैसी होनी चाहिए थी वैसे ही हुई है, लेकिन उस पर भी असदुद्दीन ओवैसी राजनीति करते हैं। टी राजा ने आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति हमेशा से ऐसी रही है कि जहां-जहां चुनाव होते हैं वहां की जनता को डराना धमकाना, राजनीतिक पार्टियों को ब्लैकमेल करना ही उनका काम है।

टी राजा तेलंगाना से जबलपुर एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं उस क्षेत्र के ही मुसलमान आज अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं। वहां के रहने वाले मुसलमानों का ही ओवैसी भला नहीं कर रहे हैं तो देश का भला क्या करेंगे।

टी राजा ने कहा कि ओवैसी चाहे कितनी ही ताकत लगा लें, उनके चुनाव लड़ने से भाजपा को किसी भी तरह से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता चाहती है कि केंद्र में भी और राज्य में भी बीजेपी की सरकार रहनी चाहिए। कुछ महीने बाद मध्यप्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में ओवैसी जैसे कितने ही नेता कुछ भी कर लें लेकिन भाजपा को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

IS संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएंगे असदुद्दीन ओवैसी

2

NewBuzzIndia:

एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उन संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया कराएगी जिन्हें एनआईए ने आईएसआईएस के कथित माड्यूल में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओवैसी ने साथ में ये भी साफ किया कि उनकी पार्टी आतंकवाद का समर्थन नहीं करती।

ओवैसी ने कहा कि गिरफ्तार युवकों के परिवार के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की और दावा किया कि वे बेगुनाह हैं। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने एक वरिष्ठ अधिवक्ता से उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए कहा।

ओवैसी ने मक्का मस्जिद में रमजान के आखिरी शुक्रवार को एक सभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल ये लड़के अगर दोषी नहीं पाये गए तो उन्हें उनका जीवन कौन लौटाएगा ? हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते। अगर कोई भारत पर हमला करता है तो हम सामने खड़े होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्या एनआईए यह लिखित में दे सकता है कि वह संदिग्धों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को निलंबित करेगा अगर युवक दोषी नहीं पाये गए।

ओवैसी का भाजपा से सवाल, “मुज़फ्फरनगर दंगे के बाद 50,000 मुसलमानों ने किया पलायन, कौन है ज़िम्मेदार?”

1

NewBuzzIndia:

कैराना पलायन मामले से उत्तर प्रदेश राजनीति ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति में एक हलचल पैदा हो गया है। हुकुम सिंह ने जब अपना ‘हुकुम का इक्का’ फेंका तो उन्हें भी अंदाज़ा नहीं रहा होगा की उनके इस कदम से प्रदेश की सियासत किस तरह से प्रभावित होगी।

साल 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 मुसलमानों के पलायन करने का दावा करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (18 जून) को भाजपा से कहा कि क्या वह वहां एक तथ्यान्वेषी टीम भेजेगी, जैसा कि इसने हिंदुओं के कथित पलायन के मुद्दे पर कैराना भेजी है। हैदराबाद से लोक सभा सदस्य ने उत्तर प्रदेश के कैराना से कथित तौर पर पलायन करने वाले 346 परिवारों की सूची को ‘फर्जी’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नाटक करना भाजपा और सपा दोनों के हितों के अनुकूल बैठता है।
ओवैसी ने दावा किया कि मुजफ्फरनगर दंगों के बाद 50,000 से अधिक लोगों ने अपना मूल स्थान छोड़ दिया जहां वे पीढ़ियों से रहते आ रहे थे। उन्होंने इसे देश की आजादी के बाद अल्पसंख्यकों को सामूहिक रूप से हटाने का कार्य बताया। उन्होंने कहा, ‘क्या भाजपा एक तथ्यान्वेषी टीम भेजेगी ? (मुजफ्फरनगर दंगों के बाद) विस्थापित हुए 50,000 लोगों के साथ क्या हुआ उसका पता लगाने के लिए क्या भाजपा कोई समय निकालेगी?’

