Home Tags Patel Agitation

Tag: Patel Agitation

गुजरात में बड़ी मोदी की मुश्किलें , हार्दिक पटेल बोले “Gabbar is Back” 

0

Newbuzzindia :​सामाजिक न्याय के लिए एक बार फिर बिगुल बजेगा। इस बिगुल को फूंकने एक बार फिर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल सड़कों पर निकलेंगे। बात 17 जनवरी की हो रही है।
इस दिन 3 लाख पाटीदार युवा अपने नेता यूथ आइकॉन हार्दिक पटेल के नेतृत्व में गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगें। गुजरात सहित तमाम राज्यों में आरक्षण की धार को तेज करने वाले हार्दिक पटेल एक बार फिर बीजेपी सरकार व पीएम मोदी की बैचेनी बढ़ाएंगे।
यह युवा पाटीदार महाक्रांति रैली 17 जनवरी को गुजरात-राजस्थान के रतनपुर बॉर्डर पर आयोजित की जाएगी। जिसके लिए गुजरात के गांव-गांव में अभी से प्रचार होने लगा है।
आपको बता दें कि, 6 जुलाई 2015 को इससे पहले भी गुजरात के कई हिस्सों में पाटीदार आंदोलन की धमक सुनाई दी थी। जो काफी हिंसक भी रहा था। लाखों की तादात में गुजरात की सड़कों पर निकले पाटीदार समाज के लोग आरक्षण की मांग को लेकर एक हो गए।
जिस कारण अहमदाबाद,राजकोट जैसे इलाके में भारी तनाव की स्थिती भी बनी रही। लेकिन एक बार फिर पाटीदारों की सामाजिक न्याय की मांग को हार्दिक पटेल महाक्रांति रैली करने जा रहे ह़ै।

आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है हार्दिक पटेल..!

0

Newbuzzindia: सूरत के लाजपोर सेंट्रल जेल से शुक्रवार को रिहा हुए पाटिदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए हार्दिक को 9 महीने बाद रिहा किए गए हैं।

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी इस बार किस्मत आजमाने वाली है। इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सक्रिय हैं। हाल ही में वह सोमनाथ के दर्शन करके लौटे हैं।

गौरतलब है कि पाटीदार आंदोलन के समय भी हार्दिक पटेल और अरविन्द केजरीवाल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी । जिसके बाद हार्दिक पटेल की अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से नजदीकियों की अटकलें लगाई जा रही थी ।

गुजरात हाईकोर्ट ने हार्दिक पटेल को विसनगर हिंसा मामले में 11 जुलाई को जमानत दे दी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा था कि 9 महीने तक वे मेहसाणा में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
इससे पहले उन्हें राजद्रोह के दो मामलों में कोर्ट ने जमानत दी थी। इसके साथ कोर्ट ने शर्त भी रखी थी कि जेल से छूटने पर उन्हें छह महीने का समय राज्य से बाहर गुजारना होगा।

गौरतलब है कि विसनगर में भाजपा विधायक रिषिकेश पटेल के कार्यालय पर हमले और उस दौरान हुर्ई हिंसक घटनाओं के मामले और कुछ अन्य मामलों में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।
22 साल के हार्दिक को पिछले साल अक्टूबर में राजकोट से गिरफ्तार किया गया था। उसी माह उनके खिलाफ अगस्त के आंदोलन की हिंसक घटनाओं और सूरत में अपने एक समर्थक को आत्महत्या करने की बजाय पुलिसवालों को मारने की सलाह देने को लेकर राजद्रोह के ये अलग-अलग मामले अहमदाबाद और सूरत के अमरोली में क्राईम ब्रांच ने दर्ज कराए थे।

आखिरकार हार्दिक पटेल के सामने झुकी मोदी-शाह की जोड़ी !

0

Newbuzzindia: अंतत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुआ हार्दिक पटेल के आगे झुकना पड़ा। गुजरात सरकार ने पाटीदारों सहित आर्थिक रूप से पिछड़े समान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला कर लिया है।

गुजरात सरकार के इस फैसले का असर उन राज्यों पर पड़ सकता है, जहां कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को भी आरक्षण दिए जाने की मांग की जा रही है। गुजरात सरकार ने छह लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को आरक्षण के दायरे में शामिल किया है।

यह निर्णय पार्टी की राज्य इकाई के कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब पार्टी स्थानीय निकाय के हाल के परिणामों के कारण चिंतित है।

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस निर्णय से उच्चतम न्यायालय द्वारा तय की गई 50 प्रतिशत की आरक्षण सीमा का उल्लंघन होगा लेकिन राज्य सरकार ने कहा कि वह इस मुददे को लेकर गंभीर है और इसके लिए कानूनी रूप से लड़ेगी।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष विजय रूपानी ने सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। घोषणा के समय मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और वरिष्ठ मंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।

रूपानी ने संवाददाताओं से कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की हमारी बैठक में सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछडे़ लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का फैसला किया गया। यद्पि हार्दिक पटेल के संघठन ने इस योजना को ख़ारिज कर दिया ।

NewBuzzIndia से फेसबुक पे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें..
**Like us on facebook**
[wpdevart_like_box profile_id=”858179374289334″ connections=”show” width=”300″ height=”150″ header=”small” cover_photo=”show” locale=”en_US”]