Home Tags Pm modi

Tag: pm modi

Manipur Violence: ‘सर्वदलीय बैठक तक बुलाई गई जब…’ राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर सवाल उठाया है, साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मणिपुर के हालात पर विचार विमर्श करने के लिए 24 जून को दोपहर 3 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से इस विषय में बुधवार 21 जून को जानकारी दी गई थी।

सर्वदलीय बैठक पर क्या बोले राहुल गांधी?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “50 दिनों से मणिपुर जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खामोश हैं। सर्वदलीय बैठक का आयोजन भी तक किया जा रहा है जब प्रधानमंत्री खुद देश में मौजूद नहीं हैं। साफ है, पीएम मोदी के लिए यह बैठक अहम नहीं है।”

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर भेजने की उठाई थी मांग
राहुल गांधी ने एक हफ्ते पहले ही केंद्र सरकार और पीएम मोदी पे तंज कसा था और एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर राज्य में भेजने की मांग भी की थी।
ट्विटर पर ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा था, ‘भाजपा की नफरत की राजनीति ने मणिपुर को 40 दिनों से ज्यादा तक जलाए रखा, जिसमें सौ से भी ज्यादा लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। प्रधानमंत्री ने देश को निराश किया है और पूरी तरह खामोश हैं। हिंसा के इस चक्र को समाप्त और शांति लाने के लिए मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजना चाहिए। आइए इस नफरत के बाजार को बंद करके मणिपुर में हर दिल में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।”

ममता बनर्जी ने भी दी प्रतिक्रिया बोलीं- अब बहुत देर हो चुकी है
गृहमंत्री द्वारा बुलाई गई इस बैठक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मणिपुर जल रहा है, मणिपुर की जनता मुसीबत में हैं। अब बहुत देर हो चुकी है। सेंट्रल फोर्स की मौजूदगी के बावजूद मंत्री का घर जल रहा है, यह पूर्ण रूप से विफलता है। केंद्र सरकार ने बैठक बुलाई है इसलिए पार्टी की तरफ से डेरेक ओ ब्रायन जायेगें।”

गौरतलब है, पिछले करीब डेढ़ महीने में मणिपुर हिंसा में 100 से ज्यादा लोग मारे गए। लगभग 50 दिन पहले मणिपुर में दो समुदायों (कुकी और मेइता) के बीच हिंसा भड़क उठी थी। मेइता समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति दर्ज की मांग कर रहे थे, जिसके विरोध में राज्य के पर्वतीय जिलों में 3 मई को आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला था। उसके बाद से ही दोनो समुदाय के बीच झड़प हो गई और यह हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।

कूनो में एक और चीते ने तोड़ा दम, बचे कुल 17 चीते

0

मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई। इस मौत का कारण चीतों से आपसी लड़ाई है। 3 महीने के अंदर नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए बीस चीतों में से अब तक तीन चीतों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि इससे पहले कूनो नेशनल पार्क में चीते साशा और उदय की मौत हुई थी। मौत से पहले उदय का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में चीता उदय बाड़े में चलते समय लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा था। उदय को दक्षिण अफ्रीका से दूसरी खेप में लाया गया था।

जानकारी के अनुसार पहली खेप में नामीबिया से 8 चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। 17 सितंबर को पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर इन चीतों को बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। जिनको सीएम शिवराज ने बाड़े में छोड़ा था।

कूनो में 70 साल बाद 20 चीते छोड़े गए थे। लेकिन 3 की मौत हो गई है। अब पार्क में 17 चीते ही बचे हैं। हालांकि मादा चीता सियाया ने 4 शवकों को जन्म भी दिया है।

MP खरगोन बस हादसा; अब तक 22 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। जिसमें यात्रियों से भरी बस पुल से सीधे नदी में जा गिरी। इस घटना में 22 यात्रियों की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन यात्री घायल हैं। बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि- खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह दुर्घटना खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुई। बोराड नदी के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे जा गिरी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही कैबिनेट के सदस्यों ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम ने बताया कि बस दुर्घटना में अब तक 22 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन जायेंगे।

बचाव कार्य के लिए ग्रामीण सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव दल लगातार लोगों की तलाश कर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेज रहा है। वहीं विधायक रवि जोशी भी मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार बस मां शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है। लोगों के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गयी। बता दें, बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। बोराड नदी सूखी होने के कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए।

PM मोदी ने दी MP को कई सौगातें, रीवा को बताया देश पर मर मिटने वालों की धरती

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को मध्यप्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का आयोजन रीवा के एसएएफ SAF ग्राउंड पर हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपए की 5 नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी का रीवा में यह तीसरा दौरा है।

