Home Tags Petrol pump

Tag: petrol pump

मध्यप्रदेश में पेट्रोल ने मारा शतक

0

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत कई शहरो में पेट्रोल शतक पार कर दिया है। तेल कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम में भारी बढ़त का सिलसिला जारी रखा है। और ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है।

बता दे इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था।

प्रदेश में डीजल- पेट्रोल के दाम कुछ इस तरह से हैं-

भोपालः पेट्रोल- 100.08 पैसे/ली ,डीजल- 90.95 रूपए
ग्वालियरः 100.02 पैसे/ली,डीजल- 90.64 रूपए
जबलपुरः 100.16 पैसे/ली,डीजल- 91.04 रूपए
इंदौरः 100.17 पैसे/ली,डीजल- 91.05 रूपए

पेट्रोल पंप का कर्मचारी निकला चोरी का मास्टरमाइंड ,दोस्त के साथ मिलकर उड़ाए लाखों रुपए

0

राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटना सामने आई है जहां पर पुलिस ने चोरी का 3 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया। बता दें कि पुल बोगदा स्थित एक पेट्रोल पंप पर चोरी की गई जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। जिसमें चोरी की घटना करते हुए चोर के हुआ है और गुल्लक से पैसे निकालते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है।

ऐशबाग थाने में पदस्थ एस आई निलेश अवस्थी ने जानकारी दी कि जैसे ही सूचना मिली हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखी। और सीसीटीवी फुटेज में चोर द्वारा काला कलर का टोपी वाला कोट पहनकर आते हुए दिखाई दिया। और फिर वहां पर सोया हुआ कर्मचारी भी पेट्रोल पंप का दिखाई दिया और उसकी पीठ के पीछे से चोरी हो गई। उसके बाद शक कर्मचारी पर हुआ उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की।

इस पूरी चोरी का मास्टरमाइंड पेट्रोल पंप का कर्मचारी ही था। अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया और ₹120000 गुल्लक से निकाल लिए। जब यह सूचना पुलिस का गई तो पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को संदिग्ध मानते हुए उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने सारी वारदात कबूली और उसके बाद उसका साथी जिस ने चोरी की थी उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।