Home Tags Pc sharma

Tag: pc sharma

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गौमूत्र और किए कई सवाल

0

राजधानी भोपाल की सांसद के बयान को लेकर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। दरअसल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को गौमूत्र की शीशी भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने डॉ हर्षवर्धन को एक पत्र भी भेजा है।

बता दे कि पत्र में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर सवाल उठाया है। सांसद ने कोरोना से बचने के लिए गोमूत्र पीने की बात कही थी। पूर्व मंत्री ने डॉ हर्षवर्धन से सवाल किया कि क्या ICMR और DRDO ने यह वैज्ञानिक तौर पर मान लिया है कि गौमूत्र से कोरोना का ईलाज हो सकता है ?

पूर्व मंत्री द्वारा लिखा गया पत्र

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पत्र में लिखा है कि गौमाता को हम माँ मानते है तथा गौमाता का दूध पौष्टिक है गौ गोबर, गौमूत्र का धार्मिक महत्व है। पर क्या इस धार्मिक भावना का प्रदेश व देश की गरीब जनता को गुमराह करने के लिए नहीं हो रहा है ?

उन्होंने आगे लिखा कि क्या केन्द्र के स्वास्थ्य विभाग व मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने तय कर लिया है कि अब कोरोना एवं ब्लैक फंगस का ईलाज गौमूत्र से होगा ? क्या अब वैक्सीन लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी? क्या स्वास्थ्य विभाग ICMR एवं DRDO यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करते है ?

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से अलग होने की करी घोषणा

0

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच एक बे फिर सियासत गर्मा गई। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने जिला कलेक्टर को संबोधित करते हुए अपने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप से अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप में कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल है और साथ ही नौकरशाह बीजेपी के गुलाम बनकर काम कर रहे है।

बता दे कि विधायक के फैसले को समर्थन देते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मैदान भी में उतर गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सम्पूर्ण लॉकडाउन के खिलाफ है। जब सीएम से बैठक होती है तो वहां हमारी बात पर चर्चा ही नहीं होती न ही कोई सुनवाई। जब सुझाव सुने ही नहीं जा रहे तो ऐसी बैठकों में कांग्रेस विधायक क्यों जाएंगे? शर्मा ने ये भी कहा कि इसलिए क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठकों से कांग्रेस विधायक दूर हो रहे है।

पीसी शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस विधायक जमीन पर काम करना चाहते है। एक महीने से लॉकडाउन होने से गरीबों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री बीजेपी सरकार के खिलाफ कर रहे है आंदोलन

0

मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो गया है। वहीं भोपाल में भी हालत गंभीर है। भोपाल में सोमवार को ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। लेकिन सरकार बार बार दावा कर रही है कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

ऐसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज मिंटो हॉल में गांधी जी की प्रतिमा के नीचे खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर अपना विरोध जता रहे है। विधायक पी सी शर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी तीनों ही सरकार के खिलाफ मोर्चा लेकर बैठे है।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट किया कि , मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर है। भयावह स्थिति है। ऑक्सीजन की कमी से जानें जा रही है। .@narendramodi साँसों से आत्मनिर्भर करो मध्य प्रदेश को !

उन्होंने यह भी लिखा कि ,मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर आज भोपाल में मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री @narendramodi जी से मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन भेजने का अनुरोध कर रहा हूं।

मध्य प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि राज्य में ऑक्सीजन की मात्रा पर्याप्त है। लेकिन भोपाल के 20 से ज्यादा अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है।

कंडम हो चुका है जयप्रकाश हॉस्पिटल- पी सी शर्मा

0

पूर्व मंत्री और भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक पी सी शर्मा ने भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल को कंडम बताया है।

दरअसल पी सी शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयप्रकाश हॉस्पिटल में घोर लापरवाही की शिकायत मिलते ही अस्पताल पहुँचे थे जहाँ पर कोलार गेस्ट हाउस निवासी तख्त सिंह का निधन हो गया था।

पी सी शर्मा ने बताया कि तख्त सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उसे लेकर 1250 हॉस्पिटल पहुँचे थे जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और उन्हें भी बुला लिया था।

हॉस्पिटल आते ही विधायक ने तख्त का इलाज करने वाले डॉक्टर योगेंद्र श्रीवास्तव से उसके इलाज में सम्बंध में बात की लेकिन वो इसका कोई ठोस जवाब नही दे पाए जिससे पी सी शर्मा की उनसे बहज भी हुई।

मरीज के परिजनों का आरोप है जब हम मरीज को अस्पताल लाये थे तब वो इतने गंभीर नही थे हमने डॉक्टर से उनकी जान बचाने की गुहार लगाई लेकिन डॉक्टर ने हमे हमीदिया या अन्य प्राइवेट अस्पताल जाने का कह दिया जब हमने यह बात अपने विधायक को बताई तो उन्होंने सीएमओ,सीएमएचओ और डॉक्टर को फ़ोन लगाया लेकिन किसी ने उनका कॉल रिसीव नहीं किया। साथ ही डॉक्टरों ने नेतागिरी करने का आरोप लगाते हुए मरीज के मुंह से ऑक्सीजन मास्क भी निकाल दिया जिससे तख्त की मौत हो गई।

भाजपा ने नही निभाया वादा, अब कांग्रेस बनाएगी “राम वन गमन पथ”

0

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने श्रीलंका दौरे के दौरान मध्यप्रदेश में सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जिस जगह से रावण ने मां सीता को बंदी बनाया था उसी जगह यह मंदिर बनाया जाएगा।

घोषणा किये हुए सालों हो गए लेकिन इस वादे पर कोई अमल नही किया गया। जिसके बाद अब मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौहान पर हमला बोला है।

शर्मा ने कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने श्रीलंका दौरे के दौरान सीता माता का विशाल मंदिर बनाने की घोषणा करके बहुत वाहवाही लूटी थी लेकिन आज तक कुछ नही हुआ। हमने ‘राम वन गमन पथ’ पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा सिर्फ वादे और घोषणाएं करती है, हम सारे धार्मिक कार्यों को पूरा करते है।”