कैराना मामले पर योगी आदित्यनाथ ने उगला ज़हर, पढ़ें पूरी खबर

ओवैसी ने दावा किया कि मूल रूप से उसके (भाजपा) पास कोई और मुद्दा नहीं है और यह (कैराना मुद्दा) भाजपा का असली चेहरा उजागर करता है जो सबका साथ सबका विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और सपा दोनों के लिए उपयुक्त बैठता है, भाजपा बहुसंख्यक समुदाय के बीच डर की भावना पैदा करना चाहती है। सपा मुसलमानों को यह संदेश देना चाहती है कि यदि आप सपा को नहीं चुनते हैं तो आप असुरक्षित हैं। इस तरह यह नाटक भाजपा और सपा, दोनों के अनुकूल बैठता है।
उन्होंने कहा कि जब ऐसा मुद्दा सामने आता है तो सपा खुश होती है क्योंकि इसे अपने मकसद में नाकाम रहने और कुशासन पर सवालों का जवाब नहीं देना पड़ता है। ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम अगले साल के शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक गठबंधन बनाने के लिए विकल्प खुले रखे हैं।

मौलाना मोदी और मौलाना मुलायम!! ये क्या कह गए ओवैसी, पढ़ें पूरी खबर…

0

NewBuzzIndia:

अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर अस्सद्दुदीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा प्रमुख मुलायम सिंह को मौलाना से संबोधित कर के एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। हालांकि अब तक विपक्षी दलों से इस पर प्रतिक्रिया नहीं मिली है पर यह देखना दिलचस्प होगा की इस संबोधन को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी कैसे लेते हैं।

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मौलाना नरेंद्र मोदी और मौलाना मुलायम सिंह यादव के बीच में फंस गए हैं। यह बात उन्‍होंने एक इंटरव्यू में कही। उनसे पूछा गया था कि वे यूपी में ‘मौलाना’ मुलायम सिंह यादव से कैसे निपटेंगे ? बता दें कि ओवैसी भी यूपी चुनाव 2017 के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे मुसलमान और दलित वोटों के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, मुलायम हमेशा से खुद को मुसलमानों के हितैषी के तौर पर पेश करते रहे हैं।
मुलायम से निपटने के सवाल पर ओवैसी ने कहा, ‘देखा जाए तो मैं मौलाना नरेंद्र मोदी और मौलाना मुलायम सिंह यादव के बीच फंस गया हूं। आखिर मोदी खुद को एक बड़े सूफी विचारक समझते हैं। जहां तक हमारी बात है, हम लोगों के पास मुस्‍ल‍िमों और दलितों की तरक्‍की की बात लेकर जा रहे हैं। हम समाजवादी पार्टी के उन वादों का पर्दाफाश करेंगे जिनमें उन्‍होंने कहा था कि झूठे आरोपों में जेलों में बंद निर्दोष मुसलमानों को बाहर निकाला जाएगा। यूपी में कोई तरक्‍की नहीं हुई है।’

राज ठाकरे ने ओवैसी के फ़ोटो वाला केक काटा कहा, “जो महाराष्ट्र के खिलाफ बोलेगा उसे काट देंगे।”

0

NewBuzzIndia:

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के  अपने जन्मदिन पर एमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का फोटो बना केक काटकर विवाद को न्योता दे दिया। आज राज ठाकरे का जन्मदिन है इसी मौके पर उन्होंने केक काटा।

MNS के कार्यकर्ता ओवैसी की तस्वीर वाला केक लेकर आए थे। कार्यकर्ताओं की गुजारिश पर राज ठाकरे ने इस केक के एक कोने को चाकू से काटा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने केक खाया। इस मौके पर राज ठाकरे ने गरजते हुए कहा कि, “जो महाराष्ट्र के खिलाफ बोलेगा उसे काट डालेंगे।”

जबकि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओवैसी शैतान है, हैवान है। जो हिंदू के खिलाफ बात करते हैं, महाराष्ट्र के टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके लिए राज साहब ने जो आदेश दिया है, हम उसका पालन करेंगे।