रीवा में पीएम स्वामित्व योजना के तहत भी देश के 35 लाख ग्रामीण परिवार को प्रॉपर्टी कार्ड दिए गए। मध्यप्रदेश के विकास से जुड़ी 17000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। पीएम ने कहा कि पूज्य बापू कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को भी अनसुना कर दिया।कांग्रेस ने 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की तो वहीं 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया।

पीएम ने वर्चुअली प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 11 हजार लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव समावेशी अभियान का रिमोट के जरिए शुभारंभ भी किया। एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल और ऐप की शुरुआत की। इस ऐप पर 9 अलग-अलग सरकारी अभियानों की प्रोग्रेस देखी जा सकेगी। पीएम ने वर्चुअली रीवा-इतवारी ट्रेन, छिंदवाड़ा-नैनपुर ट्रेन और नैनपुर-छिंदवाड़ा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रीवा की धरती शूर वीरों की धरती है। देश के लिए मर मिटने वालों की धरती है। मैं जितनी बार यहां आया हूं मुझे यहां हर बार भरपूर प्यार मिला है।

सूडान में फंसे मध्यप्रदेश के कारोबारी को सुरक्षित वापस लाएंगे – CM शिवराज

0

भोपाल। सूडान में फंसे भोपाल के युवक को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे उसे सुरक्षित लेकर आएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे एक साथी सूडान में फंसे हैं उनके लिए हम चिंतित हैं। हम भारत सरकार के भी संपर्क में हैं और हमने दिल्ली में हमारा काम देखने वाले अधिकारियों को भी कहा है कि वे निरंतर संपर्क में रहें। सूडान में फंसे कारोबारी जयंत के लिए परिजन मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गृह युद्ध प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के दौरान वहां से देश के लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हिस्सा लिया और सूडान के मौजूदा हालात से पीएम मोदी को अवगत कराया।

इस दौरान पीएम मोदी ने सूडान में एक भारतीय नागरिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। सूडान में पिछले सप्ताह भारतीय एक नागरिक गोली का शिकार हो गया था। वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत पूरे मामले पर करीबी नजर रखे हुए है और विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से बातचीत कर समन्वय शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का लगातार मूल्यांकन करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन जल्द यह युद्धविराम टूट गया। बुधवार को पांचवें दिन तक देश में डब्ल्यूएचओ ने 270 मौतों की बात कही जबकि 2,600 से ज्यादा घायल बताए थे।

Withdrawal of Farm bill is a Rajdharm and true tribute to Late Farmers: Sonia Gandhi

0

“I feel too upset with the countrymen, seeing the condition of the Farmers (Annyadata) who have been struggling for 39 days in support of their demands at Delhi borders in the chilly cold and rain.” says Congress President Sonia Gandhi.

She also said that More than 50 farmers have lost their lives due to the government’s government’s reluctance to agitate. Some of them even took suicidal steps due to the government’s neglect. But the shameless Modi government neither the Prime Minister or any minister has a word of consolation till today. “I pay my respects to all the deceased peasant brothers and pray to the Lord to give their families the strength to bear this sorrow.” She added.

She further added that ensuring profits to a few industrialists has become the main agenda of this government. Rather than focusing to the public and peasants.

She urge that the Modi government should leave the arrogance of power and immediately withdraw all three farm laws unconditionally and end the agitation of the farmers. This is Rajdharma and a true tribute to the late farmers. she further added that Modi government should remember that democracy means protecting people and the peasant-workers.

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण लाईवः भाजपा की बुराई करते करते लोग देश की बुराई करने लगते हैं

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय लोकसभा में भाषण देते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब एक गरीब ने दिल्ली की सल्तनत को चुनौती दी तो कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इनके लिए AD का मतलब आफ्टर डायनेस्टी और BC का मतलब बिफोर कांग्रेस है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि दुख होता है कि लोग मोदी और बीजेपी की आलोचना करते-करते लोग देश की बुराई करने लगते हैं।

हमारे लाईव ब्ल़ॉग पर पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी का लोकसभा में भाषण और उस से जुड़ी अन्य लाईव अपडेट्स

योगी के मंत्री ने नही मानी पीएम मोदी की बात, कर दीया अपमान !

