Home Tags Pm Kisan

Tag: Pm Kisan

शिवराज कैबिनेट ने दी किसानों को बड़ी सौगात , 2 हजार करोड़ की ब्याज राशि की जाएगी माफ

0

भोपाल। किसानों के हित को देखते हुए शिवराज कैबिनेट ने आज किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए। किसानों के लिए गेहूं खरीदी की तारीख 10 मई से बढ़ाकर 20 मई की गई है। 30 अप्रैल तक बेची जाने वाली फसल पर मिलने वाला जीरो प्रतिशत ब्याज का लाभ अब 20 मई तक कर दिया गया है।

प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। 31 मार्च की 2023 तक में डिफॉल्टर किसान जिनका दो लाख रुपये का कर्ज बकाया है, सरकार उन सभी का ब्याज भरेगी।

जानकारी के अनुसार इसमें 11 लाख 19 हजार डिफॉल्टर किसानों की लगभग 2 हजार करोड़ से अधिक की ब्याज राशि माफ की जाएगी। इसके लिए 12 तारीख को सूची चस्पा की जाएगी। 13 से 15 मई तक पैक्स सोसाइटियों के ज़रिए आवेदन लिए जाएंगे। 16 से 18 मई तक आवेदनों की जांच की जाएगी और 22 मई को बैंकों में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

वहीं 25 मई को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी किसानों को बुलाया जाएगा। 26 मई को समितियों के माध्यम से किसानों को डिफॉल्ट मुक्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा। खाद बीज का वितरण 1 जून से किया जाएगा।

जानकारी देते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कैबिनेट में फैसला लिया गया कि अब गेंहू खरीद की तारीख 10 मई से बढ़ाकर 20 मई कर दी गई है। अब 20 मई तक जो भी किसान फसल बेचेगा उन सभी को जीरो परसेंट का लाभ मिलेगा।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि छतरपुर के गौरीहार में नए अनुभाग एवं 11 पद स्वीकृत किए गए हैं। देवास में नए अनुभाग टोंकखुर्द की स्वीकृति एवं इसमें कुल 69 पटवारी हल्के शामिल कर 11 पद स्वीकृत किए गए हैं। 10 मई से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान पुन: प्रारंभ हो रहा है, इसमें 67 तरह की सेवाएं चिह्नित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के लंबित प्रकरणों को निपटाया जाएगा एवं सीएम हेल्पलाइन में लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही मणिपुर से प्रदेश के 24 बच्चों को लाने एवं उनसे संवाद स्थापित किया जा रहा है। चीन में मृत हुई रीवा की रहवासी को भारत लाए जाने का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी।

ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री मोदी से मांग, बोली बंगाल के किसानों को भी दें PM-Kisan का पैसा

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर राज्य के किसानों को पीएम किसान (PM-Kisan) का पैसा देने की मांग की है। ममता की यह मांग प्रधानमंत्री मोदी के उस वादे के जवाब मे सामने आई है जिसमे उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की जनता से वादा किया था कि वो PM Kisan के लाभार्थी किसानों के खातों में 18-18 हजार रुपए भिजवाएंगे।

पीएम को लिखे लेटर में ममता ने कहा है, ”हाल में राज्य के दौरों पर आपने बार-बार आश्वासन दिया था कि हर किसान को बकाया 18 हजार रुपए देंगे, लेकिन आज तक राज्य सरकार या बंगाल के किसानों को कोई पैसा नहीं मिला है। इसलिए मैं आपसे अपील करती हूं कि संबंधित मंत्रालय को योग्य किसानों को फंड रिलीज करने और 21.79 लाख किसानों का डेटाबेस शेयर करने का निर्देश दें।”

आपको बता दें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को लेकर काफी राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप हुआ था। केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ममता बनर्जी की सरकार ने किसानों का डेटा नहीं दिया, जिसकी वजह से राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिला है। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपए की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। 

Pm Kisan: अगर आप भी है किसान तो केंद्र सरकार आपको देगी 6 हजार, जाने कैसे और कब आएगी 8वीं किस्त?

0

केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि (PM kisan samman nidhi) के माध्यम से देश के किसानों को सालाना 6 हजार की सुविधा 3 किस्तों के माध्यम से दी जाती है।

अगर आप खेती करते हैं तो यह स्कीम एआपके फायदे की है और आपको तुरंत इस योजना का लाभ लेना चाहिए। जिसमे केंद्र सरकार आपको हर 4 महीने में 3 किस्त के द्वारा 2,000 रुपये ट्रांसफर करती है।

पीएम किसान सम्मान निधि(PM kisan samman nidhi) द्वारा अब तक 7 किस्तें जारी की जा चुकी है जल्द ही देश के किसानों को 8वीं क़िस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

PM kisan samman nidhi के तहत उन किसानों को फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। हालांकि अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है।

अब जिसके पास खेती योग्य जमीन हैं, उन्हीं को पैसे मिलते हैं, लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है. इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

PM kisan samman nidhi में आवेदन करने के लिए आप उसकी आधिकारिक वेबसाईट से या किसी नजदीकी CSC सेंटर में जाकर करवा सकते हैं।

इस तरह करें स्टेटस चेक

पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा.

यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
यहां नया पेज खुल जाएगा.

नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए.

इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं.

आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए.

इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें.

यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी. यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई.

आठवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी.