Home Tags Police raids in search of Olympic winner wrestler Sushil Kumar in murder case

Tag: Police raids in search of Olympic winner wrestler Sushil Kumar in murder case

मर्डर केस में ओलंपिक विजेता पहलवान सुशील कुमार की तलाश, पुलिस ने की छापेमारी

0

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है जिससे 23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।

मामला दिल्ली से जुड़ा है जहाँ पर एक पहलवान की हत्या में कथित रूप से सुशील कुमार का नाम सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर रेड मारी है।

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीते मंगलवार पहलवानों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें 23 साल के एक पहलवान की मौत हो गई।बताया जा रहा है इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत दो अन्य पहलवानों के घर छापेमारी की गई है।

इस पूरे मामले में पहलवान सुशील कुमार पर आरोप है कि वह इस हत्या में शामिल थे और 23 साल के पहलवान को इतनी बुरी तरह मारा कि उसकी मौत हो गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस सुशील की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस पूरे मामले पर एडिशनल डीसीपी डॉ गुरिकबाल सिंह ने जानकारी दी है कि हम उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रहे हैं। सुशील कुमार पर हत्या का आरोप लगा है।

चार घंटे तक चली इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन पर ‘शारीरिक हमला’ किया गया था। एडीसीपी ने कहा, ‘मृतक की पहचान सागर कुमार के रूप में हुई। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे और घायलों की पहचान सोनू महल (35) और अमित कुमार (27) के रूप में हुई है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है। प्रिंस दलाल (24) को गिरफ्तार किया है और मौके से एक डबल बैरल बंदूक जब्त की है।’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सागर ने 97-किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में प्रतिस्पर्धा की थी और वह एक पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन और वरिष्ठ राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे। वहीं, सोनू महल गैंगस्टर काला जत्थेदी का करीबी सहयोगी है और उसे पहले एक लूट और हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था।

हम उनके साथियों की भी तलाश कर रहे है जिनमें से कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है। इस मामले को पीसीआर कॉल के आधार पर दर्ज किया गया। शुरुआती जांच में सुशील कुमार और उनके साथियों को दोषी पाया गया है। इस मामले में घायल दो लोगों ने बताया कि उनकी पिटाई सुशील कुमार ने ही की है। इस मारपीट में जिसकी मौत हो गयी उसका नाम सागर कुमार बताया जा रहा है।