0

सीएम योगी आदित्यनाथ पद संभालते ही एक्शन में आ गये हैं। पिछने एक महीने से जिस लगन और वो सख्ती से काम करने में लगे हैं वो सभी ने देखा है। और सिर्फ वही नहीं बल्कि उनके मंत्री भी इसी सख्ती से अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। योगी ने अपने मंत्रियों के लिए आचार संहिता भी जारी की है। लेकिन ये क्या प्रदेश की बीजेपी सरकार के एक मंत्री का बुधवार को अलग ही रूप देखने को मिला। योगी सरकार में खादी और ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने एक दिव्यांग को सरेआम बेइज्जत किया।
दिव्यांग व्यक्ति के लिए मंत्री ने कहा कि ‘लूले-लंगड़े लोगों को संविदा पर रखा है, ये क्या सफाई कर पायेगा। तभी ऐसा हाल है यहां की सफाई का।’ इस दौरान दफ्तर के कई और लोग भी वहां मौजूद थे। यहां आपको बता दें कि योगी सरकार ने दिव्यांगों के सम्मान में विभाग नाम बदलकर दिव्यांगजन जनसशक्तिकरण विभाग कर दिया है। और इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले ही देशवासियों से अपील की थी, कि वे विक्लांगों को दिव्यांग कहें। जिसके बाद से दिव्यांग शब्द चलन में आया।
जब मंत्री दफ्तर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य गेट बंद करवाया। मंत्री ने हर जगह सफाई का जायजा लिया। तभी उन्होंने दिव्यांग सफाई कर्मचारी को देख उससे पूछा कि तुम कौन हो, दिव्यांग ने कहा कि वह यहां पर सफाई कर्मचारी है।
उसके बाद मंत्री ने पूरे दफ्तर का जायजा लिया और गंदगी देख अफसरों को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने अफसरों से कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, और आपको सफाई करनी नहीं आती। शाम तक सफाई नहीं की गई तो सिर पर रखकर कूड़ा उठवाएंगे। आपको बता दें कि योगी सरकार के मंत्री लगातार अपने दफ्तरों का जायजा ले रहे हैं, और सफाई पर काफी ध्यान दे रहे हैं।

Time Magazine के ऑनलाइन सर्वे में पीएम मोदी को नही मिला एक भी वोट !

0

Newbuzzindia : ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइम मैगजीन के रीडर्स पोल में एक भी वोट नहीं मिला है। दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में लोगों ने सबसे ऊपर फिलीपीन राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते को चुना है। बता दें कि दुतर्ते हमेशा विवादों में रहनेवाले राष्ट्रपति हैं। मोदी के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और व्हाइटहाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर और अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका और उनके पति जारेड कुश्नेर के पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा है।

इतना ही नहीं टाइम्स के रीडर्स पोल में दुतर्ते लगातार आगे रहे हैं। टाइम्स मैग्जीन ने ऑनलाइल सर्वे में अपने पाठकों से उन लोगों के लिए वोट करने को कहा था जिन्हें इस साल के लिए टाइम्स की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।
गौरतलब हैं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व लोगों के खिलाफ अशिष्ट टिप्पणियां करने वाले दुतर्ते को कल आधी रात को बंद हुए मतदान में ‘हां’ में पांच प्रतिशत वोट मिले। जबकि मोदी का नाम भी सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की वार्षिक सूची में संभावित उम्मीदवार के तौर पर शामिल किया गया था ।

पीएम मोदी और अमित शाह की आलोचना पर इतिहासकार रामचंद्र गुहा को मिल रहे है धमकी भरे ईमेल।

0

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के चलते उन्हें कई धमकी भरे ईमेल आए हैं। इन ईमेल में उन्हें ‘दिव्य महाकाल’ से सजा की चेतावनी दी गई है। फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि बीते तीन-चार दिनों में उन्हें दर्जनों ईमेल मिले हैं। सभी में एक जैसी ही बात लिखी है साथ ही इनमें पत्रकारों और नेताओं को मार्क किया गया है। एक ईमेल उन्होंने हमारे साथ भी साझा किया।

इस संबंध में उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘कई लोगों ने मुझे एक जैसे ईमेल भेजे हैं जिसमें उन्होंने चेताया है कि बीजेपी की आलोचना करने के लिए मैं दिव्य महाकाल की सजा के लिए तैयार रहूं। मुझे यह भी चेतावनी दी गई है कि मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह की आलोचना न करूं क्योंकि दिव्य शक्ति महाकाल ने उन्हें दुनिया बदलने के लिए चुना है और आशीर्वाद दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘जब मुझे कई मेल मिले तो मुझे लगा कि इन्हें ट्विटर पर डाल दूं, ताकि दूसरे लोगों को आंशिक रूप से रोक सकूं।’

इन ईमेल्स में गुहा के बीते सालों में दिए गए कई बयानों का हवाला दिया गया है। दिसंबर 2015 में गुहा ने मौजूदा सरकार को बुद्धिजीवियों का विरोध करने वाली देश की अब तक की सबसे बड़ी सरकार करार दिया था। बीते साल नवंबर में टाइम्स लिटरेचर फ़ेस्टिवल में उन्होंने कहा था कि उन्हें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और पीएम मोदी में समानताएं दिखती हैं।

यह मामला जून 2016 में गुहा के ‘द टेलीग्राफ’ अखबार में लिखे एक कॉलम से शुरू हुआ था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘इंदिरा गांधी की तरह ही नरेंद्र मोदी एकाकी हैं।’ इसमें उन्होंने अमित शाह की तुलना संजय गांधी से करते हुए लिखा था, ‘उन्हें भी सत्ता का लोभ है।’